/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, July 29, 2014

UPTET टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

UPTET  टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी






आजमगढ़। निज संवाददाता। अंबेडकर पार्क में सोमवार को टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक की गई। प्राथमिक अध्यापक पदों पर नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई। जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेज कर संशोधित शासनादेश जारी करने की मांग की। ज्ञापन में तीन अगस्त तक का समय दिया। इस बीच मांग पूरी न होने पर पांच अगस्त को विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी गई।

मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि पिछले ढाई साल से टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्राथमिक अध्यापक पद पर नियुक्ति न होने से परेशान हैं। 25 मार्च 2014 को कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति प्रक्रिया संपंन कराने के लिए शासनादेश जारी किया गया, जो निराधार साबित हुआ।

काउंसलिंग प्रक्रिया संपंन कराने के लिए दोबारा जारी होने वाले शासनादेश का अभी तक अता-पता नहीं चल रहा है। इससे व्यथित होकर टीईटी अभ्यर्थी आंदोलन के लिए मजबूर हैं। रवींद्र यादव ने कहा कि यदि तीन अगस्त तक संशोधित शासनादेश राज्य सरकार जारी नहीं करती है,तो मोर्चा पांच अगस्त को विधानसभा के समक्ष आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

आनंद यादव ने अभ्यर्थियों का आह्वान किया कि यदि प्रदेश सरकार संशोधित शासनादेश जारी नहीं करती है,तो पांच अगस्त को लखनऊ कूच करने के लिए तैयार रहें। बैठक में शरद राय, भोला प्रजापति, सर्वजीत यादव, अरविंद यादव, महेंद्र कुमार मौर्य, राणा प्रताप सिंह, रामकृष्ण तिवारी, अजय सिंह आदि ने भाग लिया।

News Sabhaar : livehindustan.com (29.07.2014)

*****************

टीईटी अभ्यर्थियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

- पांच अगस्त तक काउंसिलिंग शुरू न होने पर घेरेंगे विधानसभा

शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश में हो रही 72,825 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए होने वाली काउंसिलिंग पांच अगस्त तक शुरू करवाने की मांग को लेकर सोमवार को टीईटी अभ्यर्थियों को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
यूपीटीईटी संघर्ष मोर्चा समिति के अध्यक्ष सतीश सिंह ने कहा कि 31 अगस्त तक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी है, लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली को देखते हुए यह पूरी होती नजर नहीं आ रही है। सिंह ने कहा कि यदि पांच अगस्त तक काउंसिलिंग शुरू नहीं हुई तो टीईटी पास अभ्यर्थी पांच अगस्त को ही विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री मनोज शर्मा, शकुन पांडेय, वीरेंद्र पाल सिंह, मजहर हुसैन, सबूर अहमद, शैलेंद्र अवस्थी, अरविंद पाल, सुधीर पाल, प्रियदर्शी, अरविंद पाल, सिकंदर अली, हसीब अहमद, नवनीत तिवारी, लईक अहमद, अमित कश्यप, हरिकिशोर आदि शामिल रहे

News Sabhaar : Amar Ujala (19.07.2014)

****************

भर्ती प्रक्रिया में देरी पर उबले टीईटी धारक


भर्ती प्रक्रिया में देरी पर उबले टीईटी धारक

शामली : शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में देरी पर टीईटी अभ्यर्थियों में उबाल आ गया। गुस्साए अभ्यर्थियों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पांच अगस्त से विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे टीईटी अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने बताया कि 7825 शिक्षकों की भर्ती होनी है। मार्च 2014 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश थे कि 25 जून तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, लेकिन भर्ती पूरी नहीं हुई। सरकार ने 30 अगस्त तक का समय सुप्रीम कोर्ट से मांगा है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर शिक्षकों की भर्ती नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपे ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू न हुई तो वे पांच अगस्त से विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप शर्मा, अरविंद कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, संजीव, आफताब, रवि, दीपक आदि मौजूद रहे

News Sabhaar: Jagran (Publish Date:Tuesday,Jul 29,2014 02:26:24 AM | Updated Date:Tuesday,Jul 29,2014 02:26:54 AM)

12 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
    Replies


    1. MUST READ SUGGESTION FOR UP- TET 2011 72825:


      Dear Sir,

      I am too excited and happy to share my suggestions related to UP- TET 2011 Recruitment as:

      Sir, nstead of Sending Correction Documents to DIET, better option is High Court allow us to Submit it Online again without Paying any types of Fees (Already we have lost too much Money). it save our time, it will get directly updated in Server.

      By this way Recruitment Process will be too fast.

      because there is no guaranty that DIET Employee will Update our UP- TET Correction Documents Properly also may be they will not Update.

      And during fresh Online application format for submission must be easy as:

      Class/Degree/ B.Ed/ TET | Board- University |Passing Year | Roll No | %


      Thanks.
      Jul 15


      Delete
  2. SCERT ne launch kiya software apni website par

    ReplyDelete
  3. DATA correction ke liye jaari kiya gaya G.O. 12 Aug. Tak karna hoga correction

    ReplyDelete
  4. Aaj dopahar 12 baje SCERT dwara sabhi DIET ko mail karke tet 2011 ka sanshodhit DATA aur SCERT ka link bhej diya gaya hai.

    ReplyDelete
  5. Aandolan ke naam se hi inki akal tikhaane lag gayi lekin sabhi tet bhai se anurodh hai ki abhi inke jhaanse mein aane ki jarurat nahi hai apni 5 aug ke aandolan ki taiyaari poori rakhein. Abki baar aisa pradarshan hona chahiye jis se kewal lucknow hi nahi balki poori country mein apni dhamak goonjey.

    ReplyDelete
  6. TMNTBBN kaha hai bhai aap is samay aapki bahut jarurat hai please blog par aayein kewal aap hi hai jo ham sabhi tet bhaiyo ko prerit kar sakte hai

    ReplyDelete
  7. DOSTO VASTAV ME AB SARKAR KI ANDEKHI BARDSAT NHI HOTI EK TARAF COURT JINKO AYOGYA BATA RAHI HAI SARKAR COURT KI ANDEKHI KAR JARDASTI UNHE NIUQTI PATRA BAAT RAHI HAI

    AUR DUSRI TARAF JINKO BHARAT KI SARE COURT YOGYA MANTI HAI AUR NIUQTI PATRA DENE KE LIYE DABAV KE SATH TIME DE RAHI HAI SARKAR UNSE DUSMAN KI TARAH BARTAV KAR RAHI


    MAI AAP LOGO SE PUCHHNA CHAHTA HOO KI ABHI KAHI BAT JAGRUKTA KI HOTI HAI TO HUM AAP LAMBE CHOUDE BHASAD SUNATE HAI

    LEKIN JARA SOCHIYE EK DESHBHAKAT VE THE JINHONE VIDESIYO SE LAD KAR APNA ADHIKAR CHHIN LIYA THA ......................................AUR UNHI KE PIDHI HUM HAI KI HAMARE HI TUKADO PAR PALNE WALI SARKAR SE HUM APNA HAQ NHI CHHEN PA RAHE HAI


    DOSTO KITNE DURBHGYA KI BAT HAI ITNE APMAN HUM SAH LE RAHE HAI KYA TEACHER HO KAR HUM APNI AGLI PIDHI AUR APNE BACHHO KO AISE HI APMAN SAHNE KI NASIHAT DENGE


    DOSTO SACH KAH RAHA HOO DIL ME AATA HAI KI ROJ ROJ APMAN KI GHOOT BARDSAT KARNE SE BADHIYA HAI KI YA TO AISI SARKAR KO MARKAR FASI CHDAH JAU YA KHUD FASI LAGA LU JIS SE NA RAHUNGA NA APMAN SAHUNGA


    KOY KI MAINE PADHA HAI KI JILLAT BHARI JINDGI JINE SE BADHIYA EK SAMMANJANAK MOUT ACHHI HOTI HAI

    ISWAR NE SADBUDHI AUR HIMMAT DI TO DONO ME SE EK KAR KE DIKHA DUNGA

    S.R.PANDEY

    ReplyDelete
  8. Rajesh bhai pls ye bataye ye news kaha se mili

    ReplyDelete
  9. Dosto is bar 5 august ko pura deshi videshi media ko bhi amamtarit karo.
    ye andolan nahi maha andolan hona chahiye.
    mera sabhi tet leaders se anurodh h ki iske liye abhi se news papers me ad di jaye. Thanks

    ReplyDelete
  10. Bhai TMNTBBN pls blog par aaye aur ham sab ka margdarshan kare

    ReplyDelete
  11. Mohit ji yah khabar maine facebook se praapt ki hai.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।