/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, April 14, 2012

Candidates who qualified Rajasthan Teachers Eligibility Test can ONLY Apply in Rajasthan 3rd / IIIIrd Grade Teachers Recruitment


RTET : टेट पास ही दे सकेंगे तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा!
(Candidates who qualified Rajasthan Teachers Eligibility Test can ONLY Apply in Rajasthan 3rd / IIIIrd Grade Teachers Recruitment )

जयपुर.प्रदेश में होने वाली शिक्षक भर्ती में वे ही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने टेट की परीक्षा पास कर ली हो। सिर्फ बीएड या एसटीसी पास करने वाले अभ्यर्थियों में से किसी ने आवेदन कर दिया है तो वे परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा ने राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह खुलासा किया। वे भाजपा के हेम सिंह भडाना के मूल सवाल पर हुई चर्चा में सदस्यों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

प्रतिपक्ष के सदस्यों ने शिक्षक भर्ती को लेकर सवालों की बौछार कर दी। भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि सरकार की ऐसी क्या मजबूरी थी कि टेट को मंजूर किया गया।उन्होंने कहा कि क्या टेट से बचे बच्चों के लिए राज्य सरकार राज्य स्तर का कोई कैडर बनाकर भर्ती करने का विचार रखती है। उन्होंने टेट पास करने की न्यूनतम अंक अलग अलग क्यों रखे गए हैं। भाजपा के गुलाबचंद कटारिया ने जानना चाहा कि जिस समय टेट की परीक्षा करवाई गई थी, उस समय 60 प्रतिशत की अनिवार्यता क्यों नहीं बताई गई माकपा ने अमरा राम और जसवंत सिंह ने भी अगली टेट की परीक्षा करवाने और बिना टेट परीक्षा में बैठने देने के बारे में जानना चाहा था। उन्होंने योग्यता से खिलवाड़ करने का आरोप भी लगाया

शिक्षा मंत्री ब्रज किशोर शर्मा ने स्पष्ट किया कि एनसीटीई 23 अक्टूबर, 2010 को जारी अधिसूचना में शिक्षक भर्ती के लिए टेट जरूरी किया गया है। ऐसे में सिर्फ बीएड- एसटीसी वालों के आवेदन मान्य नहीं होंगे। अगर किसी ने आवेदन किया है तो वह निरस्त होगा। शर्मा ने कहा कि टेट में भी 60 प्रतिशत अंक लाने की अनिवार्यता होगी। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, एसबीसी और सामान्य वर्ग की महिलाओं को इसमें 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, एसबीसी की महिलाओं, विधवा- परित्यक्ताओं को 15 प्रतिशत और निशक्तजनों को 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। शर्मा ने कहा कि एनसीटीई ने जो कार्यक्रम बनाया है, उसके मुताबिक टेट की परीक्षा साल में एक बार कराई जा सकेगी। इसके चलते अब जुलाई में टेट की परीक्षा करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडलीय सचिवालय की अधिसूचना दिनांक 10 जून, 2011 के अनुसार कार्यविधि में संशोधन किया जाकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों का चयन का काम ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग को दिया जा चुका है।

61,374 पद रिक्त :  : शिक्षा मंत्री ने सवाल पर बताया कि राज्य में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 61,374 पद रिक्त है। इसमें से 41,000 पदों को अभी भरे जा रहे हैं। वहीं, 20,000 शिक्षकों की और भर्ती करने की घोषणा मुख्यमंत्री के बजट भाषण में की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि विशेष शिक्षकों के लिए भी टेट पास होना जरूरी है।

सामान्य वर्ग वालों का क्या होगा :सवालों की झड़ी के बीच भाजपा विधायक दल के उपनेता घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि 60 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता में से आरक्षित वर्ग को तो छूट दे दी लेकिन ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का क्या होगा। उन्होंने कहा कि टेट की परीक्षा के समय न्यूनतम अंक का प्रावधान शामिल नहीं किया गया था।

News : Bhaskar (21.4.12)

5 comments:

  1. Kya up mein without tet vacancy bhar sakti he ?

    ReplyDelete
  2. muskan ji
    hame apane omr ki corban copy up board ya basic edu board me se kisse magani cahiye.kis adhikari ko apna rti application recieve karana chahiye.yadi ho sake to application a ek prarup comment k through par pls. uplabdh karaye pls mere mail par puri details mail kare .I am waiting my mail id is pramod.maths.sir@gmail.com

    ReplyDelete
  3. Dear satyendra ji,without tet up me vacancy fill ho sakti hai BUT ye never and never is possible because ham ye hone nahi denge jab already 270000 available hai to phir kahe ka without tet vacancy.

    ReplyDelete

  4. @pramod.maths.sir@gmail.com / Unknown :

    Aaap apne alawaa aur kisee kee bhee OMR kee photocopy (true / legally satyapit copy) maang sakte hain.

    Aaapko sambndhit dept. ke PIO ko apnee RTI application denee hogee,

    UP Board ne exam conduct karay hai to aap uske PIO ko likhen.

    Agar unke pass jaankaree nahin hogee (99.9999 % to hogee) to vo apne aap reply mein sambndhit adhikaree kee details denge.

    Aaap ek application mein sabhee tareh kee jaankaree -
    1. Kitne logo ne 130 se jyada no. prapt keeye
    2.Kitne logo ne 120 se jyada no. prapt keeye
    3. Kitne logo ne 120 se jyada no. prapt keeye
    etc. etc.
    4. Kitne logo ke marks '6' se jyada badaye, unke roll nos. va naam kya hain, va kitne number badaye
    etc. etc.
    5.Kitne logo ke marks mein fluid ink laga kar copy janchee va uska karan kya tha
    5. Vibhag ke kitne adhikaree/karmcharee, UP-TET 2011 pariksha mein here pheree mein lipt paye gaye, unka naam kya hai,
    Kya unpar aarop siddh ho gaye ?
    Kitne candidates UPTET 2011 pariksha dhandlee mein aaropee haim unke roll nos./naam kya hai.

    Kya un par aarop siddh ho gaya

    etc. etc.
    ------
    Aaap ek RTI application mein bahut saare question pooch sakte hain

    Agar 30 ke andar reply nahin milta to CPIO (PIO se oopar dept. ka adhikaree) ko appeal kar sakte hain ya CIC mein direct compleint kar sakte hain
    -------
    PIO dwara nirdharit samay se oopar pratyek din par Rs. 250 ka penalty hone lagta hai,
    ----
    Agar kisee kee jaan ka khatra hai, ya koee gambheer mamla hai to aap RTI ke tehat 48 hours mein jaankaree le sakte hain
    -------
    Aaap sarkar kee UPTET se judi meetings (jaise abhee haaal hee mein huee Chief Secretary kee uchh streeye meeting huee) ke " Minutes of Meetings" = Charcha ka byora
    le sakte hain, drafts / planing ke paper aadi maang sakte hain.

    Dhyan rakheeye satyapit copy leejeeye (matlab signed by PIO with stamp on xerox copy)
    Anytha sadhran photocopy ke jareeye info dee jaa saktee hai.
    (Har xerox paper ke Rs. 2 aapko dene hote hain, jo kee aapke application PIO ko pahunchne ke baad PIO batat hai kee kitne rupay dene hain)
    -----------------
    Aaap RTI se judi jaankaree BLOG mein sabse neeche ja kar "RTI Label" par click kar prapt kar sakte hain
    -----------

    Govt. ke RTI helpline par sampark kar sakte hain : 011-61117666

    Website se info le sakte hain:
    rti.gov.in , rti.india.gov.in

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।