/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, March 15, 2012

UPTET : भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने को सौंपा ज्ञापन


UPTET : भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने को सौंपा ज्ञापन

•संघर्ष मोर्चा ने उप जिलाधिकारी से की भेंट

महरौनी (ललितपुर)। शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की मांग जोर पकड़ रही है। टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक में अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की है।
स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल में बैठक के दौरान अध्यक्षता कर रहे संदीप नायक ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसके अतिरिक्त निरंतर सेवा निवृत्त हो रहे शिक्षकों के कारण परिषदीय विद्यालयों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है, नतीजतन अनेक विद्यालय बंद हो गए हैं या बंद होने की कगार पर हैं।
उन्होंने मौजूदा समय में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तुरंत पूर्ण करने की आवश्यकता जताई। भारत भूषण ने आरोप लगाया कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। शिक्षण व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाने के कारण अनेक छात्र- छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं। मनीष जैन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की धांधली में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इस बात का जोर दिया कि इस दौरान किसी कार्रवाई से निर्दोष अभ्यर्थियों का अहित न हो जाए, अन्यथा अभ्यर्थियों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। उन्होंने मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी महरौनी को सौंपा। इस दौरान दयाशंकर दीक्षित, रिषी मलैया, देवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, रमेशानंद प्रजापति, राजीव शुक्ला, विजय शुक्ला, प्रदीप दुबे, सुरेंद्र दुबे, राघवेंद्र सिंह, विनय रावत, जनक सिंह, कुलदीप मिश्रा, रितुराज शुक्ला, बसीम खां, अमित निरंजन, उमर खां, संजय गुप्ता, संजीव तिवारी, सुदीप खरे, निशांत पुरी, सुधीर श्रीवास्तव, अवलोक व्यास, चन्द्रभूषण, कृष्ण कांत भोंड़ेले, कृष्णकांत नामदेव, हेमंत भोंड़ेले, हृदेश नामदेव, रूबी जैन, अंजली चौबे, आरती जैन, दीपा तिवारी, अंजली चौबे, पूर्वी ताम्रकार, नीलम नामदेव, मीना जैन, आलोक व्यास आदि उपस्थित रहे।

News : Amar Ujala (15.3.12)

9 comments:

  1. टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराये जाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में संगठित होकर सहयोग दें
    Ashutosh Shukla Hardoi

    ReplyDelete
  2. टीईटी परीक्षा में धांधली की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। ओएमआर शीट की तीन प्रतियां थी। इसकी मिलान कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। इस आधार पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए काउंसलिंग की तिथि घोषित होनी चाहिए।

    ReplyDelete
  3. Amit ap sahi kah rahe hai ki omr sheet ko dubara chek karvaye dudh ka dudh aur pani ka pani ho jayega. Cancel karane ki jarurt hi nahi padegi. ROHIT SINGH

    ReplyDelete
  4. My facebook profle is - http://www.facebook.com/#!/profile.php?id=100003229523165 (UPTET Prt),
    You can give commments/discuss there also.

    However comments given on this BLOG will live in evening.

    Thanks

    ReplyDelete
  5. Dear akhilesh Sir,
    We UPTET successful condidate wish u great career as CM of UP.
    Please do something for our hard work.what is our fault?
    suppose someone say to cancel the UP election due to some allegation.Is it right? i am not taking care of reults of re-elcection.but your maral will down beacuse u did hardwork.
    Thanks and looking for justice from you.

    ReplyDelete
  6. aaj kanpur me ek vishal railly ka ayojan hua.....jisme apni baat ko sashan tak media ke madham se pahuchane ki koshis ki gai...kal news paper me me aap sabhi dekh sakte hai....

    ReplyDelete
  7. TET CANCEL NAHI HUE TO hum log bhi court jayenge....kyoki jab akhilesh ji ne kaha tha ki meri goverment bani to TET cancel hogi....to essey ek baat to saaf thi ki jo student paas hue hai un sab ne to SP ko vote nahi diya hoga....jahir si baat hai ki jo student fail hue hai un sab ne SP ko vote kiya aur unki family ne bhi...ab yadav jiii apna wada pura kare jaldi se TET cancel kara de.....

    ReplyDelete
  8. ye gautam si full of cunfusion.
    abe yaar tu akele kya kar payaga.
    No one is with you.You can see in this blog.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।