/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, February 28, 2012

RTET : Before Making Teacher Recruitment, Conduct RTET Exam

शिक्षक भर्ती से पहले करवाओ आरटेट
(RTET : Before Making Teacher Recruitment, Conduct RTET Exam)


प्रशिक्षक अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रशिक्षक नेता गणपत सोलंकी के नेतृत्व में अतिरिक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा से पूर्व आरटेट परीक्षा आयोजित करवाने की मांग की है। जिससे बीएड व बीएसटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थी व जिन स्टूडेंट के बीएड चल रही है वे भी भाग ले सकें। ज्ञापन में बताया गया है कि इस भर्ती में आरटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शामिल किया जा रहा है। जबकि राजस्थान में केवल एक बार ही आरटेट का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिकतर अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए है। इसलिए शिक्षक भर्ती परीक्षा से पूर्व आरटेट करवाई जाए। इस दौरान महेंद्र कुमार, नारायण मीणा, दशरथसिंह, कर्म वीर, अमरा राम समेत कई जने मौजूद थे।
सांचौर. जिला परिषद की ओर से होने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से पूर्व आरटेट करवाने की मांग को लेकर आरटेट से वंचित रहे प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर शिक्षक भर्ती से पहले आरटेट करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नियमानुसार हर छह माह में आरटेट परीक्षा करवानी चाहिए, लेकिन राज्य सरकार ने आरटेट करवाने से पहले तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे लाखों बेरोजगार शिक्षक भर्ती से वंचित रह जायेंगे। इस दौरान बजरंगलाल विश्नोई, लादुराम खावा, शंकरलाल मेघवाल, गोविंद, मांगीलाल और अनिल सारण सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक मौजूद थे।
डिग्रीधारक शिक्षकों की बैठक आज
जालोर. शहर के सोनगरा बालोद्यान में मंगलवार सवेरे 11 बजे बीएड व एसटीसी डिग्री धारक बेरोजगार शिक्षकों की बैठक होगी। प्रवीण सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में शिक्षक भर्ती से पहले आरटेट परीक्षा करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के.के. गुप्ता को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया जाएगा।

News : Bhaskar (28.2.12)

6 comments:

  1. Unnao me tet sangharsh morcha ki meeting 4 march ko 10 baje Nirala Park me hogi. Aap log jyada se jyada sankhya me pahuche.
    Atul Tiwari (president) tet sangharsh morcha Unnao

    ReplyDelete
  2. ~ RAJASTHAN mein CONGRESS ki government hei.....aur wahan bade aaram se BHARTI nikal rahi hein......

    ~ NA koi NCTE boundation, TET ghotala....
    jabki RTET mein Na to PAPER mila tha....
    aur Na hi ANSWER SEAT ki copy......

    ~ FARK keval itna hei.....ki wahan CHUNAV nahi hein.....

    ~ UP mein ho sakta 1-2 % GHOTALA ho lekin CHUNAV k karan use VIPAKSH 80% bana raha hei.....aur rahi sahi baat AMAR UJALA ne poori kar di.....

    ~ HUMARI taraf to CHUNAV ho gaya.....
    aur BSP aage hei.....

    ~Jab humne 8-10 HAZAR kharch kiye hein aur mehnat ki hei to hum usko chune ......
    JISNE hume NAUKRI deni ki suruaat to ki.....

    ReplyDelete
  3. Sachin ji shuruwat ki na ki anjaam tak pahuchaya. Agar is govt. Ne bharti ko poora kiya hota to iska laabh use chunav me milta.
    Par ab saanp nikal chuka hai lakeer peet te raho.

    ReplyDelete
  4. Sachin ji shuruwat ki na ki anjaam tak pahuchaya. Agar is govt. Ne bharti ko poora kiya hota to iska laabh use chunav me milta.
    Par ab saanp nikal chuka hai lakeer peet te raho.

    ReplyDelete
  5. @perhaps our blog editor is enjoying feasts in marriage season.comments are not being published.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।