/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, May 26, 2012

USET - डाकघर में नहीं पहुंचे यू-सेट के फार्म


USET - डाकघर में नहीं पहुंचे यू-सेट के फार्म
(Uttrakhand State Eligibility Test )

हरिद्वार। डाकघर में निर्धारित 25 तारीख तक यू-सेट (उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा) के फार्म नहीं पहुंच हैं। फार्म के लिए युवा दिन भर मुख्य डाकघर के चक्कर काटकर परेशान होते रहे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। इसके आवेदन फार्म की कीमत 40 रुपये रखी गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से निकाली विज्ञप्ति में शहरों के मुख्य डाकघरों में 25 मई से आवेदन मिलने की तिथि घोषित की गई थी। हरिद्वार के मुख्य डाकघर में शुक्रवार की शाम तक आवेदन फार्म नहीं आए। डिग्री कालेजों में प्रवक्ता बनने की हसरत रखने वाले युवक-युवतियां मुख्य डाकघर में आवेदन खरीदने पहुंचे, लेकिन फार्म नहीं होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। यू-सेट करने के इच्छुक परविंद्र कुमार, बबलू, महेश, रविंद्र और अनिल कुमार आदि ने बताया कि मुख्य डाकघर पर शुक्रवार को फार्म नहीं मिल सके।
कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें 25 मई को फार्म उपलब्ध कराए जाने से संबधित एक पत्र तो प्राप्त हुआ था। लेकिन, शुक्रवार तक यू-सेट के फार्म नहीं पहुंचे। जिससे पहले दिन भी आवेदन फार्म लेने वालाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।

News : Amar  Ujala (26.5.12)

2 comments:

  1. GARMI BAHUT PAD RAHI HAI JO BHI SAATHI LUCKNOW JAAYE SAATH ME YE SAMAAN JAROOR APNE SAATH LEKAR JAAYE--

    1.EK SOOTI KAPDA(AUNGACHHA)

    2.EK BOTTLE PAANI KE LIYE

    3.KHAANA(KEVAL ROTI AUR ACHAAR LAAYE KYONKI SABJI GARMI ME GHARAB HO JAAYEGI)

    4.KALA CHASMA

    4.HELMET ( POLICE LATHICHARGE SE BACHNE KE LIYE)

    5.PAIN KILLER ( POLICE KI LATHIYAAN PADNE PAR TURANT RAHAT DEGI)

    7.KAM SE KAM 1-2 HAZAR RUPAIYE JAROOR LAAYE TAKI VIPREET CONDITIONS ME KAAM AA SAKE

    8.ABHI SE LOO KHANE KI AADAT DAALE

    9.ROJ LATHI SE AAPAS ME LADE JISSE LATHIYA PADNE ME DARD KA ANUBHAV KAM HO.

    10.AUR EK BAAT MAANSIK ROOP SE IS BAAT KE LIYE TAIYAAR RAHE KI AAP KHALI HAATH LUCKNOW JAAYENGE AUR KHALI HAATH AAYENGE

    11.KISI RESULT KI APECHHA IS AANDOLAN SE NA KARE

    14.BAHNE BHUL KAR BHI NA JAAYE.

    13.AANDOLAN KA PARINAAM---

    A. AAM TET MERIT HOLDER KO KUCHH RAHAT NAHI MILEGI

    B. TET KE KATHIT NETA APNI NETAGIRI CHAMKAANE KA PRAYAS KARENGE

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।