/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, February 22, 2012

UPTET : Police reached to Hotel to Search Secretary - Prabha Tripathi

सचिव को तलाशने होटल में पहुंची पुलिस
(UPTET : Police reached to Hotel to Search Secretary - Prabha Tripathi)

यूपी बोर्ड 
0 कार्यालय के तीन कर्मचारियों से की गई दो घंटे पूछताछ
0 सचिव के दो खातों का भी पता चला, निकाली गई डिटेल
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड सचिव प्रभा त्रिपाठी की तलाश रमाबाई नगर पुलिस ने तेज कर दी है। उनके इलाहाबाद में होने की सूचना पर पुलिस ने एक होटल समेत कई ठिकानों पर दबिश दी। सचिव के दो खातों का भी पता लगाया गया है। खातों की डिटेल निकालने के साथ ही यूपी बोर्ड के तीन कर्मचारियों से भी दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।
टीईटी में पैसे लेकर नंबर बढ़वाने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन की गिरफ्तारी के बाद से ही सचिव गायब हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वे कोर्ट की शरण में भी पहुंच गईं। सचिव के बारे में जानकारी जुटाने के लिए रमाबाई नगर की पुलिस मंगलवार को भी महात्मा गांधी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास और यूपी बोर्ड कार्यालय गई। पुलिस को सचिव के लीडर रोड स्थित एक होटल में ठहरने की सूचना भी मिली। पुष्टि के लिए पुलिस वहां भी पहुंच गई और तलाशी ली। पुलिस ने यूपी बोर्ड के तीन कर्मचारियों से भी दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को कर्मचारियों से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस ने इलाहाबाद में सचिव के दो बैंक खातों का भी पता लगाया है। जिनकी डिटेल भी निकलवाई गई है। खातों के बारे में जानकारी देने से पुलिस ने इंकार कर दिया। सचिव की तलाश में रमाबाई नगर पुलिस चार दिन से शहर में ही डटी हुई है।
--इंसेट--
एक पूर्व सचिव का भी नाम आया
यूपी बोर्ड के एक पूर्व सचिव का नाम भी टीईटी घोटाले में आया है। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए मंगलवार को शिक्षा निदेशालय पहुंची। पूर्व सचिव इस वक्त शिक्षा निदेशालय में महत्वपूर्ण पद पर हैं। उनसे पूछताछ के लिए शासन से अनुमति मांगने की तैयारी की जा रही है।

News : Amar Ujala (22.2.12)



UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/
 

2 comments:

  1. Muskan ji maan lijiye agar bharti acadmic per hoti hai to kya fir se form bharna hoga.....?
    Kyuki kai ladke aise hai jo 135 no tet me paya ho aur sirf 2 jila hi dala hai.....
    Pls muskan ji tell me.....

    ReplyDelete
  2. @prince
    first to... Ab academic merit se bharti karna bahot muskil hai...man lijiye agar aisa hota bhi hai to pichle vigyapan ko nirast karna padega aur fir naya vigyapan ayega ,aur usme kam se kam 21 din ka samay apko form bharne ka milega...ha tab ye bhi kaha ja sakta hai ki jin logon ne purva me jhn jilo me apply kiya hai unme dobara apply karne ki jarurat nahi hai...

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।