/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, April 11, 2012

UPTET / BTC Teachers in UP : Teachers upset with School Timings


स्कूल समय को लेकर बिफरे शिक्षक
(UPTET / BTC Teachers in UP : Teachers upset with School Timings )

औरैया, कार्यालय प्रतिनिधि : स्कूल समय को लेकर प्राथमिक शिक्षक -शिक्षिकाएं भड़क गये हैं। मंगलवार को बैठक कर इस पर आक्रोश जाहिर किया गया। कहा कि विभाग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला संगठन मंत्री अनीता राजपूत ने कहा कि भीषण गर्मी में स्कूल खोलने के समय का बेतुका आदेश जारी किया गया है उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के आदेश के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह सात से दोपहर बारह बजे तक खोलने हैं। जबकि शासनादेश में व्यवस्था है कि कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय सुबह सात से एक बजे तक खोले जायें यदि गर्मी के चलते समय सारिणी में परिवर्तन करना ही था तो प्राथमिक विद्यालयों को जल्द बंद किया जाना चाहिए था क्योंकि इन विद्यालयों में छोटे बच्चे पढ़ते हैं। समय या तो एक जैसा किया जाये या फिर प्राथमिक विद्यालयों को भी 12 बजे तक किया जाये अन्यथा की स्थिति में आंदोलन छेड़ा जायेगा। शिक्षिका मीनाक्षी, प्रभा, सीमा, नीलम, मालती, सुनील कुमार आदि ने भी स्कूल समय को लेकर स्थानीय स्तर पर जारी किये गये आदेश पर नाराजगी जतायी। उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के लिए सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक तथा कक्षा चार और पांच के लिए सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कक्षाएं लगाने के निर्देश हैं जबकि कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाने के लिए आदेशित किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें जैसा आदेश मिला है उसी के हिसाब से निर्देश जारी किया गया है


News : Jagran (10.4.12)

4 comments:

  1. frnds mujhe lagta hai ki hume aaj sham tak intjar karna chahiye kyunki aaj 4baje meeting hai jisme tet ki merit k baare me b nirnay liya jayega tabhi pata chal sakega ki hamare future ko lekar government kya decide kar rahi hai aapas me ladne se kya faiyda hai hum sabko miljulkar is hard time ko face karna hai aur jab itne dino se lad rahen hain totab haar kyun maane hum jeet k itne kareeb hain. aaj ki meeting ka faisla aane k baad 13 april ka wait karte hain agr date fir aage badai jati hai to hume supreme court jana chahiye taki court hi ye aadesh de ki bharti jald se jald ki jaaye. aur hume ek jut rahkar unki b har sambhav help karni hai jo hamare liye lad rahe hain jaise ki Vivekanand ji aur unke saathi........

    ReplyDelete
  2. Present timming of primary school is not suitable for small childeren as well as teachers

    ReplyDelete
  3. So sad hume tet nirast hone ke liyd dawab banana chahiye..jo theek aur nyaypurn hai

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।