/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, January 28, 2012

UPTET : BSA suspended teacher, who was involved in TET forgery

बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित

(UPTET : BSA suspended teacher, who was involved in TET forgery)

टीईटी के पेपर आउट कराने का मामला

रमाबाई नगर के पुलिस अधीक्षक ने बीएसए को भेजा था कार्रवाई को पत्र
जनवरी माह में थाना अकबर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
जालसाजी और भ्रष्टाचार समेत कई धाराओं में हैं मामले दर्ज
गिरोह से अन्य शिक्षा माफियाओं के भी जुड़े हैं तार, हड़कंप
सुशील कुमार
बदायूं। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 के पेपर आउट कराने की योजना बनाने वाले गिरोह में पकडे़ गए बदायूं के एक शिक्षक को पुलिस अधीक्षक रमाबाई नगर की रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक के खिलाफ रमाबाई नगर के थाना अकबरपुर में जालसाजी समेत तमाम धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। शिक्षक के निलंबन के बाद यह प्रकरण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों का कहना है इस प्रकरण के सामने आने से जिले के शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है कि इसमें उनका नाम शामिल न हो जाए। रमाबाई नगर की पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले में कभी भी छापामारी कर सकती है।

यह था मामला
प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को पहली बार टीईटी प्रक्रिया लागू की गई थी, लेकिन इसमें भी अन्य परीक्षा की भांति सेंध लगाने की पूरी तैयारी शिक्षा माफियाओं ने पहले ही कर ली थी। जेल अधीक्षक रमाबाई नगर सुभाष चंद्र दुबे के पत्र के मुताबिक जिले के वजीरगंज ब्लाक स्थित प्राथमिक स्कूल करकटपुर में तैनात सहायक अध्यापक माधवेंद्र सिंह टीईटी पेपर आउट कराने की योजना बनाई थी। इसी माह में उसे पकड़ा गया था। उसके पास से दस हजार रुपये बरामद हुए थे। इस गिरोह से दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ थाना अकबरपुर में जालसाजी और भ्रष्टाचार संबंधी (420/120बी)धारा में मुकदमा दर्ज है। श्री दुबे ने बीएसए को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा था।
पकड़ा गया शिक्षक कई जगह रहा अटैच
आगरा निवासी माधवेंद्र विशिष्ट बीटीसी 2010 का प्रशिक्षु है। खंड शिक्षा अधिकारी वजीरगंज श्रीराम सक्सेना के अनुसार शिक्षक को 28 जनवरी 2011 में प्राथमिक स्कूल करकटपुर में तैनाती मिली थी। उसके बाद उसे सरकारी किताबों के वितरण के लिए नवादा स्कूल में अटैच किया गया था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन कार्यालय से भी अटैच किया गया था। शनिवार 28 जनवरी को शिक्षक को सरकारी सेवा में एक साल हो जाएगा।शिक्षा माफियाओं में मचा हड़कंप
जिला बोर्ड परीक्षा को लेकर भी बदनाम रहा है। यहां नकल अधिक होती है। नकलची बड़ी संख्या में पकड़े जाते हैं। परीक्षा सेंटर भी डिबार हुए। इसमें शिक्षा माफियाओं का हाथ बताया जाता है। सूत्रों का कहना है कि टीईटी पेपर आउट कराने की योजना में पकड़े गए गिरोह के तार जिले से जुड़ गए हैं। इससे शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
वर्जन-------
एसपी रमाबाई नगर का पत्र मिला है। शिक्षक माधवेंद्र पर जालसाजी में मुकदमा पंजीकृत है। पत्र के आधार पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।-डॉ. ओपी राय, बीएसए
News : Amar Ujala ( 28.1.12)

8 comments:

  1. theek se janch hui to aur b siksha mafiya milenge is jile me hi nahi pure up me

    ReplyDelete
  2. aise logon ko suspend karne ki bajay restiket kr jail me daal dena chahiye puri umar bhr

    ReplyDelete
  3. Jin candidates ne no barhwane ke liye paisa diya hai unke khilaf bhi karwayi honi chahiye

    ReplyDelete
  4. GOOD MORNING
    ~Mera to ye manna hai agar GOVT apna rukh saaf nahi karti to ELECTIONs ka Bhaskar karne ki DHAMKI do.........

    ~2,70000 aur hum sabka Parivar matlab 15 LAKH voters.....

    ~CHUNAV AYOG BHI HIL JAYEGA

    ~Sabse easy aur SHANTIWAADI tareeka hai.........

    ReplyDelete
  5. Pyare t.e.t.Abhyartiyo,

    is ghtnakarm se ye pata chalta he ki sarkar is t.e.t.perkeriya ki prati kitne sajag thi, isleye isthere ka sare ghatnakarm pakda gaya or unsubhi galat vyaktiyo per karwayi ki ja rahi he

    ReplyDelete
  6. hehehe sab tralor hai ! ais se kya fayada matsahab ne to zindagi bhar ki vetan ghus k roop me le li hai fir jinke number badhawaye hai o to ab kam hoga nahi, fir matsahab court se apani naukari fir se le lenge wah v poore vetan k sath yani matsahab baith k vetan lenge hahaha hehehe

    ReplyDelete
  7. KANPUR ME JIS JIS CANDIDATE KE FORMS WAPAS AA GAYE HAIN NEECHE DIYE HUYE NUMBERS PE CONTACT KARE...

    9807673084 :: PANKAJ DIXIT

    8960732422 :: BRIJESH PRAJAPATI

    8574407131 :: SHAILESH BAJPAI

    WE NEED SUPPORT YOUR SUPPORT TO GET THE JUSTICE.. TODAY I WENT TO GPO KANPUR .. HEAD POSTY MASTER MR. RAM BHAROSA

    TOLD US THAT GIVE AN APPLICATION WITH ALL DETAILS .. WE WILL SURELY GIVE U EXPLAINATION REGARDING YOUR PROBLEM..
    AND ALSO HE TOLD US THAT IN 2007 AND IN 2008 DUE TO THE CARELESSNESS OF POSTAL DEPARTMENT .. SOME CANDIDATES GOT THEIR VBTC FORMS BACK ..THEY CAME TO US AND WE GAVE THEM EXPLAINATION AND AFTER GETTING EXPLANATION IN WRITTEN.. THEY WENT TO COURT AND COURT ORDERED DIET TO ACCEPT THEIR FORMS .. SO WE HAVE A CHANCE TO APPLY AGAIN ..
    ITS BETTER TO BE A UNIT AND GET THE JUSTICE
    THANKXX

    ReplyDelete
  8. Dear Friends,

    UP TET se recruitment tabhi hogi jab BSP govt. satta pe barkarar rahegi.

    Agar satta parivartan hoga to agli party SP ispar rok lagva degi, SP har wo kaam rukva degi jo BSP kar rahi hai. aur isme aam janta pisegi.

    Agar SP ki Govt. ban gayi to muslim & yadav kota badha diya jayega. Hinduyon (OBC & upper cast )ka sara haq chala jayega.

    To satta parivartan na hone de.

    SP aur congress gathbandhan sarkar bhi bana sakti hain to satark rahein.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।