/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, February 19, 2012

Internet Service Shall Be Blocked by FBI USA

... तो एफबीआई बंद कर देगी इंटरनेट सेवा!
( Internet Service Shall Be Blocked by FBI USA)

इंटरनेट यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई आठ मार्च को इंटरनेट सेवाओं को बंद कर सकती है। दरअसल एफबीआई ने 100 से अधिक देशों के कंप्यूटर्स में फैल चुके वायरस डीएनएस चेंजर को रोकने के लिए डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) सर्वर लागाया था जिसे वह आठ मार्च को बंद कर सकता है। जिससे विश्व के करोड़ों इंटरनेट यूजर्स इंटरनेट से महरूम हो जाएंगे।

नए सर्वर की मियाद है आठ मार्च
पिछले साल डीएनएस चेंजर ट्रोजन वायरस को विश्व के सभी कंप्यूटर्स में फैलने से रोकने के लिए एफबीआई ने डीएनएस सर्वर लगाया था। एक कोर्ट के आदेश के मुताबिक नए सर्वर की मियाद आठ मार्च को खत्म हो रही है। डीएनएस चेंजर वायरस बनाने और उसे सभी कंप्यूटर्स में फैलाने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को नवंबर 2011 में इस्टोनिया से गिरफ्तार किया ‌था। इस वायरस से प्रभावति कंप्यूटर्स के इंटरनेट सेटिंग्स करप्ट हो गए थे जिससे यूजर्स कई वेबसाइट्स को एक्सेस नहीं कर पाते। इतना ही नहीं ये वायरस यूजर्स को अपने कंप्यूटर्स को वायरस से मुक्त रखने के लिए जानकारियां देते थे। जब यूजर्स उनकी जानकारियों को प्रयोग में लाते तो कई हानिकारक सॉफ्टवेयर अपने आप उनके कंप्यूटर्स में अपलोड हो जाते थे।
27 प्रमुख अमेरिकी संस्‍थाएं प्रभावित

इस वायरस ने 100 से अधिक देशों के कंप्यूटर्स को खराब कर दिया। अकेले अमेरिका में ही पांच लाख से अधिक कंप्यूटर्स इससे प्रभावित हुए। एफबीआई ने इस वायरस से निजात दिलाने के लिए पुराने सर्वर्स की जगह पर नए सर्वर लगाए, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वे वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं। फॉर्च्यून की 250 कंपनियां और 55 प्रमुख सरकारी संस्‍थाओं में से 27 संस्‍थाओं के कंप्यूटर्स इस वायरस से प्रभावित हैं। ये कंप्यूटर्स इंटरनेट के लिए एफबीआई के लगाए गए डीएनएस सर्वर पर निर्भर हैं। अगर कोर्ट का आदेश नहीं टाला जाता है तो एफबीआई को कानूनी तौर पर उन डीएनएस सर्वर्स को हटाना होगा, जिससे इंटरनेट सेवा बंद हो जाएगी।

News : Amar Ujala (19.2.12)

4 comments:

  1. to hamari tet morcha ka kya hoga jo internet ke sahare sabko jod rakha hai waise aap ne itna danger news deke ham logo ko dara dia hai

    ReplyDelete
  2. * In chauron k ELECTION ne hum ko BARBAD kar diya......

    * In 403 Vidhaykon ka chayan 72,825 TEACHERs k chayan se jyada important hei...

    *Is DESH mein In NETAON ka raaj hei......

    kaun kehta hei ki yahan LOKTANTRA hei...

    * Jis DESH k PRESIDENT ka ladka CONGRESSI hei aur uske paas 1 CRORE rs GAIR KANUNI mile hein....

    * In sab ko apne ELECTIONs ki padi hei....

    * Hum 2 LAKH 70 Hajar log apne 8-10 hajar kharch karke pichle 6-7 months se theek se soye tak nahi...


    * FIR BHI AAP INKO APNA NETA CHUNTE HEIN.....

    ReplyDelete
  3. abe kyo lad rahe ho?jis par bhi selection hona hoga ho jayega.. Apas me ladkar mat maro..
    Amit Jaiswal
    lakhimpur uptet morcha adyach
    mob-8423431789

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।