/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, April 4, 2012

UPTET : Tiket sent letter to Akhilesh favouring TET Passed Candidates and suggesting strong action against convicted persons in scam


टीईटी भर्ती :जगी रोजगार की उम्मीद , चौधरी नरेश टिकैत ने भेजी अखिलेश को चिट्ठी 
(UPTET : Tiket sent letter to Akhilesh favouring TET Passed Candidates and suggesting strong action against convicted persons in scam )

सिसौली।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के समर्थन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। टिकैत का तर्क है कि बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप धारण करते जा रही है। टीईटी धारकों ने आवेदन से लेकर रिजल्ट तक हजारों खर्च किए हैं
मंगलवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने किसान भवन पर पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि वह हजारों रुपये खर्च कर चुके हैं। ऐन वक्त पर प्रक्रिया बदल देना न्याय संगत नहीं है। टिकैत ने कहा कि सरकार फर्जीवाड़ा करने वालों को जरूर सजा दें। लेकिन भर्ती रोककर युवाओं से रोजगार का अवसर नहीं छीना जाना चाहिए। पहले ही युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहा है। भर्ती रोक देने से समस्या गंभीर हो जाएगी।
टिकैत ने पंचायत के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को टीईटी के संबंध में एक पत्र फैक्स के माध्यम से भेजा। पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों ने भर्ती में घपला किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन युवाओं के रोजगार का ख्याल भी रखा जाना चाहिए
इस अवसर पर योगेंद्र सिंह जैतपुर, कुलदीप सिंह, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, कविंद्र सिंह और सुबोध कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

MEETING OF TET SANGARSH MORCHA IN AGRA ON 5/04/2012 AT 10 AM IN SHAEED SMARAK SANJAY PLACE AGRA..PLEASE COME AND JOIN FOR SAVING YOUR FUTURE...



टीईटी रद हुई तो छेड़ेंगे आंदोलन
सोनभद्र। बीएड / बीपीएड बेरोजगार संघर्ष समिति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रभारी जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित दस सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर वे आंदोलन करेंगे।
समिति के सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से टीईटी परीक्षा को निरस्त न करने तथा 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने, प्रशिक्षित स्नातकों को भविष्य में आयोजित होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रथम स्तर की परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने का आग्रह किया। वक्ताओं ने सभी प्रशिक्षित स्नातकों को विद्यालयों में समायोजित करने, अंशकालिक शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने, अंशकालिक शिक्षकों को सरकार द्वारा मानदेय देने तथा इसका भुगतान सीधे शिक्षकों के बैंक खाते में करने की मांग की है। सदस्यों ने वित्तविहीन विद्यालयों को सवित्त का दर्जा देने, प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों में यथासंभव प्रशिक्षित स्नातकों को वरीयता देने की मांग की। वक्ताओं ने बताया कि सोनांचल नक्सल प्रभावित है तथा यहां अनेक विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। ऐसे विद्यालयों में रिक्त पदों पर तत्काल प्रशिक्षित स्नातकों की नियुक्तियां की जाए। जनपद में विशिष्ट बीटीसी की सीटों में वृद्धि की जाए। सभी प्रशिक्षित स्नातकों की सत्रवार नियुक्तियां की जाए। ज्ञापन साैंपने वालों में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, संतोष यादव, राहुल त्रिपाठी, संजय कुमार, रामसहाय, सत्यप्रकाश शुक्ला, रूपेश मिश्र, सुनील मौर्य, विनय, विकास कुमार शर्मा, रमाकांत पाठक, रामप्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल थे।
प्रदर्शन करते बीएड/बीपीएड बेरोजगार संघर्ष समिति के सदस्य।



टीईटी इकाई की बैठक आज
रसड़ा। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की इकाई बैठक बुधवार को नगर स्थित श्रीनाथ मंदिर पर संपन्न होगी। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में संघर्ष की रणनीति और स्थानीय पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। जिसमें सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।


धरने को सफल बनाने का आह्वान
बिंद्राबाजार। टीईटी मोर्चा ब्लाक इकाई मुहम्मदपुर ने बैठक कर प्रदेश सरकार से भर्ती प्रक्रिया का आधार टीईटी मेरिट पर करने के साथ जल्द से जल्द भर्ती करने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र के टीईटी अभ्यर्थियों से लखनऊ में चल रहे धरना-आमरण अनशन में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर रामजतन यादव, मो. आरिफ, अशोक कुमार सिंह, अरविंद कुमार यादव, पंकज कन्नौजिया, शोभनाथ, संतोष, महेंद्र कुमार, श्रीचंद, संजय, राजेंद्र, संतोष, राकेश, रवींद, अब्दुल रहमान, बाबू राम, चेनत चौहान आदि उपस्थित थे।


News : Amar Ujala (4.4.12)

25 comments:

  1. Kisi ne to hamare dukh ko mehsoos kiya

    ReplyDelete
  2. kaash Hamare manniye cm akhilesh ji ki mansikta bhi tiket jaisi hoti jo ki doodh ko doodh aur pani ka pani kare na ki badle ki bhawna ki

    ReplyDelete
  3. If tet merit is not allowed, then, tet+b.ed. will be better

    ReplyDelete
  4. Manniye cm sahaw kuchh sikho collele to kewel apne paise ke bal par degree le rakhi hai shiksha samaj se le lo wo bhi muft

    ReplyDelete
  5. raja wahi good hota hai jo doodh ka doodh aur pani ka pani kar de samjhe kuchh manneye akhilesh ji

    ReplyDelete
  6. Don't worry. Tet can not be cancelled becoz- 1. only 157 defaller are lodged which is very very little 2. each candidate has his own proof (o m r copy)

    ReplyDelete
  7. Kisan union jindabad.tet merit jindabad.

    ReplyDelete
  8. Aath sutri mang jo hamare pratinidhi cm Akhiles se mage ge o kaun kaun se hai plz tell me any one.

    ReplyDelete
  9. Choudhary sahab jindabad jindabad

    ReplyDelete
  10. प्रिय मित्रो टीईटी तीन कारणो से निरस्त की जा सकती है-
    1. परीक्षा मे भारी अनियमितता जिससे काफी अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए ।
    2. परिणाम मे इतनी बार संशोधन होना कि प्रतियोगी परीक्षा का मखौल उड़ जाए।
    3. जिस परीक्षा के मुख्य आयोजक बे.शि.स. अनिल संत, निदेशक सजंय मोहन, तथा बोर्ड सचिव प्रभा त्रिपाठी पर आरोप लगे हो तो एक आम आदमी भी सन्देह की निगाह से देखता है ।
    ये बात सच है कि किसी पर आरोप अभी सिद्ध नही हुए है, लेकिन बिना इनके निर्दोश सिद्ध हुये भी ये भर्ती नही की जा सकती ।

    सरकार अगर चाहे तो प्रक्रिया पूर्ण करा सकती है जिसके तीन विकल्प है-
    1. पुन: परीक्षा आयोजित करके ।
    2. न्यायालय से अनुमति लेकर प्रत्येक अम्यर्थी से शपथ पत्र इस आशय से लिया जाय कि भविष्य मे उनके खिलाफ आरोप तय होने पर कार्यमुक्त कर दिया जाएगा ।
    3. उत्तीर्ण अभ्यर्थियो की पुन: एक परीक्षा लेकर नियुक्ति किया जाए ।

    ReplyDelete
  11. VERY GOOD EFFORT BY TIKAIT JI AAJ KAL SAHI KO SAHI KEHNE KA JIMMA TO KISI NE UTHAYA AUR KAFI ACCHE SE BHI UTHAYA AUR CM KO LETTER LIKHA AGAR DESH ME AISE HI NETA HO JO KAM SE KAM SAHI KO SAHI KAHE TO SAHYAD HAMARE INDIA THAT IS BHARAT KI YE DASHA NA HO

    SHAYAD MAHENDRA JI TIKAIT ISI LIYE KISANO KE SACCHE HITAISI KAHE JATE THE KU KI WO KISANO KE HAQ KE LIYE LADTE THE AUR ISKE LIYE WO DESH KE PM SE LEKAR UP KE CM AUR PANJAB,HARYANA ME KHOOB ANDOLAN KIYE AUR SAFAL NETA HUE

    SATYA PARESAAN HO SAKTA HAI PAR PARAJIT NHI HA WO KUCH POLITICS KA SIKAR HO SAKTA HAI LEKIN HAREGA NHI YE TAY HAI................

    ReplyDelete
  12. @ ¥ SINGHANIYA said...
    AISA KUCH BHI NHI BHAI SARKAR KABHI BHI KISI DOSI KO BINA AFFEDAVIT BHI NIKAL SAKTI HAI YE SAB NIYAM TO PEHLE SE HAI HAMARE YHA TO AAP LOG BAS PAKAD KE LAYE JO FARZI TAREEKE SE PASS HUE HAI DEKHO JAB FARZI MARKSHEET WALE PAKDE JATTE HAI TO UNHE PURA PAISA 18% INTEREST KE SATH DENA PADTA HAI SATH ME CASE BHI CHALTA HAI YE AAP LOGO KO PTA HONA CHAHIYE TO DAR KIS BAT KA HAI JO GADBADI KIYE HAI WO KHUD HI JOIN NHI KARENGE KU KI PAKDE JANA TAY HAI SARKAR KE ROOKH KO DEKHTE HUE AUR RAHI BAT EXAM CANCLE KARNE KI TO AISA KUCH BHI KARNA SAMVIDHAN KE KHILAAAF HAI AUR AISA NHI KAR PAYENGE KU ABHI TAK KUCH NIRNAY ISI LIYE NHI LE PAA RHE HAI AUR YE BHI TAY HAI KI NIRNAY LE BHI NHI PAYENGE SURE HAI BHARTI TET SE HI HONGI

    ReplyDelete
  13. Tikait pahle neta hai jo humlogon ko support kiya. Thanx sir ji. Hum aapko taumra yaad rakhenge.

    ReplyDelete
  14. tiket ji jameen se jude insaan hai jabki c.m. Jameen se itna uper ki jameen per ke log bahut chote dikhaie dete hai.

    Naresh tiket ji jindabad

    ReplyDelete
  15. many-many thanks tikait ji...from all TETIANS in UP...u r the first person who support truth

    ReplyDelete
  16. NARESH TIKAIT JI NE HAMARE DARD KO SAMAJHA AKHILESH JI AAP KO TIKAIT JI SE BAHUT SEEKHANE KI JARURAT HAI

    ReplyDelete
  17. Chaudhary Naresh Singh Tikait zindabaad, Aap ne musibat k waqt hm TET waalon ki hmdardi ki hai aur hmara dard samjha hai, Allah aap ko lambi umr de

    ReplyDelete
  18. CHAUDHARI JI THANKS PLS AAP HMARE SATH RHIYEGA AOR HME JIT DILANE ME HELP KRTE RHIYEGA.

    ReplyDelete
  19. Lalitmohan&Ranjeet yadav ne stay ke khilap special appeal advo.ASHOK KHARE dwara dayar ki.hearing on friday.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।