/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, July 23, 2014

UPTET : दूसरी काउंसलिंग में भी 129 पद रह गए खाली

UPTET : दूसरी काउंसलिंग में भी 129 पद रह गए खाली



29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment, 29334 junior teachervacancy in up latest news, Upper Primary Teacher Recruitment UP, UPTET SARKARI NAUKRI NEWS ,  SARKARI NAUKRI

दूसरी काउंसलिंग में भी 129 पद रह गए खाली

फतेहपुर, जागरण संवाददाता:

गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती में पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी ढूंढे नहीं मिल रहे। कारण की मेरिट के उच्च स्थान पर टापरों का कब्जा है, पसंदीदा जनपद के कारण यह आवेदक अपने सुविधाजनक को तवज्जो दे रहे है। जिस कारण काउंसलिंग प्रक्रिया में नीचे की मेरिट वाले आवेदक शामिल नहीं हो पा रहे है।




गणित विज्ञान भर्ती में जिले को कुल 516 पद मिले है। जिसके लिए पहली काउंसलिंग में बमुश्किल कुछ ही सीटों पर आवेदक मिल सके। पहली काउंसलिंग में गणित विषय की 181 और विज्ञान विषय की 226 सीटें खाली रह गयी। शासन ने दूसरी काउंसलिंग के लिए 23 और 24 जुलाई का दिन मुकर्रर किया। जिसमें पहले दिन गणित की काउंसलिंग डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप और कार्यवाहक बीएसए प्रभाकर द्विवेदी ने पूरी कराई। रिक्त 181 पदों के सापेक्ष पांच गुना अर्थात 905 उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया परन्तु मनचाहे जिले के चक्कर में हाई मेरिट वाले आवेदक जिले पहुंचे ही नही। मात्र 52 आवेदकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। इस प्रकार जिले में गणित विषय के 129 पद फिर से खाली रह गए। नियुक्ति पटल प्रभारी विवेक द्विवेदी के अनुसार पहली काउंसलिंग में एक पद पर तीन दूसरी में एक पद पर पांच उम्मीदवारों को बुलाया गया था। पहले मेरिट 71 प्रतिशत के करीब थी अब घटकर 68 प्रतिशत रह गयी है। सीटें अब भी खाली है। इस लिए तीसरी काउंसलिंग होने और मेरिट गिरने की पूरी संभावना है। काउंसलिंग की तिथियां समाप्त होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। शासन अग्रिम निर्देश पर पदों को भरा जाएगा।

बलिया व लखनऊ का बोलबाला

फतेहपुर, जिले के रिक्त सीटों पर काउंसलिंग की जिन 52 आवेदकों ने प्रक्रिया में भाग लिया। उनमें बलिया और लखनऊ के आवेदक सर्वाधिक रहा। इसके अतिरिक्त मुज्जफर नगर, कानपुर, औरैया, इलाहाबाद से भी आवेदक आए। मूल जिले का ग्राफ बेहद कम रहा।

गणित के 258 पदों की स्ििथत

आरक्षण स्वीकृत अवशेष

सामान्य 129 47

ओबीसी 70 46

एससी 54 31

एसटी 05 05


विज्ञान के 226 पदों पर आज
फतेहपुर, गणित विज्ञान भर्ती में चयन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि गुरुवार को विज्ञान विषय के आवेदकों काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। 226 पदों के सापेक्ष 1130 आवेदक बुलाए गए है। इसके अलावा उन छूटे आवेदकों को भी मौका दिया गया है जो किसी कारण से नाम होने के बाद भी पहली काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाए थे

News Sabhaar : Jagran (23.07.2014) /
Publish Date:Wednesday,Jul 23,2014 07:27:04 PM | Updated Date:Wednesday,Jul 23,2014 07:27:46 PM


29334 Junior High School Teacher Aspirant Group : https://www.facebook.com/groups/uptetjnrteacher

1 comment:

  1. professional walo ko professional wala hi kam kerna chahiye.
    Hamre desh ko dher sare enginer aur Dr. ki jrurat hai. Kripya aap log wha try kare.
    Jab Jounior school ka teacher hi banna tha to apne gher walo ka paisa kyu barbad kiya engineering aur doctor ki pdhai me. Jounir/primary teacher to app log BA/bsc kerke bhi ban sakte the.
    Ager aaplogo ko teacher bnana hai to kisi engineerig/medical college ka teacher bno.
    Kam se kam apne dgree ke reputation ka khyal kerte huye.professional walo ko khud hi apna name waps lelena chahiye.
    Kal ko English teacher ki bhrti niklegi to aap log to wha bhi line lga ke khde ho joge aur khoge ki hmne to puri pdhai English me hi ki hai. To ham logo ka selection phle hona chahiye. Hmesa bekar ki dlile na diya kero sharma ji. Rule are rule. Samne wala bhi koi bekuf nhi hai.
    Well, Smuh “G” ki bhi bhrti hone wali hai. Wha bhi apply ker dena sare professional dgree wale. Selection pkka hogyega. Kyuki aap logo se accha to koi clerk ho hi nhi skta.
    Well, I recommend you to watch 3 idots movi. May be, you will get something about it (Khastur pe us scene ko jisme amir khan ne b.tech kerke mba krne ke bad bank me naukri kerne wale ke bare me bola tha.).

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।