/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, April 2, 2012

UPTET : TET Anshankari / Agitators Refuse to Talk, Wait for CM Announcement , Seven more candidates Health Condition Deteriorates

टीईटी आंदोलनकारियों का वार्ता से इनकार
(UPTET : TET Anshankari / Agitators Refuse to Talk, Wait for CM Announcement , Seven more candidates Health Condition Deteriorates )

सीएम की घोषणा का करेंगे इंतजार, सात और की हालत बिगड़ी

लखनऊ। टीईटी आंदोलनकारी अब आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं। तीन दिन से अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों ने शासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे अब मुख्यमंत्री की घोषणा का इंतजार करेंगे। तब तक अनशन जारी रहेगा। अनशन पर बैठे सचिन राणा ने कहा कि पिछले दिनों अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि नतीजा सिफर है। हर बार वार्ता विफल होने के कारण आंदोलनकारियों ने निर्णय लिया है कि अब वे किसी भी अधिकारी से वार्ता नहीं करेंगे।
उधर, अनशन के तीसरे दिन आंदोलनकारियों की हालत बिगड़ने लगी है। रविवार को सात अन्य आंदोलनकारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें अनशनकारीअतुल तिवारी, राजकुमार, सचिन, वीर बहादुर, सुधाकर, सुरेंद्र और मनोज शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को दो आंदोलनकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। तीन दिन से अनशन पर बैठे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी सरकार की ओर से जारी पूर्व प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार मेरिट के आधार पर भर्ती किए जाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने टीईटी अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से मांगों पर सकारात्मक निर्णय करने की मांग की है। एसोसिएशन अध्यक्ष का कहना है कि अधिकारियों द्वारा की गई गड़बड़ी की सजा अभ्यर्थियों को न दी जाए

News : Amar Ujala (2.4.12)

7 comments:

  1. dainik hindustan ke anusar vigypati nirast karne ke liye shashan ko prastav bhej diya gaya hai sath hi sath draft ke paisa kaisa loutaya jayega yeh bhi ab yeh apko tay karna hai ki apko apni fees wapas chaiye ya phir noukari agar fees chaiye to aram se ghar par raho aur agar noukari to turant lko aao.is baar bhi suffer purane candidate hi karenge aur iske bad ho jayega overage yeh aakhiri mouka hai ise tet andolon ko do aur nahi to jo private noukari kama raho woh to jindagi mein 2000 ya 2500 kamana hi hai
    ab bhi samay hai apne jeevan ko sarthak karo lko aao aur nahi to ek din keere mokore ki tarah jindagi gujar to rahe hi ho. jyadatar tet supporter ke liye yeh last chance hai aur 80000 vacencie mein bhi nahi hua to acd par bhavisya mein bhi bharti hogi. jindagi bher edian to ghisna pakka hai. ek bhi tet suppourter ke na aane se do tet suppourter ka housla tut jayega samjho socho aur nirnay lo.doston jindagi ko sarthak karne ke liye lko aao. shastron mein kaha gaya hai ki veer hi vasundhara ka bhoog karte hai vasundhara se tatparya aiswarya se hai. yahan veerta se matlab luknow aaker apne haq ke liye apni awaj buland karo chahe apna haq mile ya na mile lekin jeevan bhar paschatap ki agni mein jalne se bach jaoge. doston apne liye nahi to apne budde maan baap ke liye apne bacchon ke bhavisya ke liye sare kaam chod kar lucknoe aao pure jeevan mein isse jyada jaroori kam dubara nahi aayega aur jo aap kar rahen hain uske liye pura jeevan pada hai. faisla aapko hi karna hai aakhir apne bhavisya aur jeevan ke jimmedar keval aap hain dusron ki nahi apni chinta karo aur is andolan mein apna sab kuch nahi keval kuch samay dan karo.

    ReplyDelete
  2. सुप्रभात दोस्तों आज अनशन का चोथा दिन है और अभी तक शासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया है, कल रात भी हमारे सात अनशनकारी दोस्त हॉस्पिटल में भर्ती हो गये थे और देर रात भी हमारे एक अनशनकारी को हॉस्पिटल में लाया गया, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया मुख्यमंत्री साहब जी हमसे मिलने के लिए समय नहीं है, जिलाधिकारी साहब ने कहा है की ३ या ५ अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलाने को कहा है लेकिन जिलाधिकारी साहब हमारे अनशनकारियो ने भी कहा की कोई बात नहीं हम ५ अप्रैल तक अनशन जारी रखेंगे, मेरे सभी टी ई टी दोस्तों से अपील है की कृपया करके लखनऊ आने की कृपया करे और जो नहीं आ सकते वो अपने जिलास्तर से अनशन जार्री रखेंगे और न्यूज़ पेपर और न्यूज़ चैनल में भी देते रहेंगे लेकिन कोई भी किसी भी शासन या प्रशासन को कोई भी पलटकर जवाब ना दे मौन बनाये रखे.
    धन्यवाद

    ReplyDelete
  3. कुछ भी बन बस कायर मत बन ।

    ठोकर मार पटक मत माथा
    तेरी राह रोकते पाहन
    कुछ भी बन बस कायर मत बन ।

    तेरी रक्षा का न मोल है
    पर तेरा मानव अनमोल है
    यह मिटता है वह बनता है
    अर्पण कर सर्वस्व मनुज को
    कर न दुष्ट को आत्म समर्पण
    कुछ भी बन बस कायर मत बन ।

    ReplyDelete
  4. type uptet lucknow on youtube and watch our aandolan

    ReplyDelete
  5. uptet ka lkw mai video dalo jisase sabhee dekh sake.

    ReplyDelete
  6. uptet ka lkw mai ho raha anshan ka video youtube par dalo jisase sabhee dekh sake.

    ReplyDelete
  7. Sarkaar VOTE ke hisaab se dekhegee - TET Fail + B.Ed Appearing + Shiksha Mita + 2 Saal Bad Loksabha Electiuon.

    Tab tak bhrtee thande baste mein
    Enjoy !!!!!!!!!!!!!!

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।