/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, May 21, 2012

UPTET : टेट अभ्यर्थियों ने दिखाई गांधीगीरी

UPTET : टेट अभ्यर्थियों ने दिखाई गांधीगीरी


एटा। भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर रविवार को टेट अभ्यर्थियों ने गांधीगिरी दिखाते हुए जीटी रोड पर प्याऊ लगाकर लोगों का गला तर किया, वहीं सोमवार को शांति मार्च निकालेंगे।
टेट संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मोर्चा सदस्यों ने बस स्टैंड के निकट दुर्गा मंदिर पर शीतल जल की प्याऊ लगाई और हर आने जाने वाले राहगीर को पानी पिलाया। कार्यक्रम संयोजक तपेश कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी के चलते अब तक पांच युवाओं की मौत हो चुकी है व अन्य सदस्य अवसाद झेल रहे हैं। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया शीघ्र टीईटी मेरिट के आधार पर शुरू करने की मांग की। इस मौके पर रविंद्र कुमार सैनी, राजू शाक्य, वीरप्रकाश यादव, सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष मयंक तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, गिरीश राजपूत आदि मौजूद थे।

*****************

UPTET Agra News : टीईटी अभ्यर्थियों ने अर्द्ध नग्न प्रदर्शन किया

आगरा (ब्यूरो)। बरेली में धरना दे रहे टीईटी पास अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आगरा मंडल के टीईटी अभ्यर्थियों ने अर्द्धनग्न होकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया।
15 मई को बरेली में प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। इसके विरोध में रविवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टीईटी अभ्यर्थियों ने संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी लोग हाथ में काली पट्टी बांध पैदल-पैदल कलक्ट्रेट पहुंचे। रविवार होने के कारण डीएम की अनुपस्थित में उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजकुमार को ज्ञापन दिया। सोमवार को अभ्यर्थी डीएम से मुलाकात करेंगे। अध्यक्ष देवेश द्विवेदी, विवेक समाधिया, कौशल जसवानी, दीपा यादव, अंजना, संगीता, अपर्णा आदि उपस्थित रहे।


News : Amar Ujala (21.5.12)

7 comments:

  1. Shahid kab tak aayegi good news
    Ab sabr nahi hota....

    ReplyDelete
  2. Accha hai nyaye bibhag se raye lee gayi he
    nyaye bibhag apna kaam aur comptition ko acchi tarah se jaanta he isliye ab
    2 -1 din me tetions ko insha Allah good news milne hi waali he

    ReplyDelete
  3. nyay vibhag bhi govt ke anusar hi chlta hai.o kya rai denge.

    ReplyDelete
  4. NADEEM BHAI 23-24 MAY KO INSHAALLAH GOOD NEWS MIL JAYEGI

    ReplyDelete
  5. Mujaffer nagar me aaj calactrate par lagbhaj 500 TET pass abharthiyo ki meeting hui.Jisme sarkar ki gandi rajniti par charcha ki gayi or aage ki planning k baare me vichar vimarsh hua.

    Rakesh Tiket Ji (Rastriye Adhyaksh of BHARTIYA KISSAN UNION)and Naresh Tiket ji(Rastriye Pravakta BHARTIYA KISSAN UNION) ne meeting ko fully support kiya or visvaas dilaya ki ham TET pass abhyartiyo ke saath hai or ham Lucknow me bhe aapke saath dharna pradarshan me baithange or har sambhav priyas karenge. ham aap ka neyay dilwakar rhenge.

    ReplyDelete
  6. tetians ye sarkar belagam horse ki tarah ho cukhi hai, is sarkar ko kuch bhi dikhai nahi de raha hai jo maan mei aa raha hai vahi ker rahe hai, bhatta batne, ghotala dhundhne ka samay hai but lakho logo ki problem dekhai nahi de rahi ye cm kabhi das din aur kabhi panch din keh raha hai.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।