/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, February 20, 2012

UPTET : New Director takes class of his subordinates on 3rd March 2012

तीन मार्च को निदेशक लेंगे अधीनस्थों की 'क्लास'
(UPTET : New Director takes class of his subordinates on 3rd March 2012)

वरिष्ठ संवाद, इलाहाबाद : शिक्षक पात्रता परीक्षा में बोर्ड की किरकिरी होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग अब यूपी बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है। यही कारण है कि बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को बोर्ड दफ्तर में बैठक लेने के बाद अब तीन मार्च को फिर बोर्ड में निदेशक माध्यमिक शिक्षा बैठक लेंगे। इस बार बैठक में प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 13 नवंबर को ली गई शिक्षक पात्रता परीक्षा में शुरू से ही विवाद और गड़बड़ियों के बाद हुई फजीहत ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को फूंक-फूंककर कदम रखने को मजबूर कर दिया है। टीईटी में किरकिरी होने के बाद अब हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सकुशल संपन्न कराना चुनौती बन गई है। यही कारण है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की गहन समीक्षा कर रहा है। नए निदेशक सीपी तिवारी खुद बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर कड़ी निगाह रखे हुए हैं। शनिवार को उन्होंने बोर्ड परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और बाबुओं के साथ बैठक की थी। प्रवेश पत्रों, डेस्ट स्लिप, पेपर-कॉपी व अटेंडेंस शीट आदि की समय से उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। निर्देशों की तामील हुई या नहीं इसी को लेकर निदेशक अब तीन मार्च को समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में बोर्ड के अधिकारियों के अलावा संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भी उपस्थित रहने को कहा गया है।


निदेशक ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों व क्षेत्रीय सचिवों को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समय-समय पर समीक्षा करने व तैयारियों का जायजा लेने के भी निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सचिव का एक सप्ताह से बोर्ड दफ्तर में न बैठने से बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब प्रभावित होने लगी हैं। सचिव के भी टीईटी में धन उगाही में शामिल होने के संकेत मिलने के बाद रमाबाईनगर पुलिस उनकी तलाश कर रही है। यही कारण है कि वह बोर्ड दफ्तर में नहीं बैठ रही हैं। शासन ने अभी सचिव का कार्यभार भी नहीं सौंपा है। ऐसे में वित्तीय कार्य प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। यही कारण है कि निदेशक खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

News : Jagran (20.2.12)




UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/

18 comments:

  1. hum loao ko anna hazare ko bulana chahiye

    ReplyDelete
    Replies
    1. anna ne kuch hi dino me arbo ki sampatti batore li.
      Ye desh ka kya bhala karega

      Delete
    2. dost sabi ko negative mat lo.ANNA JI ne loota nahi hamne diya tha kyoki wo hamare bhale k liye lad rahe hai;

      Delete
  2. Ctet upper ka hindi first ka answer agr kisi ko pta h to jaarai kare please

    ReplyDelete
    Replies
    1. www.onlineteachers.co.in
      Pe answer mil jayenge..

      Delete
    2. Kya aap is blog me answer de skte h

      Delete
    3. mai mobile se is blog ko visit karta hu ,mobile se ye possible nahi hai..agar MUSKAN ji chahe to kar sakti hai.wo is time blog pe hai..

      Delete
  3. ctet ki answer ki muskan k pass jo abhi blog par nahi hain

    ReplyDelete
  4. humare beech me manoj kumar padmakripa k comment nahi aa rahe he
    sab thik to he ya... ...?

    ReplyDelete
  5. TET PASS SATHIYO COPRATE ONE ANOTHER TO FIGHT ANY PROBLEM AGAINST TET.

    ReplyDelete
  6. Jaise neta hame jhoote bade dete hain unhe unhi ke jaal me fasao. Kisi bhi ek neta ko bharosa do ki tet ke liye kuchh kare to vote usi ke or vo kuchh to process ko age badhayega hi or jisko chaho apni vote do. Chit bhi apni pat bhi apni or kisi ne rti se jankari maangi kya numbers ki. Vo ek achchha tarika hai. Or netao ki bajaye court par jaldi faisle ke liye dabab dalo.

    ReplyDelete
  7. kalam uthi hai magar likhane ko labz nahi milati

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।