/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, February 8, 2012

UPTET : TET Pass B. Ed Candidates opened the front against Government


सरकार के खिलाफ टीईटी पास बीएड  बेरोजगारों ने खोला मोर्चा

(UPTET : TET Pass  B. Ed Candidates opened the front against Government)

टीईटी पास बीएड बेरोजगारों की बैठक
बस्ती। टीईटी उत्तीर्ण बीएड बेरोजगारों की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपेक्षात्मक रवैए की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गया
बीएड बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में टीईटी बीएड बेरोजगारों की संख्या करीब तीन लाख है। सबको एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कहा कि यूपी सरकार की लेट-लतीफी और केंद्र सरकार का एनसीटीई के माध्यम से प्रदेश के 72825 शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगाया जाना बेरोजगारों के साथ अन्याय है। कहा कि एनसीटीई से समय बढ़ाने के संबंध में सांसद जगदंबिका पाल की ओर से राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा गया था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भी पत्र लिखा गया था।

कहा कि जल्द ही भर्ती पूरी नही की गई तो हम न्यायालय की शरण में लेंगे। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, गौरव कुमार यादव, विनय कुमार पांडेय, उदय प्रताप सिंह, अजय कुमार मिश्र, उमेश चंद्र श्रीवास्तव,अजय मिश्र, तरुण सिंह, राजेश कुमार, गौतम चावला, सुनील कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
News : Amar Ujala (8.2.12)

3 comments:

  1. COUT JAY BINA KAM NAHI BANEGA JALDI HI WRIT DALI JAY

    ReplyDelete
  2. han bhai ab to tet pass candidate ko jaldi machi hai ki jald se jald noukri lag jai nahi to sanjay mohan kahi unka bhaid na khol de

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।