/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, March 27, 2013

UP NEWS - नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव जैसा क्या किया है: मुलायम सिंह


UP NEWS - नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव जैसा क्या 

किया है: मुलायम सिंह

कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है: मुलायम सिंह यादव



सैफई।। समाजवादी पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव कांग्रेस पर लगातार हमलावर होते जा रहे हैं। बुधवार को जब पूरा देश होली के रंग में मदमस्त था, तब मुलायम सिंह ने सैफई में कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में तीसरे मोर्चे की सरकार बनाएंगे। 2014 के आम चुनाव में न तो कांग्रेस की सरकार बनेगी न ही बीजेपी की। 

यादव ने उत्तर प्रदेश की तुलना गुजरात से करते हुए कहा, 'गुजरात को मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। मोदी बताएं कि उन्होंने विकास के लिए क्या उतना काम किया जितना उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने किया है। एसपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि मोदी ने मीडिया को प्रलोभन देकर अपने कब्जे में लेकर अपना गुणगान कराया। कन्या विद्याधन, लैपटाप, बेरोजगारी भत्ता और अन्य विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एसपी सरकार ने जो काम किए वे मोदी नहीं कर सके। यादव ने दोहराया कि दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुकाबले 10 गुना ज्यादा अपराध है लेकिन प्रदेश की कानून-व्यवथा को लेकर हो-हल्ला किया जा रहा है।

मुलायम सिंह ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस से लोगों का भरोसा उठ चुका है। जनता तीसरे विकल्प की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने अगले आम चुनाव में गैरबीजेपी और गैरकांग्रेसी सरकार बनाने की जमकर वकालत की। मुलायम सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अगले आम चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस और बीजपी से दूरी बनाकर तीसरे मोर्चे के लिए तैयार हो जाएं।

मुलायम ने अगले लोकसभा में अपनी अहमयित की ओर इशारा देते हुए कहा कि अगले चुनाव में ना ही कांग्रेस और ना ही बीजेपी की सरकार बनेगी. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी 1990 की लाठी को ना भूल जाए. मुलायम संभवत: 1990 के दौर की बात कर रहे थे जब उन्‍होंने रामजन्‍म भूमि आंदोलन पर काफी सख्‍ती की थी. नरेंद्र मोदी पर उन्‍होंने कहा कि मोदी ने कोई खास काम नहीं किया है, लोग बेवजह मोदी-मोदी चिल्‍ला रहे हैं
कुछ दिन पहले मुलायम सिंह एनडीए सरकार और बीजेपी के सीनियर नेता आडवाणी की तारीफ कर रहे थे। हालांकि मुलायम सिंह के इस रुख को बीजेपी ने खास तवज्जो नहीं दी। बीजेपी ने तो यहां तक कह दिया कि मुलायम सिंह अब भरोसे के काबिल नहीं हैं। बीजेपी की इस बेरुखी के बाद मुलायम सिंह और कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर एक साथ हमला बोल रहे हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि मुलायम सिंह कांग्रेस को धोखेबाज तब कह रहे हैं जब उनकी पार्टी के समर्थन की वजह से ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार चल रही है। वह पिछले 9 सालों से यूपीए के साथ हैं। यूपीए एक में जब लेफ्ट पार्टियों ने न्यूक्लियर डील पर समर्थन वापस लिया था तो मुलायम सिंह ही मनमोहन सरकार के तारनहार बने थे। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह मुलायम सिहं का पैंतरा नजदीक आते आम चुनाव के मद्देनजर है।

भले केंद्र में वह कांग्रेस के साथ हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में वह कांग्रेस के खिलाफ ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में मुलायम सिंह लोगों के बीच दिखाना चाहते हैं कि उनकी पार्टी भले केंद्र में कांग्रेस का समर्थन कर रही है लेकिन कई मुद्दों पर विरोध है। मुलायम सिंह की भाषा कांग्रेस के प्रति तल्ख हो रही है लेकिन वह समर्थन वापसी पर कोई सख्त फैसला लेने से बच रहे हैं।

मुलायम सिंह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एसपी 'किंगमेकर' की भूमिका में होगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे दल को केंद्रीय भूमिका में लाने के लिए और मुस्तैदी से काम करें। एसपी प्रमुख ने इटावा स्थित अपने पैतृक गांव सैफई में होली उत्सव के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद एसपी 'किंगमेकर' की भूमिका में रहेगी और केंद्र में उसके बगैर कोई भी पार्टी या गठबंधन सरकार नहीं बना सकेगा। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जनता ने जिस भरोसे के साथ एसपी को बहुमत देकर जिताया था, पार्टी को यही इतिहास आगामी लोकसभा चुनाव में दोहराने का टारगेट लेकर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में एसपी को कम से कम 80 सीटें हासिल करने की जरूरत है। तभी समाजवादी पार्टी को केंद्र की सत्ता में बैठने और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का सपना पूरा करने का मौका मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ताओं का अगला निशाना पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को दिल्ली की गद्दी पर बैठाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में एसपी के पक्ष में बने माहौल को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है और इसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर दिखेगा।

राज्य के मुख्यमंत्री एवं सपा के प्रान्तीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ताओं का अगला निशाना पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव को दिल्ली की गद्दी पर बैठाना है

यादव ने कहा कि किसान और मुस्लिमों का देश की तरक्की में अहम योगदान है लेकिन केंद्र सरकार ने मुसलमानों की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति की सचाई उजागर करने वाली सच्चर समिति की सिफारिशों को ठंडे बस्ते में डालकर उनके साथ छल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'धोखेबाजों' की पार्टी है और वह आगामी लोकसभा चुनाव में मुसलमानों के वोट हथियाना चाहती 


8 comments:

  1. Mere tet suporter sathiyo..jaisa ki sabhi jante hai ap tak ki h.c k rukh se ye pta chalta hai ki old add bahal hone ki taiyari me hai sirf aupcharikta matr baki hai..har kisi k man me ye utsukta hai ki akhir old add me kitne marks wale safe hoge..hindustan newspaper k meruth sanskaran ne 2 bar paper me nikala hai ki 90 k upar matr 60808 student hai jabki 83 se 90 k bich kul 2lakh se upar hai..matlab ki agar gov. Ki anukampa dwara pas yani with gress pas ko nikal de to gen 95 obc 93 and s.c 88 tak naukri pane wale hai...magar is khabar ko mai sire se kharij karta hu..kyuki hamare ek friend jinka cyber net ki shop hai ne 5 din tak lagatar alahabad mandal ka sirf akada dekhe the to paye ki alahabad mandal k 4 dist kausambi,fatehpur,pratapgarh aur alahabad me 100 k upar kul 25312 aur 105 k upar 15103 log 110 k upar 8372 log hai..ye sirf ek mandal ka akada hai...kul sayad 18 mandal hai..mana alahabad u.p ka sabse well educated mandal hai aur yaha har mandal se jyada ladke pas hoge..par itna to tay hai ki mere friend k akade k anusar hindustan ki khabar galt ho sakti hai..tet morcha k 38 dist k member dwara diet se kisi na kisi link se 5 guna huyi feeding old add k anusar jo thi wo hamare pas diery me note hai..jisme 5 guna feeding me lakimpur gen 106 obc 103 aur sc 97 tak hai jo har dist ki apeksha sbse kam hai,.ap apna pax rakhe kya hindustan ki khabar sahi hai

    ReplyDelete
  2. Tet merit walo k muh par non tet k ur se ek jordar tmacha khre ji ne mara hai... Wo b justice harkauli ji k bench par.... Aur inko pata b nhi chala ye te te krk rh gye..

    ReplyDelete
  3. Thik hi hai agar aap sarkari paise ko udate hai aur khus hote hai ki desh ka vikas ho raha hai. ye public hai sab janti hai. Lok sabha ke chunav me sp ko andaz lag jayega jyada udne ki jaroort nahi hai. Jisne bhi pm ka sapna dekha wo satta se bahar hai ye itihas raha hai

    ReplyDelete
  4. Aj is bharti k tisra majbot morcha NON TET ban kr khada hai... Aur sC tak ki ladaye k liye tayar hai.... Isliye is bharti se bharti supportar dur rhe... Kewal acd/tet/nontet supportar lage rhe ek lambhi ladaye hagi... Jo salo sal chalegi..

    ReplyDelete
  5. Dear gadhank supporter main aap logo ki mansik sthiti samajh sakta hoon. Ki aap kis tanav ke daur se gujar rahe hai. Gov ne jis tarah aap logo ko loota hai uske jimmedaar kahi na kahi aap log aur aapka shubhchintak kapil bahadur urf darpok bhi hai. Aap logon ko ye samajh me kyo nahi aata ki koi bhi chayan prakriya nirankush roop se nahi badali ja sakti. Jiska aap log khwab dekh rahe hain. Isiliye gadhank ke adhar par job ki ummeed to aap logo ko chhod hi deni chahiye aur fb par bc karne se achcha hai koi aur kaam khoj lo. Jab cm, rgc, cb yadav aur usmani jaise aap logo ke liye kuch nahi kar paaye to ye fb ke boss shiv prakash kushwaha, radhe-radhe, mayank mishra bur jai hanumaam jaise log kya kar payengd jinki post padh kar aap log uchhalne lagte hain. Kyoki adhe se jyada gadhank supporter fake id use kar rahe hain. Jo khud farji ho wo asli job kaise payega(dila payega). Isliye satya ko sweekar karo koi dusra kaam dekh lo. Best of luck for new job.
    Haan agar andolan karna chahte ho to wo avashya karo lekin job ke liye nahi balki apna paisa vapas paane ke liye jo aapne chalan ke roop me gov chande me diya hai.
    Best of luck jai tet merit.

    ReplyDelete
  6. Is loksabha chumav me sp ko 10 seat bhi nai milni wali

    ReplyDelete
  7. Sahi hai bhai man gaye isse kahte hain creativity gadhank tet means tej efficient tigers

    ReplyDelete
  8. Sahi hai bhai man gaye isse kahte hain creativity gadhank tet means tej efficient tigers

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।