/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, March 12, 2013

UPTET : क ानून की व्याख्या में उलझी शिक्षकों की भर्ती

UPTET : क ानून की व्याख्या में उलझी शिक्षकों की भर्ती

 News Sabhar : जागरण (Updated on: Tue, 12 Mar 2013 10:08 PM (IST))
  
 इलाहाबाद : क्या सही है और क्या गलत, इसका फैसला तो अब हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ करेगी, लेकिन कानून की अलग-अलग व्याख्या ने शिक्षक भर्ती को उलझा दिया है। इससे नियुक्ति की बाट जोह रहे अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए टीईटी की अनिवार्यता शुरू से ही विवादों का घर रही है। पहले इसकी परीक्षा को लेकर विवाद और बाद में बीएड अभ्यर्थियों के मामले ने इसे और उलझा दिया। टीईटी की गाइडलाइन पूरे देश के लिए तय की गई थी, लेकिन राज्य सरकार ने शिक्षकों की भर्ती में बीएड अभ्यर्थियों के लिए राह खोलकर तमाम विवादों को जन्म दे दिया। बीएड अभ्यर्थियों के अपने तर्क हैं और उनकी एक बड़ी संख्या है इसलिए उन्हें उपेक्षित करना आसान नहीं था। इसी वजह से बड़ी संख्या में याचिकाएं अदालतों में दाखिल हुईं

हाईकोर्ट में मतभिन्नता से अब यह मामला पूर्ण पीठ को संदर्भित हुआ है, जिससे एक निश्चित नतीजे पर पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वैसे अदालतों की अलग-अलग राय ने एक बहस भी सामने ला दी है कि किसी निश्चित गाइडलाइन को राज्य सरकार क्या तोड़-मरोड़ सकती है? जहां तक टीईटी का सवाल है तो कई राज्यों में ने इसे सफलतापूर्वक अपना लिया है और वहां शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया सही राह पर चल पड़ी है

---------------

विशेष अपील भी खंडपीठ के हवाले

टीईटी की अनिवार्यता वाले एक अन्य एकल न्यायपीठ के फैसले के खिलाफ दाखिल विशेष अपील को भी पहले से गठित पूर्ण पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए भेज दिया गया। नवीन श्रीवास्तव व अन्य की विशेष अपील की सुनवाई कर रही इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुशील हरकौली तथा न्यायमूर्ति मनोज मिश्र की खंडपीठ ने प्रकरण को पूर्ण पीठ के समक्ष रखने के लिए मुख्य न्यायाधीश को संदर्भित कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि विशेष अपील का फैसला पूर्ण पीठ के द्वारा होने वाले फैसले से प्रभावित होगा। ऐसे में दोनों मामलों की अलग-अलग सुनवाई किए जाने का औचित्य नहीं है।

-----------------

टीईटी पास होना अनिवार्य है, किंतु शासनादेश के तहत बीएड डिग्रीधारक भी सहायक अध्यापक बन सकते हैं। शर्त यह होगी कि नियुक्ति के बाद उन्हें 6 माह का प्रशिक्षण लेना होगा।

-खंडपीठ का आदेश

टीईटी पास होना सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अनिवार्य है। जब टीईटी अभ्यर्थी नहीं होंगे तब आवश्यक होने पर बीएड की नियुक्ति की जा सकेगी किंतु वे भी बाद में टीईटी पास करेंगे।

-न्यायमूर्ति अरुण टंडन

टीईटी शिक्षक भर्ती के लिए ग्रीन कार्ड की तरह है। कानूनी उपबंधों की सही व्याख्या किया जाना जरूरी है इसलिए प्रकरण वृहदपीठ को संदर्भित किया जाए।

-न्यायमूर्ति एपी साही

शिक्षक भर्ती में बीए, बीएससी के साथ बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश का अनुपालन किया जाए। एक माह के भीतर इस पर कार्यवाही हो।

-न्यायमूर्ति डीपी सिंह


 News Sabhar : जागरण (Updated on: Tue, 12 Mar 2013 10:08 PM (IST))

9 comments:

  1. -खंडपीठ का आदेश

    टीईटी पास होना सहायक अध्यापक भर्ती के लिए अनिवार्य है। जब टीईटी अभ्यर्थी नहीं होंगे तब आवश्यक होने पर बीएड की नियुक्ति की जा सकेगी किंतु वे भी बाद में टीईटी पास करेंगे।

    -न्यायमूर्ति अरुण टंडन

    टीईटी शिक्षक भर्ती के लिए ग्रीन कार्ड की तरह है। कानूनी उपबंधों की सही व्याख्या किया जाना जरूरी है इसलिए प्रकरण वृहदपीठ को संदर्भित किया जाए।

    -न्यायमूर्ति एपी साही

    शिक्षक भर्ती में बीए, बीएससी के साथ बीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश का अनुपालन किया जाए। एक माह के भीतर इस पर कार्यवाही हो।

    -न्यायमूर्ति डीपी सिंह

    AB JARA IN AADESHON PAR GAUR KAREN TO EK BATT JO COMMON HAI WO YE KI BINA TET KE BHI VACANCY ME SAMIL HUA JA SAKTA HAI BUT BAAD ME TET KARNA JAROORI HOGA AUR AISA TABHI HO SAKTA HAI JAB ACD MERIT BANE BUT IF TET MERIT BANTI HAI TO NON TET WALE MERIT ME SAMIL HI NAHIN HO PAYENGE JABKI ACD ME WE AARAM SE SAMIL HO SAKTE HAIN AUR YADI ACD SUPPORTER AUR NON TET DONO JEET JATE HAIN TO FIR MERIT COMPETITION MAHUT HIGH HO JAYEGI BUT YADI TET SUPPORTER JEETATE HAIN TO NON TET APNE AAP BAHAR HO JAYENGE.

    AAP APNI RAY DEN.

    ReplyDelete
  2. shalabh tiwari

    हरकौली साहब चाहते तो हमारे मामले को आज ही निपटा सकते थे,,,,लेकिन वो हमारे तात्कालिक और दूरगामी हितों के बारे में हमसे बेहतर निर्णय लेने में सक्षम हैं,,,,फुल बेंच में यह निर्णय होना है कि NCTE की गाइडलाइन में ट्रेनिंग के लिए शैक्षिक योग्यता बी.एड. होने का क्या यह तात्पर्य निकाला जा सकता है कि टेट पास ना होने के बावजूद भी कोई अभ्यर्थी विशिष्ट बी.टी.सी.की टर्निंग कर सकता है,,,,, हमारा विज्ञापन NCTE की गाइडलाइन के पूरी तरह अनुकूल था,,NCTE की गाइड लाइन स्पष्ट कहती थी कि 1 जनवरी 2012 तक बी.एड.डिग्रीधारकों की नियुक्ति की जा सकती है बशर्ते कि वो नियुक्ति के पश्चात 6 महीने की विशेष ट्रेनिंग पूरी कर लें,,,अर्थात काउंसिलिंग के बाद होने वाली नियुक्ति सशर्त थी,,,,,आपको याद होगा कि सरकार ने अक्टूबर-नवंबर में पहले ट्रेनिंग बाद में नियुक्ति की बात कोर्ट में कही थी और इसके लिए नियमावली में प्रशिक्षु अध्यापक का जिक्र करने के लिए संशोधन करने के लिए समय की मांग की थी उसी अंतरिम आदेश में टण्डन ने लिखा था जिसे टण्डन साहब ने अपने अंतरिम आदेश में यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि VBTC की भर्ती UPRTE Act 2011 के प्रावधानों से govern होती है ना कि यू.पी.बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 से, UPRTE Act 2011 लिखा है कि केन्द्र और राज्य के नियमों में भिन्नता होने पर केन्द्र के नियम ही लागू होंगे,,,,उस आदेश में साफ़ लिखा है कि सरकार चाहे तो संशोधन कर ले लेकिन उसकी कोई जरूरत नहीं है,,,,,, सरकार अपनी हरकत से बाज नहीं आई,,,,, उसने प्रशिक्षु अध्यापक को नियमावली में शामिल कर लिया और नया विज्ञापन ले आई,,,,,,अब सरकार अपने ही जाल में फंस चुकी है,,,,,,,

    ReplyDelete
  3. हर्कोली सर ने कहा की यदि आज मै टेट मेरिट पर फैसला दे दू और कल यदि नॉन टेट वाले जीत जाये तो टेट मेरिट से उनकी नियुक्ति नहीं नहीं हों पायेगी कीयोंकी टेट धरी न होने के कारन उनकी मेरिट टेट से कैसे जुडेगी ..................... इस कारन इन्होने हमारे केस को नॉन टेट मैटर के साथ लार्जेर बेंच को ट्रांस्फार कर दिया.....................

    HARKAULI JI KE YE SHABD SABIT KARTE HAIN KI WE TET MERIT KE PAKSHH ME FAISLA KAR CHUKE THE BUT NONTET MATTER KE KARAN UNHONE ABHI RUK KAR US DECISION KA WAIT KARNA HI UCHIT SAMJHA AUR MAMALA TRIPLE BENCH KO TRANSFER KAR DIYA JISME WE MAIN JUDGE HONGE.

    ReplyDelete
  4. जहां तक टीईटी का सवाल है तो कई राज्यों में ने इसे सफलतापूर्वक अपना लिया है और वहां शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया सही राह पर चल पड़ी है।

    TO FIR UP ISKA APWAD KAISE HO SAKTA HAI?

    AUR YE BHI SATYA HAI KI KAEE RAJYON NE TET MERIT OR WIETAGE BHI APNAYA HAI.

    ReplyDelete
  5. UMADEV AUR SUNIL 2 SAAL SE LOGO KO GUMRAH KAR RHE HO TUM LOG .KOI KAM DHAM TO HAI NHI SUBAH SHAM BLOG PE BAKWAS KARTE HO .TET MAI DHANDLI HUI THI AUR YE RADD HOKAR RAHEGA ,COURT AUR SARKAR B.ED WALO KO ANDEKHA NHI KAR SAKTI HAI.

    ReplyDelete
  6. NON TET WALE KHUD KAH RHE HAI HAME TET SE KOI OBJECTI0N NHI PHELE HAME FORM submit karne do .PHIR HAME 6 M0NTH KI TRAINING DO .HAM TO KHUD CHAHTE HAI T.E.T ho .BUT PICHALI T.E.T KI TARAH Dhandli se na ho .couRT NE KHUD MANA HAI PHELE INKO TRAINING DIYA JAYE .HAM TO JEETEGE HE .JAY HO N0N TET WALO KI. UP MAI 2 SAAL SE KOI TET NHI HUA ISKA ans k0n dEGA COURT MAI AUR MUJHE UMMID NHI HAI AB YAHA KOI TET HOGA BI.

    ReplyDelete
  7. non tet tabhi sambhaw hai jab acd merit aur non tet dono jeet jayen but aisa sambhaw nahin hai isliye non tet wale 2nd tet ki taiyari karen.

    thanx

    ReplyDelete
  8. vrihat peeth ka gathan 3 din ke andar hone wala hai jo 2-3 dino me kisi natije pe pahuch kar apna faisla sunane wali hai, and please Harkauli ji ko galat na samjhe vo hamare hiton ki raksha karne ki soch rahe hain isiliye to vrihat peeth me mamla transfer kar diya hai ....................wait karo natija sahi hoga its sure b.ed 2012 wale to bahar honge hi not tet to kahi ke nahi rahenge.....................

    ReplyDelete
  9. jis kisi ki jhante na bani ho wo jawed habib se sampark kare offer valid till bhati na hone tak.....thank u

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।