/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, February 23, 2012

चयन में धांधली पर विभागीय कार्यवाही करना गलत : हाईकोर्ट

चयन में धांधली पर विभागीय कार्यवाही करना गलत : हाईकोर्ट

विसं., इलाहाबाद : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत राज विभाग बस्ती में 11 लिपिकों की बैकलॉग भर्ती में अनियमितता की शिकायत पर चयन को रद करने के सरकारी आदेश को हाईकोर्ट द्वारा अवैध करार देने के बावजूद पंचायत राज अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही कर पेंशन कटौती व ग्रेच्युटी का भुगतान रोकने के आदेश को अवैध करार दिया है और प्रमुख सचिव पंचायत राज अनुभाग - एक उ.प्र. के आदेशों को रद कर दिया है।
न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह 9 फीसदी ब्याज के साथ एक माह के भीतर याची को सेवा निवृत्ति परिलाभों का भुगतान करें तथा एक माह में पेंशन निर्धारण कर नियमित भुगतान करें। न्यायालय ने राज्य सरकार पर 10 हजार का हर्जाना भी लगाया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति सुनील अम्बवानी तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्र की खण्डपीठ ने पंचायत राज अधिकारी पद से सेवानिवृत्त अधिकारी रामबाबू साहू की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। उल्लेखनीय है कि विभाग में बैकलॉग भर्ती में अनियमितता व कदाचार की शिकायत पर राज्य सरकार ने चयन रद कर दिया था। जिसे चयनित लोगों ने चुनौती दी। हाईकोर्ट ने चयन रद करने के सरकार के फैसले को निरस्त करते हुए चयन को सही ठहराया। इस आदेश के खिलाफ अपील भी नहीं हुई। अनियमितता व कदाचार की उसी शिकायत के आधार पर याची के विरुद्ध सिविल सर्विस रेग्यूलेशन के अनुच्छेद 351 (ए.) के तहत विभागीय जांच की गयी। याची को अनियमितता का दोषी पाया गया और उसके पेंशन में कटौती करते हुए पूरी ग्रेच्युटी को जब्त कर लिया गया। जिसे याचिका में चुनौती दी गयी थी। न्यायालय ने हाईकोर्ट के निर्णय से चयन सही ठहराये जाने के बाद उन्हीं आरोपों पर की गयी कार्यवाही को अवैध व मनमाना करार दिया है।

News : Jagran (22.2.12)

13 comments:

  1. Hindi wala news mai nahi dekh pata hu.Please help me.Lekin mai is blog se lagbhag 50 days se juda hu.

    ReplyDelete
  2. Pritamtet ji,
    Mujhe to koee Problem nahin ho rahee.
    Hindi news - Mobile/PCs par easily display ho rahee hain.

    Apna Browser update keejie

    ReplyDelete
  3. Ye sab CONGRESS k pressure mein ho raha hei......

    BABA RAMDEV ko SUPREME COURT fatkar laga raha hei.....

    ki aap KAALE DHAN k khilaf awaj kyun utha rahe ho......


    Hum log BHRASHTACHAR k beech buri trah fas gaye hein.....

    Iske jimmedar hum hi hein......

    Hum in CHAUR NETAON ko chunte hein.....

    KRANTI TO HOGI.....

    JALD HOGI.......

    Ye NETA INDIA se peet kar bhagaye jayenge......

    ReplyDelete
  4. ek case hc ke khilaf dalana chahiye tabhi judgement jaldi aayega

    ReplyDelete
  5. Thanks mem koi baat nahi apka sahyog hamare bahut hai.

    ReplyDelete
  6. court bhi rajnitic akhade ban chuke hai.
    Judges ghooskhor ban gaye hai.
    Nayae kon dega!

    ReplyDelete
  7. ham log kuch nahi kar paiyenge karan court mai advocate hamare relative to hai nahi aur to aur agar koi tet pas ladka pil kare to paisa chahiye agar wo paisa mange to sab use dalal chor kahenge bechara apni izzat bachaye ki tet tet chillaye yahan ek tet pas wala dusre tet pas wale ka tang khichne mai laga hua hai to billi ke gale mai ghanti bandhe kon

    ReplyDelete
  8. Dhananjai Mani Tripathi, the president Gorakhpur Uptet Uttirn Shngharsh Mrorcha Mo.No.8115557778

    ReplyDelete
  9. dr.amit agrahari tet sangharsh morcha maharajganj 9452061561

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।