/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, July 14, 2012

UPTET : 11 टीईटी अभ्यर्थी गिरफ्तार


UPTET : 11 टीईटी अभ्यर्थी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लखनऊ : अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे टीईटी के 11 अभ्यर्थियों को हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, 3/4 लोक संपत्ति अधिनियम व 7 सीएलए एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने छह अभ्यर्थियों को गुरुवार रात पकड़ा था। पकड़े गए अभ्यर्थियों की पैरवी करने आ रहे पांच अन्य आरोपी अभ्यर्थियों को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया टीईटी के हजारों अभ्यर्थियों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर बर्लिग्टन चौराहे पर दिनभर हंगामा व प्रदर्शन किया था। इस दौरान नागरिकों को तकलीफों का सामना करना पड़ा था। रात करीब 10 बजे कुछ मीडियाकर्मियों व अभ्यर्थियों के बीच हुई मारपीट के दौरान पुलिस ने लाठियां चलाकर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया था। इंस्पेक्टर हुसैनगंज रामप्रदीप यादव व उनके हमराही पुलिस बल ने इस दौरान सिसवा बरुवा बस्ती निवासी हरि प्रसाद त्रिपाठी, मालवीयनगर जार्ज टाउन इलाहाबाद निवासी रामबाबू सिंह, खलीलाबाद संतकबीरनगर निवासी अभिषेक कुमार सिंह, अंबेडकर नगर निवासी अशोक कुमार, संतकबीरनगर निवासी देवेंद्र राय व फतेहपुर बाराबंकी निवासी मुकेश शर्मा को गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर के अनुसार शुक्रवार दोहपर करीब एक बजे टीईटी के कई अभ्यर्थी चारबाग से कोतवाली आ रहे थे। रास्ते में पुलिस ने इनमें शामिल गोरखपुर निवासी नवीन श्रीवास्तव, मिर्जापुर निवासी अखिलेश सिंह, बलरामपुर निवासी राजेश प्रताप सिंह, आलमबाग लखनऊ निवासी अखिलेश त्रिपाठी और इलाहाबाद निवासी सुजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर लियापुलिस ने 14 नामजद सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को पकड़े गए आरोपितों में दो नामजद थे जबकि तीन के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस अब छह अन्य नामजद आरोपितों की तलाश कर रही है


News Source : Jagran (14.7.12) / http://in.jagran.yahoo.com/epaper/index.php?location=37&edition=2012-07-14&pageno=8
*********************************

Really a shocking news. 
गाँधी गिरी के सहयोग से अपनी समस्याओं को जनता व सरकार के समक्ष रखा जाना चाहिए |
Comment on blog :-
satiyo jail mai band tetians ko chudane ke liye partinidhi mandal adhikariyo se baat karne ja raha hai.isliye lkw ke aaspaas wale jilo ke tetians se anurodh hai ki 9 am charbag pahuchkar apne bhaiyo ki rihai sunischit karen.hame poori shantipurvak apni baat rakhni hai.moh.istyak rampur


10 comments:

  1. giriftar TET candidate agar court me hazir ho gai to un ko teaches vacancy ke Sath other govt. bharti se v hath dhone pad sakte hai , ape ke is andolan ke karan,

    ReplyDelete
  2. TET merit Aur academic merit dono candidate ko pate hai ke govt ya BSP teaches vacancy project ko pasand nahi karte ,wo rade karne ke firak me hai ,

    ReplyDelete
  3. dosto gov. balpoorvak hamare aandolan ko kuchalna chahti hai.jabardast lathicharg ke baad ab tetians ko ek ek karke pakda ja raha hai.apne bhaiyo ki rihaye ko sunishchit karne ke liye 9 am charbag lkw bjp karyalay par pahuchiye .hame bahut hi maryadit tarike se apni baat adhikariyon ke samaksh rakhni hai.ashish rajvanshi

    ReplyDelete
  4. Mr.mohd.istyak from rampur plz call me now.
    9758869752

    ReplyDelete
  5. Ainse dharno pas koi case nahi lag sakta ye sab darane k liye he

    ReplyDelete
  6. Sathiyo,Apne sathiyo ki girftari ke virodh me Sabhi tetians apne jiladhkshyon ke netritv me apne-2 jilo me girftari de.

    ReplyDelete
  7. Rampur ke istyak bhai se anurodh hai ki mujse sampark kare.

    ReplyDelete
  8. tet candidate are suffering from high emotional tension.
    tell me where is the draft of Rs 500 *5 = 2500
    A draft is availed only for 6 months.
    how the govt will return the money to the candidate
    govt is cheating to the students
    tet sangash morcha jindabad

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।