/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, May 6, 2012

HTET Haryana : पात्र अध्यापकों की बलिदान रैली आज


HTET Haryana : पात्र अध्यापकों की बलिदान रैली आज

रोहतक, जागरण संवाद केंद्र :

पात्र अध्यापक संघ की प्रदेश स्तरीय बलिदान रैली छह मई को रोहतक के सेक्टर छह के मैदान में होगी। प्रदेश भर के हजारों पात्र अध्यापक राजीव गांधी स्पोटर्स कांपलेक्स के सामने सुबह 10 बजे होगी।

संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम अहलावत ने बताया कि महज शैक्षणिक अनुभव के आधार पर पात्रता परीक्षा में छूट देना एक लाख पात्र अध्यापकों के साथ धोखा है। 


पिछले चार साल से जो पात्र अध्यापक रोजगार के सपने देख रहे थे। उनके सपनों को प्रदेश सरकार ने चकनाचूर कर दिया। सर्विस रूल-2012 अध्यापकों की भर्ती के लिए काला कानून है। सरकार के इस फैसले व कानून के विरोध में रविवार को रोहतक में बलिदान रैली करेगा और इस कानून को वापस करवाकर ही दम लेगा। पात्र अध्यापक इस लड़ाई में अपना आत्मदाह करने को भी तैयार है। 

अहलावत ने कहा कि अब तक सरकार चार बार पात्रता परीक्षा आयोजित कर चुकी है। जिनमें पास एक लाख से भी अधिक पात्र अध्यापकों की फौज खड़ी है। लेकिन सरकार ने इन अध्यापक के रोजगार के प्रति गंभीर नहीं है। जिस सरकार ने पात्रता परीक्षा का नियम बनाया वही सरकार अब पात्रता परीक्षा में छूट देने पर मजबूर क्यों हुई। शिक्षा व्यवस्था में योग्यता प्राप्त करने में छूट देना उचित नहीं है। पात्र अध्यापक संघ सरकार के इस फैसले का विरोध करेगा। प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रधान प्रेम अहलावत ने कहा कि पात्र अध्यापक रोहतक रैली में बलिदान देने के लिए तैयार हैं। इसीलिए संघ सरकार से मांग करता है कि जल्द से जल्द स्थायी भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए और इस भर्ती में सिर्फ पात्रता परीक्षा पास अध्यापकों को ही मौका मिले

News : Jagran (5.5.12)