/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, September 19, 2014

LT Grade Teacher Recruitment UP माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में फैसला

LT Grade Teacher Recruitment UP माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में फैसला
6,645 एलटी शिक्षकों की समय से हो भर्ती
जनवरी-फरवरी में होंगी परीक्षाएं विषयवार कार्यक्रम बाद में 



http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/
 



लखनऊ। सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में 7145 शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षाएं जनवरी व फरवरी में आयोजित कराई जाएंगी। यह निर्णय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। प्रशिक्षित स्नातक वर्ग की परीक्षाएं 11, 18 व 25 जनवरी 2015 तथा प्रवक्ता संवर्ग की 1 व 8 फरवरी को कराई जाएंगी। विषयवार परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।
सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ता संवर्ग के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड इलाहाबाद को है। बोर्ड ने प्रशिक्षक स्नातक संवर्ग के 6028 तथा प्रवक्ता संवर्ग के 1117 पदों के लिए दिसंबर 2013 में विज्ञापन निकाला था। भर्ती के लिए आवेदन आने के बाद मामला न्यायालय में चले जाने की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में अब कोर्ट से राहत मिल गई है।
इसके आधार पर लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बोर्ड की बैठक गुरुवार को चेयरमैन परशुराम पाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया जाए। विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। आवेदकों को प्रवेश पत्र डाक से भेजने के साथ चयन बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।


News Sabhar : अमर उजाला(19.9.14)

4 comments:

  1. Both PRT AUR JRT COUNSELING CASE KI SUNVAI AAJ, BANE RAHIYE BLOG FOR TAJA UPDATES
    Mayank Yadav ki Writ par kal ki date lagi ....... Additional me .....

    HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD?

    Court No. - 1
    Case :- WRIT - A No. - 48111 of 2014
    Petitioner :- Mayank Yadav And 6 Ors

    Respondent :- State Of U.P. And 7 Ors

    Counsel for Petitioner :- D.K. Singh,V.K. Singh

    Counsel for Respondent :- C.S.C.,A.K. Yadav,Awadhesh Kumar,B.P. Singh,P.D. Tripathi

    Hon'ble Pradeep Kumar Singh Baghel,J.

    Put up this case on tomorrow i.e. on 19.9.2014, in Additional Cause List.
    Order Date :- 18.9.2014

    ReplyDelete
  2. General Walo ko bed me no dal kar 12 or 6 kar bahut bewakuph banai

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।