/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, February 25, 2012

UPTET Varanasi : TET Certificate Distribuiton upto 5th March

अब पांच मार्च तक बटेंगे टीईटी प्रमाणपत्र 

(UPTET Varanasi : TET Certificate Distribuiton upto 5th March)

वाराणसी। टीईटी प्रमाणपत्र के लिए शुक्रवार को अर्दली बाजार स्थित सीटीई परिसर में दिनभर गहमागहमी रही। प्रमाणपत्र के लिए तीसरे दिन अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अकेले 24 फरवरी को 7939 प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। जबकि इसके पहले दो दिनों में लगभग आठ हजार ही प्रमाणपत्र बांटे गए थे। 25 फरवरी को प्रमाणपत्र वितरण की अंतिम तिथि थी लेकिन वितरण का काम पूरा नहीं होने की संभावना को देखते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक अखिलेश पांडेय ने वितरण की तिथि बढ़ाकर पांच मार्च तक कर दी है।
शुक्रवार को प्राथमिक में 3783 और मिडिल में 4156 प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। प्रमाणपत्र के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लग गई। शिक्षा विभाग के कर्मचारी टेबल पर पहुंचे तब तक प्रमाणपत्र के लिए पूरा परिसर खचाखच भर गया। अभ्यर्थियों ने देर से वितरण शुरू करने पर नाराजगी भी जाहिर की। भीड़ होने के कारण परिसर में अव्यवस्था का आलम था। वाराणसी मंडल में 54 हजार प्रमाणपत्र वितरित किए जाने हैं। वाराणसी समेत चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के अभ्यर्थियों का प्रमाणपत्र भी यहीं वितरित किया जा रहा है। 


News : Jagran (25.2.12)




UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/
 

1 comment:

  1. AMBEDKAR NAGAR UPTET UTTRIN SANGHARSH MORCHA
    Hmari deenak 24/02/2012 ki bethak ki safalta k pashchat, Hum deenak 26/02/2012 din Ravivar dopher 12 bje Collectrate Parisar Ambedkar Nagar me ek baithak ka punah ayogan krne ja rhe hai taki hum sangthan ko or bhi adhik majbut kar apni baton to Sarkar tak or bhi damdar tarike se rakh sake. Eske sath-2 hum apni agami Yojnao per bhi app sabhi se charcha kar sake or Hamari taraf se jo Kaviyat dakhil ki gyi hai us per bhi charcha kr sake.
    App sabhi se anurodh hai ki kripya bethak me upasthit ho ese safal bnaye wa apne Haq ki ladai me hamara sath de.

    Anil Kumar Verma (Adhyaksh)-9838370395
    Devendra Kumar (Updhyaksh)-9452247979
    Chandrabahn (Mahamantri)-9918229614
    Gourav Tiwari (Kosadhyaksh)-8795128815

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।