/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, April 5, 2012

Lecturer Recruitments in Haryana

Lecturer Recruitments in Haryana 


आने वाला समय लेक्चरर पद की योग्यता रखने वालों के लिए सुनहरा रहेगा। जल्द ही प्रदेश में 25450 हेडमास्टर व लेक्चरर के पदों पर भर्ती होगी। इसमें सबसे ज्यादा फायदा माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को होगा। 15 हजार, 905 मास्टर को वरिष्ठता सूची व योग्यता के आधार पर हेडमास्टर व लेक्चरर बनाया जाएगा, जबकि 9 545 सीटों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने नए पदों की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लेक्चरर के पद 12605 से बढ़कर 32281 हो गए हैं।
निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लेक्चरर संख्या व वर्कलोड को देखते हुए विद्यालयों में नए पदों का सृजन किया गया है। इसके अनुसार राज्य के माध्यमिक विद्यालयों की देखरेख व कार्यभार के लिए 5548 हेडमास्टर के पद स्वीकृत किए गए हैं। मुख्याध्यापाकों को मास्टर व सीएंडवी कैडर से पदोन्नति दी जाएंगी। 10357 सीएंडवी व मास्टर कैडर शिक्षकों को योग्यता के आधार पर लेक्चरर बनाया जाएगा। इसके अलावा खाली पड़े 9545 लेक्चरार पदों के लिए सीधी भर्ती करने का प्रस्ताव है।
विद्यार्थियों के अनुपात के हिसाब से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सृजित किए गए पद विषय >>पहले >>अब
अंग्रेजी >>1993 >>4642
हिंदी >>1973 >>4129
गणित >>700 >>4750
भौतिकी >>431 >>1979
रसायनशास्त्र >>432 >>1979
जीवविज्ञान >>225 >>1376
गृहविज्ञान >>92 >>471
संगीत >>43 >>135
इतिहास >>1641 >>1698
राजनीतिक विज्ञान >>1667 >>1725
भूगोल >>301 >>1322
अर्थशास्त्र >>1218 >>1722
समाजशास्त्र >>158 >>654
मनोविज्ञान >>20 >>414
पंजाबी >>117 >>841
संस्कृत >>845 >>2968
उर्दू >>1 >>41
फाइन आर्ट >>30 >>1112
कॉमर्स >>451 >>882
शारीरिक शिक्षक >>21 >>174
कंप्यूटर साइंस >>226 >>226
लोकप्रशासन >>5 >>5
विषय विशेषज्ञ >>15 >>15
कुल >>12605 >>2281