/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, April 14, 2012

मदरसों में होगी तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था : सपा


मदरसों में होगी तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था : सपा

लखनऊ, 13 अप्रैल (जाब्यू) : समाजवादी पार्टी ने घोषणा की है प्रदेश सरकार मदरसों में भी तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था करेगी। निजी स्कूलों में गरीबों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के निर्णय का भी राज्य सरकार कड़ाई से पालन करायेगी। गरीब बच्चों को प्रवेश न देने वाले स्कूलों की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है। पार्टी ने साथ मुस्लिम छात्राओं को आगे पढ़ने के लिए 30000 रुपये देने और मुस्लिम छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले लैपटाप के उर्दू भाषा में भी होने के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के एलान की भी सराहना की है। सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोर इस पर है कि सबको कम पैसे में शिक्षा की अच्छी सुविधा मिले ताकि सभी अपना भविष्य संवार सके। सरकार के गठन के बाद से ही अखिलेश ने चुनाव घोषणा पत्र के वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कक्षा दस पास मुस्लिम छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए 30000 रूपए देने और मदरसों में तकनीकी शिक्षा देने की व्यवस्था का एलान किया है। बारहवीं पास सभी विद्यार्थियों को लैपटाप और कक्षा दस उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने की दिशा में भी कार्यवाही शुरू हो गई है। मुस्लिम छात्र-छात्राओं मिलने वाले लैपटाप व टैबलेट में उर्दू साफ्टवेयर भी होगा।



शिक्षा के अधिकार कानून के तहत सुप्रीम कोर्ट ने निजी स्कूलों को भी 25 प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश सरकार इस फैसले को कड़ाई से लागू करेगी। सर्वशिक्षा अभियान के तहत बेघर और बेसहारा बच्चों के लिए 70 आवासीय स्कूल खोले जाने का निर्णय भी मुख्यमंत्री की गरीब और गांव को प्राथमिकता देने वाली सोच का ही परिणाम है। चौधरी ने कहा कि यह एक दुखद तथ्य है कि पूर्वाचल की जानलेवा बीमारी जापानी बुखार से 20 हजार से ज्यादा बच्चों की मौतें हो चुकी हैं। इससे डेढ़ गुना बच्चे मनोरोगी या अपाहिज हो चुके है। इन मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की दुर्दशा पर भी मुख्यमंत्री का ध्यान गया है और विशेष मानसिक मंदित स्कूल खोलने का निर्णय किया गया है ताकि उनका उचित उपचार एवं पुनर्वास हो सके।

News : Jagran (14.4.12)

6 comments:

  1. Meri ray hai ki hum logo ko kapil sibbal se jakar milna chahiye vo jyada behtar. tabhi kuch ho sakta.

    ReplyDelete
  2. ye sarkar jo hath me hai(tet) us par to chuppi sadhe hai. aage ki ghoshnaye karne me lagi hai. Lagta hai court aur gov. me bollyball chal raha hai bus apna fowl na ho

    ReplyDelete
  3. bhai mughe to lagta hai ki government 9 may ka intjaar kar rahi hai taki ve
    niyam me sanshodhan kar sake.

    ReplyDelete
  4. kewal musalmano ke vote se hi sarkar nahi bani hai.

    lakho berojgaro ne socha tha ki up me smajwadiyo ki sarkar banegi to kuchh to Dr LOHIYA JI ke sidhanto par kam karegi.

    smajwad ka gala ghot diya

    jatiwad ka jahar bo diya

    in kathit smajwadiyo ki kartuto se lohiya ji ki aatma ro rahi hogi

    tet sanghars morcha ke netao se anurodh hai ki wo der na kare.

    aage aakar aandolan ko disha de

    ReplyDelete
  5. ye baat bilkul sahi hai ye samaj waad nahi balki zatiwaad ko badhwa de rahe hain kiyon ki har kaum ke logo ne aap ko chuna hai aap ko samaj ke hit me sochna chahiye

    ReplyDelete
  6. Public ne Vishvas kiya to uske saath VISHVAS GHAT nahi hona chahiye. Sirf LAPTOP aur TABLAT k liye vichar nahi hona chahiye. Bulki lakhon berozgaron k baare mein bhi sochna chahiye, jo SP se aas lagakar vote diye,lekin ab tak TET qualified k haath khali k khali hi hain.
    SARKAR APNA POSITIVE RESPONSE DE,
    VARNA GHAMBHIR PRINAAM K LIYE TAIYAR RAHE.
    IS PR AB AUR RAJNITI NAHI CHALNE WALI.


    TET ZINDABAAAAAAAAAAAAD

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।