/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, April 16, 2012

UPTET Shanjapur : कैंडिल मार्च निकालकर दी साथियों को श्रद्धांजलि



UPTET Shanjapur : कैंडिल मार्च निकालकर दी साथियों को श्रद्धांजलि
टीईटी संघर्ष मोर्चा ने उठाई भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने की मांग




खिरनीबाग के रामलील मैदान में जुटे



Entire UP filled with candle march of UPTET Candidates


शाहजहांपुर। यूपी टीईटी संघर्ष मोर्चा ने संत कबीर नगर और बुलंदशहर के दो साथियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कैंडिल मार्च निकालकर शोक संवेदना व्यक्त की।
मोर्चा के अध्यक्ष सतीश सिंह और महामंत्री मनोज शर्मा के नेतृत्व में तमाम टीईटी धारक रविवार शाम खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। वहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संत कबीर नगर के अंगद चौरसिया और बुलंदशहर के महेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और पिछले कई माह लंबित भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी उठाई।
इसके बाद सभी ने बैनर के साथ कैंडिल मार्च निकाला, जो सदर बाजार होते हुए शहीद उद्यान में खत्म हुआ। यहां सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा और कैंडिल मार्च में सिकंदर अली, संतोष पाल, लईक अहमद, हसीब, अमित कश्यप, हरि किशोर दीक्षित, राहुल प्रियदर्शी, प्रेमपाल, विनोद, दीप जोशी, योगेंद्र शुक्ला, रोहित सक्सेना, रवींद्र वर्मा आदि शामिल रहे।



News : Amar Ujala (16.4.12)

2 comments:

  1. akhilesh ji aapne ye khabare suni hogi ab toh jaag jaiye or hamare do dosto ki family ki aarthik sahayta kijiye inhone bhi apko vote dekar jitaya hai. Agar in future meri hamari job lagegi toh mai sabi tetians se reqest karunga ki sab log apni ek din ki salary in logo ke pariwar ko de jisse inki aarthik madad ho sakegi or humare dosto ko shanti bhi mil sakegi

    ReplyDelete
  2. Candle march ko safal banane ke liye sabhi pradesh bhar ke t.e.t. passed logo ka sukeriya jinhone dono divangat aatmao ke liye sache dil se prathana ke

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।