/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, March 24, 2012

UPTET : Unemployeds Paining with Tears filled in their eyes

बेरोजगारी का दर्द आंसू बनकर छलक रहा
(UPTET : Unemployeds Paining with Tears filled in their eyes )

मधुबन (मऊ) : पिछली मायावती सरकार में उत्तर प्रदेश में 7200 शिक्षकों के रिक्त पदों के भर्ती की प्रक्रिया जिस तेज गति से शुरु की गयी उसे देखकर आवेदनकर्ताओं को ऐसा लगा कि अध्यापक बनने का उनका सपना जल्द ही साकार होने वाला है। चूंकि सरकार द्वारा अध्यापकों के भर्ती की पूरी प्रक्रिया 31 दिसम्बर 2011 तक पूर्ण कर लेनी थी इसलिये आवेदकों को ऐसा लगा कि नया साल आने से पहले ही उनका सपना हकीकत का रूप ले लेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बीच में उत्पन्न हुई कुछ तकनीकी कमियों के लिये यह तिथि 31 जनवरी 2012 कर दी गयी।
तिथि बढ़ने से अच्छे नंबरों से सफल अभ्यर्थियों को कुछ मायूसी तो जरुर हुई लेकिन सब ने यह सोचकर खुद को तसल्ली दे दी कि चलो केवल एक महीने की ही बात है।


पुराने साल में न सही नये साल में तो सपना जरुर पूरा होगा लेकिन सारी उम्मीद धरी की धरी रह गयी। यह तिथि भी गुजर गयी और कुछ नहीं हुआ। इस बीच पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी और सब कुछ ठंडे बस्ते में चला गया। चुनाव बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी जिसकी बागडोर एक युवा के हाथों में है। नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर टीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी उस युवा चेहरे की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। दुबारी के संतोष शर्मा, ममता शर्मा जिनके अंकों की संख्या 115 और 111 है का कहना है कि मेरिट के आधार पर सफल अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया नयी सरकार को जल्द से जल्द शुरु करनी चाहिये। 120 एवं 119 अंक पाने वाले हरिकेश यादव एवं राजेश यादव को उम्मीद है कि चूंकि इस बार प्रदेश की कमान एक युवा के हाथ में है। इसलिये वह युवा दर्द को अच्छी तरह समझेंगे। 118 और 116 अंक पाने वाले विग्रहपुर के मनोज कुमार यादव एवं रमेश सिंह का मानना है कि सरकार को जल्द से जल्द इस बाबत दिशा निर्देश देना चाहिये ताकि चयन की आस लगाये लोगों के मन में लहराते शंका के बादल जल्द से जल्द समाप्त हों। पिन्टू गुप्ता, अजय शर्मा, लियाकत अली, राहुल यादव, श्रीराम जैसे कई अच्छे नंबरों से पास अभ्यर्थी नयी सरकार की घोषणा पर टकटकी लगाये देख रहे हैं। टीईटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के भविष्य के बारे में सरकार का अंतिम निर्णय क्या होगा यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तो तय है कि नयी सरकार से इन लोगों को काफी आशाएं हैं और शायद इनका सपना सच भी हो जाये।

News : Jagran (24.3.12)

9 comments:

  1. ek baar fir se laga do poora joor ,

    milega hak tumko jaroor ,

    nikal pado sabhi tetians apne gharo se tabhi hoga C.M majboor

    30 march ko chalna hai lucknow iska rakhna tum dhyan jaroor

    chale lathiyaa yaa chale goli himmatt dikhani hai hume bharpoor

    ReplyDelete
  2. BHAIYO,
    AGR GOVT YA COURT 29 MARCH TK KOI +VE DECISION NHI HOTA TO 30 KO HI LUCKNOW CHALO OR AMARAN ANSHAN SHURU KIYA JAYEGA.KYO KI HM LOG KOI GALAT MANG NHI KR RHE SARKAR NE JIS AADHAR PE HUMSE EXAM LIYA OR FORM FILL KARWAYE HAME USI AADHAR PE JOB CHAHIYE. OR KOI B UNKA TARIKA MERIT BANANE KA HAME ACCEPT NHI H.
    AGR AB CHUKE TO HAMESHA PACHTAOGE.

    ReplyDelete
  3. 30 ko lucknow chalo.or anna hazare ki tarah anson per bathe tabhi kuch ho sakta.

    ReplyDelete
  4. tum sabhi pagala gaye ho, hamare chahane n chahane se kya hoga sab choro par nirbhar karata hai ki we kya karate hai. Jara bhi change hua to ek hi vyakti bharti latkane ke lie kaphi hai. 9794637898

    ReplyDelete
  5. @ UPTET MORCHA
    bhai ip address se sirf location
    ka pata chal sakta hai...complete
    address ka nahi kyoki market me
    IP address change karne ke
    bahot se software free me
    available hai....
    aur rahi baat meri abusive
    language use karne ki to main
    keval unke liye use karta hu jo
    mere liye karte hai...aur na hi
    mujhe apne topper hone par koi
    proud hai infact main bhi chahta
    tha ki merit tet ki hi bane...baaki
    sab kuch sochne se nahi milta
    hai....thankyou dhanyabad
    (veer kanpur university topper
    2011)

    ReplyDelete
    Replies
    1. mai 100% sure hu ap topper ho hi nai skte kyunki topper ko garv hota hai ghamand nai .aur jo b topper hoga wo swayam to topper topper nai chillayega.
      Aur ha plz roll no. Mt dijiyega ab .

      Bada dukh hota hai ap jaise logo ko dekhkar.

      Delete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।