/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, May 8, 2012

UPTET : सीएम को भेजेंगे खून से लिखा खत


UPTET : टीईटी संघर्ष मोर्चा का आंदोलन कल से

सीतापुर। उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा मांगो को लेकर 9 मई से आंदोलन शुरू करेगा। इस बात की जानकारी जिलाध्यक्ष सर्वेश जोशी ने दी। इसका निर्णय रविवार को लखनऊ के ड्रीम अर्पाटमेंट लालबाग में हुई प्रांतीय बैठक में लिया गया है। पूरे प्रदेश से आये जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों ने मोर्चा के संगठन पर विस्तार से चर्चा की तथा आगे की रणनीति तैयार की है। 

बैठक में 9 मई को जिला मुख्यालय पर चक्का जाम तथा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जायेगा। 13 मई को रेलवे ट्रेक रोकी जायेगी और 19 मई को पूरे प्रदेश से टीईटी पास अभ्यर्थी लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। टीईटी पास अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि पूर्व में प्रेषित विज्ञापन के आधार पर टीईटी पास अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जायेगा। वहीं टीईटी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश जोशी ने सभी टीईटी पास अभ्यर्थियों से 9 मई को प्रात: 11 बजे लोहार बाग स्थित नेहरू पार्क में एकत्रित होने की अपील की।

************
UPTET - सीएम को भेजेंगे खून से लिखा खत 

देवरिया। उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें संगठन की मजबूती और अपने हक की अगली लड़ाई तय करने की रणनीति बनी। बैठक में गोरखनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय हो गई है। नौ मई को प्रदेश के सभी जिलों में चक्का जाम कर खून से लिखा ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। 13 मई को रेलवे ट्रैक रोका जाएगा। 19 मई को पूूरे प्रदेश से लखनऊ पहुंचे टीईटी अभ्यर्थी धरना देंगे। बैठक में भूपेंद्र राय, नवीन श्रीवास्तव, देवेश त्रिवेदी, विवेक मिश्रा, गणेश दीक्षित, राजेश कुमार राव, राजेश पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव, मुके श शर्मा, सुरेंद्र अर्कवंशी, सुशील तिवारी, देववर्धन, मनोज मौजूद रहे।

**********
टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक कल

 मुजुरी। टीईटी संघर्ष मोर्चा के ब्लाक इकाई पनियरा की बैठक बुधवार को पनियरा ब्लाक सभागार में दोपहर 12 बजे से होगी। यह जानकारी ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है।

**************
कुंवर सिंह उद्यान में धरना नौ को
आजमगढ़ (ब्यूरो)। प्रदेश कमेटी टीईटी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नौ मई को अपराह्न 12 बजे कुंवर सिंह उद्यान में जिले के टीईटी अभ्यर्थी धरना देंगे। यह जानकारी आजाद यादव ने दी।
***********
टीईटी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की एक बैठक अचलताल पर हुई। इसमें सपा सरकार द्वारा प्राथमिक भर्ती प्रक्रिया में टीईटी मेरिट आर्हता न मामने पर रोष व्यक्त किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर टीईटी में मेरिट पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो निकाय चुनावों को विरोध करेंगे। इस मौके पर प्रवीन सक्सेना,अमित दुबे,सुधीर कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद थे।
**********
शिक्षामंत्री के बयान से नाराजगी
फतेहपुरचौरासी (उन्नाव)। टीईटी उत्तीर्ण प्रशिशु शिक्षकों ने शीतला मंदिर परिसर में बैठक कर की। इसमें शिक्षा मंत्री के प्रदेश सरकार 72825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर एवं अध्यापन नियमावली में संशोधन कर शैक्षिक आधार पर भर्ती करने के बयान पर नाराजगी जताई गई। टीईटी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकुमार मिश्र ने कहा कि सरकार फिर से परीक्षा कराकर नकल को बढ़ावा दे रही है। बैठक में महामंत्री राजीव कुमार, उपाध्यक्ष अतुल कुमार आदि ने भी शिक्षा मंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। इस मौके पर आशुतोष मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, मिथलेश कुमार, संतराम, रामशंकर, रामनारायण, अनुराग त्रिपाठी, नूरआलम, विवेक कुमार, अजय द्विवेदी सहित काफी संख्या में अभ्यार्थी मौजूद रहे।
***********
टीईटी पास अभ्यर्थियों ने दिया विधायक को ज्ञापन
हरदोई। टीईटी मेरिट पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर टीईटी पास लोगों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक नितिन अग्रवाल को दिया।
सदर विधायक ने आश्वासन दिया कि वे सभी की बात को सीएम तक पहुंचाएंगे एवं युवाओं के लिए हर स्तर पर सहयोग करेंगे। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश के सीएम युवाओं के हितों लिए विशेष रूप से काम करते हुए समाज के हर वर्ग के भले को काम कर रहे हैं, ऐसे में किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर राजेश यादव, जेपी गुप्ता, खुशबू श्रीवास्तव, हिमांशु मिश्रा, ज्योति गुप्ता, प्रतिभा वर्मा, बीना, सोनी, शिखापाल, रामकिशन शुक्ला, संजीव यादव आदि ने सदर विधायक से टीईटी को लेकर बात की।

News : Amar Ujala (8.5.12)

20 comments:

  1. Friends aap log mane ya na mane par ye bharti ab agle sal tak hi hogi...
    Hamare jilo me primary schools me teachers ki bhari kami hai aur govt.un schoolo par siksha mitro se kam chala rahi hai....jabki RTE ke anusar primary schools me minimum 3 permanent teacher hone chahiye...to ye Ek tarah se Rte ka violation ho raha hai...iske against ham PIL dal sakte hai aur govt.se puch sakte hai ki wo RTE ke implementation ke liye kya kar rahi hai....
    Iske liye hame apne jile ke BSA se RTI ke dwara kuch information mangni hogi-
    1-jile me Rte ko purna roop se lagoo karne ke liye kitne permanent primary teachers ki aawsyakta hai?
    2-jile me is samay kitne permanent primary teachers hai?
    3-vacant Prt ke liye BSA ne ab tak kya kiya?agar sasan se demond ki to us application/demond ki photocopy di jaye.

    Ye informations court me paryapt honge aur govt.ko ye bharti isi satra me karni padegi.

    एक ब्‍लॉक में 16 विद्यालय, पर शिक्षक एक भी नहीं
    बुलंदशहर। शिक्षा के स्तर में सुधार के प्रयासों को दानपुर ब्लाकके प्राथमिक विद्यालय आइना दिखा रहे हैं। करीब एक दर्जन विद्यालयों में एक भी शिक्षक नहीं होने सेशिक्षण कार्य रामभरोसे चलरहा है।
    दानपुर ब्लाक में 110 प्राथमिक विद्यालय हैं। यहां 121 अध्यापक तैनात हैं। इनमें से 6 अध्यापक रिटायर हो चुके हैं और दो अध्यापकों की मृत्यु हो चुकी है। अब मात्र बच्चों को शिक्षा देने के लिये 113 अध्यापक बचे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि चहला, नयावास, दानगढ, मोहम्मदपुर खुर्द, रल्ला, सैदमा, कोटला, रहीमकोट, नाहरी, अकबरपुर, दौलतपुर, नगलापुठेरा, पैगमपुर, नरायनपुर, खेडिया बक्स, खरिकवारी आदि गांवों के विद्यालयों में एक भी अध्यापक तैनात नहीं हैं।
    उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इन विद्यालयों में शिक्षककी नियुक्ति नहीं की जा सकी है।
    बीएसए रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अभी तक ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि शिक्षकों की कमी की बात उन्होंने स्वीकार की। उन्होंने कहा कि अभी वह शहर से बाहर हैं। लौटने परकोई व्यवस्था की जाएगी।

    ReplyDelete
  2. tet sangathan ka ugra hona yah dikhata hai ki wo antim dam tak khun aantim bid tak ladane ke mud me hai ..

    ReplyDelete
  3. sarakar ke liye fir ye yalgar ho gaya hai

    ReplyDelete
  4. tet fir se hukar bhar rahe hai ab unake(sarakar ke) pass koi rasta bacha nahi.....
    mausam ke najakat samajhe gov. aur bharati kar ek najir pesh kare bas yahi asha hai
    ratnesh_rbj.sonebhadra

    ReplyDelete
  5. isa adhi se bachane ka bas ek hi rasta hai kewal tet merit se bharati kare aur bahati ganga ke kuchh chhitte apane upar dal le
    nahi to ye adhi sarakar ki jade hilane me shakksham hai...
    esa na ho ki sarakar ke pass koi rasta hi na bachhe
    jai tet merit
    ratnesh_rbj.sonebhadra

    ReplyDelete
  6. अब आर या पार की लडाइ के लीए
    तैयीर रहें
    अब करो या मरो

    ReplyDelete
  7. up mai 72825 teachers ki niyukti tet merit se hi hogi, chahe vartman sarkar kitna hi jor lagale par accdmic merit par nahi hogi kyonki vartman sarkar banne se pahle hi vigyapti par court ki muhar lag chuki thi , jis par kisi bhi person aur dal vises ne court par aaptti nahi jahir ki thi ....m i corret??? give me answer plz...

    ReplyDelete
    Replies
    1. Arya je tet merit se niukti hone me kitna time lag sakta hi

      Delete
  8. good foolish thinking.ye b kr k dekh lo...apne khun se cm sir ko koi effect ni hone wala...

    ReplyDelete
  9. Hardoi ka sangthan ab bahut kamjor ho chuka hai.
    yahan tet paas walon ki apeksha TET Neta jyada paida ho gaye hain bhagwan jane yeh sab kaise sangthan ko majbooti pradan karenge.

    ReplyDelete
  10. ...............................
    wooooooo........
    good condition in tetians....
    hard work in chakajam,train roco..
    mahatama gandhi bhi karte the....
    after enjoy job in basic school.
    please............
    lucknow chalo.........
    आर या पार की लडाइ के लीए
    तैयीर रहें..........................
    tet sangathan ko majbot kare....
    JAI HIND JAI BHARAT.
    ..................................

    ReplyDelete
  11. Mai maharajganj se hu. Agar hc ka disi tet ke faver me nahi aata h to hum 25 log mil kar 5000 rs leke delhi sc mai pil dale. Mere pas 15 hajar hi h. Sabhi log delhi me sath mil kar ranniti bana lenge. Sirf blog likhne se kuch hone wala h

    ReplyDelete
  12. akhleh yadav ko nahi balki dimple bhabhi ko khat likho ab akhleh ji ko samghagi

    ReplyDelete
  13. akhleh yadav ko nahi balki dimple bhabhi ko khat likho ab akhleh ji ko samghagi

    ReplyDelete
  14. akhleh yadav ko nahi balki dimple bhabhi ko khat likho ab akhleh ji ko samghagi

    ReplyDelete
  15. akhleh yadav ko nahi balki dimple bhabhi ko khat likho ab akhleh ji ko samghagi

    ReplyDelete
  16. akhleh yadav ko nahi balki dimple bhabhi ko khat likho ab akhleh ji ko samghagi

    ReplyDelete
  17. akhleh yadav ko nahi balki dimple bhabhi ko khat likho ab akhleh ji ko samghagi

    ReplyDelete
  18. Ganesh Dixit > Uptet
    friends, Uttrakhand high
    court gave the decision
    yesterday that TET MERIT IS
    THE BEST WAY FOR
    SELECTION OF TEACHERS
    JUSTICE TARUN AGGARWAL
    DISMISSED ALL THE WRITS
    WHICH WAS AGAINST TET
    MERIT SO KEEP PATIENCE
    WE WILL DEFINITELY WIN.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।