/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, January 7, 2012

BTC 2011 : Due to Careless of DIET officers, Finalization of Admission is Pending

बीटीसी: अफसरों की लापरवाही से साल बर्बाद

(BTC 2011 : Due to Careless of DIET officers, Finalization of Admission is Pending)

(BTC News :
आगरा, जागरण संवाददाता: अफसरों की लापरवाही के चलते बीटीसी (बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट कोर्स) का सत्र एक साल पिछड़ गया। जब परीक्षाएं होनी चाहिए, डायट और निजी संस्थानों में युवाओं की एडमिशन प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो सकी। अब अधिकारी चुनावी व्यस्तता का बहाना बनाकर सूची जारी करने से पल्ला झाड़ रहे हैं।
शासन की ओर से बीटीसी 2011 सत्र के लिए आवेदनपत्र अगस्त में मांगे गए। नवंबर में प्रक्रिया पूरी करके सूची जारी करनी थी, लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही दिखाते हुए अब तक काम नहीं निपटाया नतीजा दिसंबर से प्रशिक्षण शुरू होना था, लेकिन अब तक चयन सूची जारी नहीं हुई। अब चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता से उम्मीद खत्म हो गई
विभाग की मानें तो अभ्यर्थियों के द्वारा जमा कराए गए अंकपत्र और प्रमाणपत्रों का सत्यापन का काम भी अधूरा है। इसके चलते मार्च में ही सूची जारी हो पाएगी। डायट प्राचार्य नीना कटियार ने बताया कि सूची में शामिल कई अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र बाहरी विवि या संस्थानों के हैं। प्रशासन की ओर से इनका सत्यापन कराया जा रहा है। चुनावी व्यस्तता के चलते काम में देरी हो रहा है।
200 अभ्यर्थी बने परेशानी का सबब
मथुरा के गुरुकुल, इलाहाबाद के राजर्षि टंडन और राजस्थान व मध्यप्रदेश के शैक्षिक संस्थानों की डिग्री, अंकतालिका आदि लगाने वाले अभ्यर्थी ही विभाग के लिए परेशानी का सबब बने हैं। चयन सूची में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या करीब 200 है। डायट प्राचार्या ने कहा कि कई अंकतालिकाओं पर संदेह है। लिहाजा इनका सत्यापन कराना जरूरी है।
News : Jagran (6.1.12)

8 comments:

  1. But d admission list is already prepared and finalised for DIET as well as for private BTC clg which is available on d site:


    http://agra.nic.in/btcO.htm

    ReplyDelete
  2. Many UPTET candidates r curious about what r d reasons of rejection of forms bcoz a few days ago some news related wid rejection of forms in very large numbers seen in a newspaper.

    Most of d reasons will b similar than those of BTC-2011 rejected forms (except of internet marksheet) u can identify more such reasons frm d given link or frm other district sites also:



    http://agra.nic.in/BTC2011/Rejected.pdf

    ReplyDelete
  3. mukemuskan ji badhai.
    chale the in rahon par akele par log judte gaye aur karvan ban gaya.all the best of all tet exam pass and hope we achieve victory.

    ReplyDelete
  4. रमाबाई नगर, हमारे प्रतिनिधि: अध्यापक पात्रता परीक्षा में चयन का झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों की वसूली करने वाले गिरोह के चार और सदस्य शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उनके कब्जे से एक कार व 35 हजार रुपये बरामद किया गया है।

    गौरतलब है कि 31 दिसंबर को आयकर अधिकारियों की सूचना पर पुलिस ने घेरे बंदी कर लखनऊ जा रहे कार सवार पांच युवकों से 87 लाख रुपये बरामद कर टीईटी चयन के लिए अभ्यर्थियों से वूसली का भंडाफोड़ किया था। पूछताछ में पृथ्वीपुर थाना इकदिल इटावा के मनीष उर्फ मोहन चतुर्वेदी पुत्र सुरेंद्र नारायण और ग्राम वाधिनी थाना बरहन जिला आगरा निवासी माधवेंद्र उर्फ माधव सिंह का नाम भी सामने आया था। एसपी ने गिरोह के दोनों सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए ढाई- ढाई हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान गिरोह के दोनों इनामी सदस्य और उनके साथी रेलवे रोड मैनपुरी निवासी हेमंत कुमार पुत्र राधेश्याम शाक्य व ग्राम तेजपुर थाना ऐका जिला फिरोजाबाद निवासी योगेश कुमार पुत्र तेज सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ गये। सीओ सुभाष शाक्य ने बताया कि टीईटी चयन में वसूली करने वाले गिरोह के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ ही कब्जे से एक कार व 35 हजार रुपया बरामद किया गया है। एएसपी राकेश शंकर ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने दिलीप टावर लखनऊ निवासी कुछ साथियों के नाम बताये हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरोह के खुलासे के बाद एसटीएफ गहनता से छानबीन कर रही है।

    ReplyDelete
  5. dear friends good morning.

    ReplyDelete
  6. dear friends good morning.

    ReplyDelete
  7. tet ki merit ka halla machane walo aaj ka amar ujala padho. usme likha hai ki tet me pass karane k liye up board k adhikari ne per candidate 1.25 LAKHS rs mange the.aur ye up board ka ek bada adhikari hai. lucknow k anya adhikari bhi is khel me samil hain.police inhe pakadne ki taiyari kar rahi hai. tet me no. badhwane walo ko ab pata chalega. pata nahi kitne logo k number badhe hain?ab hum b tet merit k against court jayenge dosto.
    jai hind



    ~kumar

    ReplyDelete
  8. kumaar

    saale tu kya special tarike se aya hai es duniya mai jo tere liye special case lada jaye.jab pahle se hi ye case court mai hai to tu kyo sardardi badaane jana chahta hai.tere number 90 se jyada to honge nahi esiliye tujhe bura lag raha hoga kyonki abki baar gadho ko es bharti se baahar kar diya gaya hai.
    agar court jana hai to es base par jao ki tet hi cancel kar do, saare bawaal usi ki vajah se hain aur karao dobara exam kisi aur sanstha se. vo nahi karenge kyonki tumhen pata hai ki abki baar exam hua to 75 number bhi nahi laa paoge jab etne simple paper mai 90 la paye hain to abki to tote udd jayenge.
    ye maang jarur karenge court mai ki sir exam ko cancel mat karo haa mere number 90 hain aur mera koe chance bhi nahi hai bharti mai to es process ko change kar do aap taaki hamare jaise gadhe teacher ban jaayen jinhone jindgi mai pahli baar kisi competition ko jana hai aur ab dobara aisa hua to heart attack ho jayega...

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।