/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, March 26, 2012

UPTET : 4000 Draft are still lying in DIET


चार हजार ड्राफ्ट अभी भी डायट में पड़े 
(UPTET : 4000 Draft are still lying in DIET )

इटावा। नौकरी के संकट से जूझ रहे टीईटी आवेदकों के ड्राफ्ट भी समस्या बने हुए हैं। करीब साढ़े छह हजार आवेदकों के यह ड्राफ्ट डायट और बैंक की आपसी समस्या से डायट में ही रखे हैं। तीन माह बाद अब तक सिर्फ ढाई हजार ड्राफ्ट ही जमा हुए हैं। ऐसे में चार हजार ड्राफ्ट अभी भी बैंक मेें जमा नहीं हुए हैं। ड्राफ्ट की अवधि महज छह माह है, इसमें तीन माह गुजर चुके हैं
टीईटी आवेदकों ने नौकरी के लिए प्रदेश भर की डायट पर आवेदन किए हैं। जिले की डायट पर ही करीब 77 हजार आवेदन आए हैं। इनमें करीब 6500 आवेदन पत्रों के साथ ड्राफ्ट भी लगे हैं। इनका मूल्य करीब 20 लाख रुपए है। इन ड्राफ्ट्स की अवधि छह माह निर्धारित है। इस अवधि में ही इन ड्राफ्ट को बैंक में जमा होना चाहिए। ड्राफ्टों को आए हुए करीब तीन माह गुजरने को हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ ढाई हजार ड्राफ्ट ही बैंक में जमा हो पाए हैं। शेष ड्राफ्ट डायट में ही रखे हैं। इस संबंध में डायट में कार्यरत पटल सहायक का कहना हैं कि बैंक ने एक साथ सभी ड्राफ्ट लेने से इंकार कर दिया जिससे समस्या है
बैंक को लिखा है पत्र
डायट प्राचार्या सरोज श्रीवास्तव का कहना रहा कि सेंट्रल बैंक में विभाग का खाता है। उसी में टीईटी आवेदकों के ड्राफ्ट जमा किए जा रहे हैं। बैंक ने यह कहते हुए परेशानी जताई कि एक साथ काफी संख्या में ड्राफ्ट जमा करने पर क्लीयरिंग में दिक्कत आती है। इसलिए एक दिन में सिर्फ 50 ड्राफ्ट स्वीकार किए जा सकते हैं। इस पर बैंक का पत्र भेजा गया है

News : Amar Ujala (26.3.12)

5 comments:

  1. sale kutter hamara draft bhi kha gaye sharam karo kamino

    ReplyDelete
  2. आखिर किसका-किसका हिसाब देँगे माननीय मुख्यमन्त्री जी ?
    खून-पसीने की कमाई का हिसाब दे पाना इतना सरल नही होगा ।
    मै तो कहता हूँ कि उनका निजी सचिव जो एक IAS है, शायद इसका जवाब न दे पाए ।

    ReplyDelete
  3. Dhire-dhire dimak ki tarah sare draft kha jayenge. Kuch sanjay ne khaya kuch sant ne khaya kuch prabha khaee, kuch bahanjee ne khaya ab bacha hua c.p. Tiwari aur basudev yadav ko de do. Ye paisa nahi hamara khoon pee rahe hai. Is loktantra me to ham nahi kuch kar paye lekin agle janam me byaj sahit bharenge yahi hamari bhagwan se prarthna hai.

    ReplyDelete
  4. aaj is blog me ek khash cheej dekhne ko mili pata hai kya???

    aaj abhi tak 23 jilo me jo kuch bhi hua hai uski news abhi kuch dino pahle tak 1 ya 2 jilo ya fir 6-7 jilo tak hi news ek din me aati thi aaj ek sath 23 jilo ki kabre hai

    isse yeh pata chalta hai ki tet student eek sath hai.,. aur isse humari ekta aur majboot hoti hai....
    aise hi chalta raha to pure up me andolano ki kabre aane lagengi aur hum sabhi apni jug jaroor jeet jayge bus ek sath mil kar ladai jari rakhoo..,.,. ,.,.,.,.,.,i am very happy..

    ReplyDelete
  5. aaj is blog me ek khash cheej dekhne ko mili pata hai kya???

    aaj abhi tak 23 jilo me jo kuch bhi hua hai uski news abhi kuch dino pahle tak 1 ya 2 jilo ya fir 6-7 jilo tak hi news ek din me aati thi aaj ek sath 23 jilo ki kabre hai

    isse yeh pata chalta hai ki tet student eek sath hai.,. aur isse humari ekta aur majboot hoti hai....
    aise hi chalta raha to pure up me andolano ki kabre aane lagengi aur hum sabhi apni jug jaroor jeet jayge bus ek sath mil kar ladai jari rakhoo..,.,. ,.,.,.,.,.,i am very happy..

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।