/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, March 6, 2012

Unemployed Allowance / Employment Exchange : Due to Rumours, Recrord Registration, Police uses Lathi to Control Crowd, Due to heat & Crowd Womens becomes Unconscious)

अफवाहों से बढ़ी भीड़, पुलिस ने चटकायीं लाठियां(Unemployed Allowance / Employment Exchange : Due to Rumours, Recrord Registration, Police uses Lathi to Control Crowd, Due to heat & Crowd Womens becomes Unconscious)

बंद रहेगा सेवायोजन कार्यालय अब 12 से होगा पंजीयन -
उन्नाव, जागरण संवाददाता : अभी न तो प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तय है और न ही कौन सी योजना लागू होगी इसका कुछ अता-पता। लेकिन सेवायोजन कार्यालय के बाहर का नजारा कुछ ऐसा है कि माने चुनावी घोषणा पत्रों में न होकर शासनादेश आ गया हो। बस पंजीयन कराया और लो मिल गया बेरोजगारी भत्ता। इन्ही अफवाहों का असर है कि सेवायोजन कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी है। हर कोई किसी भी दशा में तत्काल पंजीकरण कराने को कुछ भी करने को तैयार हैं। कोई भोर पहर से ही आकर पंजीकरण कराने को लग जाता है तो कोई पूरे परिवार के साथ खाना पानी लेकर वहां पहुंच रहा है।

सोमवार को सेवायोजन कार्यालय के बाहर भारी भीड़ उमड़ी क्योंकि लोगों में तरह तरह की अफवाह थी कि होली के पहले जिनका पंजीयन हो गया उन्हीं को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता। आज अंतिम तिथि इसके बाद पंजीयन नहीं होगा। इन्हीं अफवाहों के कारण पंजीकरण कराने वाली की भीड़ कुछ इस अंदाज में उमड़ी कि सारा नजारा देखते ही बना। इस बीच पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
वैसे भी सोमवार को भी पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या पंजीयन कराने को लेकर दो गुनी थी। इसी कारण से इसी बीच पुलिस को कई चक्रों में अपनी लाठी को चटकाना पड़ा। इस बीच कई महिलाओं को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
======================
कई युवतियां गर्मी और भीड़ के चलते हुई बेहोश
उन्नाव: सोमवार को सेवायोजन कार्यालय में भीषण उमड़ी। दूसरी तरफ अन्य दिनों की अपेक्षा मौसम का तापमान भी काफी अधिक करा। इसी सब के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और भीड़ के कारण सोमवार को पंजीयन कराने के लिए आयी तीन युवतियां बेहोश होकर वहीं मैदान में गिर पड़ी। जिन्हें बाद में सेवायोजन अधिकारी ने अंदर बैठा कर पानी आदि दिया और उनका काम भी जल्दी करा घर विदा कर दिया।


===================
अफवाहों के चलते हुआ रिकार्ड पंजीयन
उन्नाव: सोमवार को सेवायोजन कार्यालय में अफवाहों के कारण भारी भीड़ उमड़ी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुरुषों के 579 पंजीयन हुए जबकि महिलाओं में 1070 पंजीयन हुए। इससे पहले एक दिन में 13 सौ से अधिक पंजीयन अब तक नहीं हुए हैं।
====================
बंद रहेगा सेवायोजन कार्यालय अब 12 से होगा पंजीयन
उन्नाव: जिला सेवायोजन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस बल न मिलने के कारण पंजीयन कार्य बंद रहेगा। इसके बाद होली का अवकाश होगा। जिसे देखते हुए अब पंजीकरण कार्य 12 मार्च से पुन: शुरु किया जायेगा।

News : Jagran ( 5.3.12)
*******************

सेवायोजन कार्यालय पर पंजीकरण को लगी होड़


बलिया। सूबे में मुलायम सिंह की सरकार भले ही न बनी हो, लेकिन बेरोजगार युवाआें में भत्ता पाने की ललक देखने को मिल रही है। सोमवार को सेवायोजन कार्यालय पर बेरोजगारों की भीड़ देखने को मिली। बेरोजागर सपा सरकार बनने की पूरी उम्मीद जता रहे हैं। इसी वजह से प्रतिदिन बेरोजगारों की भीड़ कार्यालय पर लग रही है। ऐसे में विगत एक पखवारे में अब तक हजारों युवाओं ने पंजीकरण कराकर रोजगार दफ्तर का सूनापन एक दम से दूर कर दिया है।
बेरोजगारों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। वर्ष 2012 के मार्च के पहले हफ्ते तक 50 हजार से अधिक बेरोजगारों ने अपना पंजीयन करा चुके हैं। पिछले महीनों के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो रोजगार दफ्तर पंजीयन कराने वालों की गति बहुत ही धीमी रही है। जिला सेवायोजन कार्यालय पर इन दिनों बेरोजगारों की लंबी कतारें लग रही है। सोमवार को भी रोजगार कार्यालय पर बेरोजगारों की भीड़ लगी रही। अपना पंजीकरण कराने के लिए बेरोजगार सुबह से ही कतार में लग गए। बेरोजगारों में युवाओं से अधिक महिलाओें की भीड़ रही। उनका कहना था कि अब सरकार बदलने पर हमें बेरोजगारी भत्ता मिले सकेगा। इस दौरान करीब दो सौ से अधिक बेरोजगारों ने अपना पंजीकरण कराया।

विधानसभा चुनाव के बाद से ही युवाओं में इस बात को लेकर काफी आशा दिखने लगी है कि मुलायम सिंह यादव की सरकार बनी तो उन्हें हर महीने घर बैठे एक हजार रुपये बतौर बेरोजगारी भत्ता मिल जाया करेगा। अपना पंजीकरण कराने आए एक बेरोजगार का कहना था कि पिछली बार तो हमे मौका नहीं मिल पाया लेकिन इस बार हम चुकना नहीं चाहते है। अब तक हजारों बेरोजगारों का पंजीकरण कार्यालय से हो चुका है। रोजगार सेवायोजन कार्यालय पर बेरोजगारों के भीड़ का आलम यह रहा कि वे एक दूसरे से आगे पंजीकरण कराने के होड़ में लगे हुए थे।
सहायक सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बताया कि अब कुल पंजीकरण की संख्या 50699 पहुंच गई है। जबकि पिछले एक माह पूर्व के आंकड़ों पर नजर ले जाएं तो प्रतिदिन 100 का आंकड़ा पार नहीं किया जा सका है।

12 comments:

  1. Sanjay mohan sahit 12 par uptet dhandali me charge sheet tay,bail par sunwayi aaj-
    http://epaper.livehindustan.com/PUBLICATIONS/HT/HL/2012/03/06/ArticleHtmls/ÀFaþF-FûWXF-ÀFFZF-12-FSX-FFFÊVFeMX-06032012001042.shtml?Mode=1

    ReplyDelete
  2. A VERY-VERY-VERY SAD NEWS.......

    WILL HAVE STARVATION TODAY......

    ReplyDelete
  3. A VERY-VERY-VERY SAD NEWS.......

    WILL HAVE STARVATION TODAY......

    ReplyDelete
  4. S. P. Ki govt. Bahumat me samajhiye.
    Ab hume apna haq pane ki liye jyada mehnat aur josh k sath ladna hoga.
    I hope ki s.p. Verdict ka anadar nahi karegi, aur tet candidate k bare me sochegi.

    ReplyDelete
  5. Govt. SAPA ki ban gayi,iska tet par padne wala prabhav-
    30% chance hai ki tet nirast kar diya jayega,par isse b.ed. wale prt me dobara apply nahi kar payenge,isliye ye bharti bhi nirast ho jayegi..
    60% chance hai ki naye sire se janch karai jayegi aur selection base badla jayega...par isme samay lagega aur bharti kam se kam 1 sal bad hi ho payegi...
    10% chance hai ki janch CBI se karayi jayegi...par isme kam se kam 2 sal lagenge aur ant me dhandali sabit hone ke bad tet nirast hi karna padega....

    Hamare pas do hi raste hai
    1.ham Ncte se puche ki u.p.me b.ed. PRT ke liye apki deadline kya hai aur govt.ko kab tak use poori karni hai...jisse govt.par bharti jald poora karne ka dabav bane
    2.high court me Ek PIL dala jaye ki u.p.me primary teachers ki bhari kami hai jisse lakho bachcho ka bhavisya kharab ho raha hai...jisse govt. Par court bhi jald bharti karne ke liye dabav dalegi.

    ReplyDelete
  6. Mayawati ne Tet ko chunavi hathiyar banane ke liye 1 sal latkaya tha,par ab isi hathiyar ne hi unki gardan kat di...is har me tet ka bahot bada yogdan hai....

    ReplyDelete
  7. Rahul gandhi ko politics se sanyas lekar apne nanihal chale jana chahiye aur sonia ko apne mayke... Janta inko puri tarah nakar chuki hai.

    ReplyDelete
  8. Ab jab sp ki sarkar ban rahi hai.To hamara agla kadam kya hoga?Kya akhilesh yadav tet rad kar sakte hai..Mujhe to nahi lagta ki bharti ho payegi.Hum jitna registration aur tet certificate lene me bhag le rahe utna sangharsh morcha me nahi.

    ReplyDelete
  9. Muskan ji, CTET 2012 ka result www.ctet.nic.in par aa chuka hai. Kripaya ise blog par update kare.

    ReplyDelete
  10. muskan g r u online plz said ab kya hoga

    ReplyDelete
  11. प्रदेश में सरकार चाहे
    किसी की भी बने
    यह प्रक्रिया यथावत व शीघ्र
    पूरी होनी चाहिए। नई
    सरकार
    यदि भर्ती प्रक्रियाओं में
    हीलाहवाली की तो उत्तर
    प्रदेश
    टीईटी संघर्ष
    मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश
    में एक साथ व एक मंच से सरकार
    का सड़क से
    सदन तक विरोध प्रदर्शन एवं
    जनांदोलन
    किया जाएगा।
    Amit Jaiswal
    (TET lakhimpur morcha
    adyach)
    mob-8423431789

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।