/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, February 24, 2012

RTET Rajasthan Teachers Recruitment Syllabus / Pattern of Exam

अध्यापक भर्ती परीक्षा में राजस्थान पर केंद्रित होंगे सवाल
(RTET Rajasthan Teachers Recruitment Syllabus / Pattern of Exam)


प्रदेश में 41 हजार शिक्षकों की होनी है भर्ती

जयपुर. प्रदेश में होने वाली 41,000 शिक्षकों की भर्ती की परीक्षा में राजस्थान से संबंधित प्रश्न होंगे। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों को भी शामिल किया गया है। इनके लिए अलग अलग अंकों की निर्धारण भी किया गया है।

जिला परिषदों की ओर से तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी किए जाने वाली विज्ञप्ति के अनुसार प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल होंगे। 200 अंकों की इस परीक्षा में समय 2 घंटे का होगा। इसमें तय पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सवालों के जवाब ओआरएम सीट पर नीले या काले बॉल पेन से मार्क किए जाएंगे।

प्रथम स्तर -
कक्षा पहली से पांचवीं तक : विद्यालय विषयों की अंतर्वस्तुओं का स्तर माध्यमिक स्तर का होगा।
1. राजस्थान पर विशेष संदर्भ से सामान्य ज्ञान और सामयिक विषय - 60 अंक
2. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान - 60 अंक
3. शैक्षणिक मनोविज्ञान - 07 अंक
4. विद्यालय विषय :
- हिंदी - 07 अंक
- अंग्रेजी - 07 अंक
- गणित - 07 अंक
- सामान्य विज्ञान - 07 अंक
- सामाजिक अध्ययन - 07 अंक
5. शैक्षणिक रीति विज्ञान
- हिंदी - 07 अंक
- अंग्रेजी - 07 अंक
- गणित - 08 अंक
- सामान्य विज्ञान - 08 अंक
- सामाजिक अध्ययन - 08 अंक
- कुल योग - 200
द्वितीय स्तर कक्षा - छठी से आठवीं तक : प्रश्नपत्रों की कठिनाई स्तर सीनियर सैकंडरी स्तर का होगा। आवेदक द्वितीय स्तर कक्षा के विषय अध्यापक के लिए उसी विषय के लिए पात्र होगा जो कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (आरटेट) के प्रमाण पत्र में अर्हक विषय के रूप में अंकित है।
1. राजस्थान के विशेष संदर्भ में सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं - 20 अंक
2. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान - 20 अंक
3. शैक्षिक मनोविज्ञान - 20 अंक
4. बाल मनोविज्ञान - 20 अंक
5. विद्यालय विषय (पाठ्य विवरण की अंतर्वस्तु सेकेंडरी स्तर की होगी)
कुल योग -- 200 अंक


मैरिट में दो समान होने पर :

मैरिट में दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान प्राप्तांक होने पर इनकी जन्म तिथि के आधार पर वरियता निर्धारित की जाएगी। जन्मतिथि और प्राप्तांक समान होने पर अभ्यर्थी की उच्च शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वरियता तय की जाएगी। उच्च शैक्षणिक योग्यता एवं जन्म तिथि समान होने पर अभ्यर्थी की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर वरियता निर्धारित की जाएगी। सभी परिस्थितियां समान होने पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण किए गए वर्ष के आधार पर वरियता निर्धारित की जाएगी

News : Bhaskar (24.2.12)

1 comment:

  1. February 25, Saturday , 2012
    इलाहाबाद : उप्र टीईटी उत्तीर्ण एकता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को भीख मांग कर अपना विरोध जताया। शांति मार्च निकालते हुए अभ्यर्थी जेडी कार्यालय पहंुचे और जेडी अमरनाथ वर्मा को ज्ञापन सौंपा। अमरनाथ वर्मा ने अभ्यर्थियों को न्यायालय से प्राप्त आदेशों का पालन करने का आश्र्वासन दिया। मार्च में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, सुरेशमणि त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सुल्तान अहमद, डा. आरसी तिवारी, रामपूजन तिवारी, संजय यादव आदि लोग शामिल थे

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।