/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, February 18, 2012

UP Board - Minister Suspend, Director Arrest, Secratary Missing, Question on future of 63 Lakh Students Career

किसके जिम्मे है 63 लाख परीक्षार्थियों का कॅरियर
(UP Board - Minister Suspend, Director Arrest, Secratary Missing, Question on future of 63 Lakh Students Career)

मंत्री बर्खास्त, निदेशक गिरफ्तार, सचिव ‘गायब’
पेपर के बारे में किसी को जानकारी नहीं, किसके साथ समीक्षा बैठक करेंगे कार्यवाहक निदेशक 
 
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटर परीक्षा में शामिल होने जा रहे 63 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। ठीक एक महीने बाद 16 मार्च से परीक्षाएं होनी हैं लेकिन लगभग सारे काम ठप पड़े हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन जिस दिन गिरफ्तार हुए, उसी दिन से सचिव प्रभा त्रिपाठी भी ‘गायब’ हैं। आठ फरवरी को सुबह बोर्ड दफ्तर कर्मचारियों को बताया था कि लखनऊ शिविर कार्यालय बुलाया गया है। उसके बाद से शुक्रवार शाम तक बोर्ड के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के संपर्क में नहीं हैं। उनके दोनो मोबाइल नंबर लगातार बंद चल रहे हैं। अफसर और कर्मचारी परीक्षा को लेकर पशोपेश में हैं। बोर्ड परीक्षा में ऐसे कई गोपनीय कार्य होते हैं, जिसकी जानकारी केवल सचिव को होती है।
सचिव के बारे में कोई सूचना न होने से सबसे अधिक परेशान है बोर्ड का गोपनीय विभाग और सिस्टम सेल। परीक्षा के लिए अब पेपर के बंडल विशेष कोड के साथ दूर के जिलों में भेजना जरूरी है लेकिन इसके लिए कोई निर्देश नहीं है। कर्मचारियों को प्रक्रिया पता है लेकिन कोडिंग प्रणाली हर साल बदलती है जिसके बारे में केवल सचिव को ही पता होता है। सचिव से संपर्क न होने से केंद्र विवाद, कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों की लिस्ट का विवाद बढ़ता जा रहा है।
टीईटी घोटाले में दो क्षेत्रीय अधिकारियों और कई संयुक्त शिक्षा निदेशकों का भी नाम आने से सचिव के नीचे के अधिकारी कोई भी काम अपने हाथ में लेने से डर रहे हैं। सचिव की अनुपस्थिति में उनका काम अपर सचिव देखते हैं लेकिन तब उन्हें पता होता है कि क्या काम पेंडिंग है, साथ ही उन्हें अधिकृत तौर पर जिम्मेदारी सौंपी जाती है। वर्तमान में मामला अलग है।
टीईटी अनियमितता में कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच रिश्ते खराब होने से परेशानी और बढ़ गई है। एक दूसरे को फंसाने के फेर में अधिकारियों ने दूसरों के लिए संकट खड़ा कर दिया है।
इस तनाव और आपाधापी के माहौल में कार्यवाहक निदेशक सीपी तिवारी शनिवार को समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। निदेशक, सचिव की अनुपस्थिति में वह किसके साथ परीक्षा तैयारियों की समीक्षा करेंगे, यह भी एक सवाल है। सीधे तौर पर बोर्ड की कार्य प्रणाली से वह नहीं जुड़े रहे और निचले स्तर के अधिकारी अपने मन से कुछ करने की स्थिति में नहीं हैं, ऐसे में परीक्षार्थियों का कॅरियर किसके हाथ में है, कौन उनका जिम्मा लेगा, शासन को जल्द ही इसका जवाब तलाशना होगा।
News : Amar Ujala (18.2.12

9 comments:

  1. मुझे तो लगता है कि इस घोटाले मे सचिव का भी हाँथ है ।
    क्योकि जब भी सचिव से टी.ई.टी. परीक्षा की तैयारी के बारे मे पूछा गया है उन्होने संतोष जनक जवाब नही दिया ।

    ReplyDelete
  2. muskan ji thoda short me bataye plz...

    ReplyDelete
  3. baboo bhaiya kahi a tet ki khabar to nahi hai?? hindi font poroblem

    ReplyDelete
  4. 1-Breaking News- Breaking News- Breaking News
    INDIA TV DATE 18-2-2012 7.30PM
    EK PROGRAMME HAI JIS ME AP MUZAFFARNAGAR WALE SATHI
    APNE SAWAL CAMERA PE LIVE KAR SAKTE HAI
    PLZ EK PAGE PE AAP UPTET/PRT-72825 STATUS? SHOW KARE
    TIME-7.30PM
    PLACE- SHERI RAM COLLAGE
    MAHAVEER CHOK
    MUZAFFARNAGAR

    TO ALL

    T.E.T UTTERIN EKTA SANGRASH MORCHA
    AP SAB SE ANURODH HAI KI AP BAAT TV PE LIVE KAHE
    PLZ EK PAGE PE AAP UPTET/PRT-72825 STATUS? SHOW KARE

    PLZ….PLZ..PLZ….

    AMAN MUZAFFARNAGAR:- 9675164786
    INTEZAAR AHMAD MUZAFFARNAGAR:-9012024790
    WASEEM AHMAD MUZAFFARNAGAR :-7417883704
    KIRAN PAL MUZAFFARNAGAR :- 9761354016
    RINKU MUZAFFARNAGAR :-9897117309
    DHEERAJ MUZAFFARNAGAR :-9027738388
    SHAHNWAAZ KHAN MUZAFFARNAGAR :-9368651085
    TAPESH KUMAR MUZAFFARNAGAR :-9758442649
    SANDEEP KUMAR MUZAFFARNAGAR :-9634124528
    NITIN MALIK MUZAFFARNAGAR :-9548353311
    DEEPAK KUMAR MUZAFFARNAGAR :-8410311463
    SUMIT KUMAR MUZAFFARNAGAR :-9756948227
    PRINCE HZAARE MUZAFFARNAGAR :-8909408883
    VIKAS KUMAR MUZAFFARNAGAR :-9027419156
    AAZAD AHMAD MUZAFFARNAGAR :-9027409480
    KULBHUSHANH MUZAFFARNAGAR :-8439683100






    2-STAR News
    Breaking News- Breaking News- Breaking News
    STAR News - Kaun Banega Mukhiyamantri
    DEEPAK CHAURASIA K SATH
    AAJ 18-2-2012 8.00PM
    EK PROGRAMME HAI JIS ME AP Aligarh WALE SATHI
    APNE SAWAL CAMERA PE LIVE KAR SAKTE HAI
    PLZ EK PAGE PE AAP UPTET/PRT-72825 STATUS? SHOW KARE

    TIME-8.00PM
    PLACE- Aligarh, Uttar Pradesh
    TO ALL

    T.E.T UTTERIN EKTA SANGRASH MORCHA
    AP SAB SE ANURODH HAI KI AP BAAT TV PE LIVE KAHE
    PLZ….PLZ..PLZ….
    EK PAGE PE AAP UPTET/PRT-72825 STATUS? SHOW KARE
    Vinod giri aligarh 9808287308

    ReplyDelete
  5. Barauta ji indiabolt.com se softwair lod kar sakte hai. News hai tet ko itna ulgha diya hai ki jimmedar officer hi office me nahi aa rahe hai jisse koi phaisla nahi liya ja pa raha hai and bord exam. Me 63 lacs student ki pariksha honi hai.

    ReplyDelete
  6. prabha tripadhi ji ki koi news nahi ki wo kahan h, agar wo is dhandhali me shamil nahi h to wo 63 lakh ke future se kun khel rahi h,unko samne aa kar esthiti ko isspast karna chahiye.
    unka office na aana 1 bada sawal paida karta h???????????

    ReplyDelete
  7. Prabha triphathi ka gayab hona sandeh create ho raha hai!
    Kya wo bhi is ghotale me involve hai?
    Kyonki director k arrest hone k bad se wo office nahi gayi.
    Aur apne cell bhi off rakhe hai.

    ReplyDelete
  8. Ab to is u.p.academic par viswas karna galat hai jab 11lakh ke result me gadvad to ab tak jitne u.p.board se passout hai sabke results marksheet radd honi chahiye.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।