/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, September 7, 2014

What is Creamy Layer Limit for OBC in Uttar Pradesh (UP)

पिछड़ों की क्रीमी लेयर आय सीमा हुई आठ लाख


What is Creamy Layer Limit for OBC in Uttar Pradesh (UP)

News Published in Jagran News Paper - 28 Jan 2014
लखनऊ, राज्य ब्यूरो। सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक इस बढ़ोत्तरी प्रस्ताव पर मुहर लग गई। सरकार की इस पहल से पिछड़े वर्ग के लाखों लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी लाभ मिलने का अनुमान है।

पिछले वर्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़े वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को बढ़ाये जाने की सिफारिश सरकार से की थी। आयोग के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश के पिछड़े वर्ग के लाखों लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए तथा इनका समुचित विकास करने के लिए वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा पिछड़े वर्गो की क्रीमी लेयर आय सीमा को छह लाख रुपये निर्धारित किया गया है। उच्च शिक्षण संस्थाओं तथा केंद्र की सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्ग के योग्य अभ्यर्थियों को लाभान्वित होंगे।


उल्लेखनीय है कि प्रदेश के पिछड़े वर्गो की क्रीमी लेयर आय सीमा को राज्य सरकार द्वारा हर तीसरे साल में बढ़ाये जाने का प्रावधान है। पहली बार राज्य के पिछड़े वर्गो की क्रीमी लेयर आय सीमा आठ दिसम्बर, 1995 को एक लाख रुपए की गई थी। इसके बाद वर्ष 2002 को इसे बढ़ाकर तीन लाख रुपए, 2008 में पांच लाख रुपए किया गया था।

News Sabhaar : Jagran (28 Jan . 2014)

3 comments:

  1. JRT aur PRT Dono mein Counselinge Ke Liye Mayank Bhai ne Case Daal Diyaa hai Aur
    Facebook Par Mayank kee Ye Details Share Kee jaa rahee hai,

    jayegi-a/c number-31017896927, mobile number-8604168218

    Mujhe unke baare mein jyada jaankaree nahin hai,

    Aap apne star se jo theek lage , vo karen

    ReplyDelete
  2. MAIN EK BAAT KEHNA CHAHTA HU JRT AUR PRT DOSTO SE KI DONO BHARTI APNE MUKAAM PER PAHUCHENGI.......PER AAP YE NAHI KEH SAKTE KI KAUNSI BHARTI JALDI APNA MUKAAM TAY KAR LEGI.....MAIN KISI KA DUSHMAN NAHI HU PER SIRF APNI BAAT KEHNA CHAHTA HU DEKHIYE AGAR JRT AUR PRT DONO ME AVEDAN KA MAUKA AT THE SAME TIME CHAHIYE ISSE KAAFI LOG NAUKRI SE VANCHIT HO JAYENGE AUR FIR HAR KOI MEANS ALL THE JRT CANDIDATES 29000 APPROX DOUBLE SAFE HONA CHAHENGE......AGAR DOUBLE SAFE HONE KA MAUKA MILEGA TO MUJHE NAHI LAGTA KI 29000 ME SE SHAYAD HE KOI NA APLLY KARE APART FROM VERY LOW MERIT HOLDERS...... TO JRT KE SATHIYO AAP HE BATAO KI YE KAHA TAK JAYAZ HAI KI AAP DONO BHARTI ME DOUBLE SAFE HONA CHAHTE HO JABKO YE SABKO MALOOM HAI KI YE DONO BHARTI APNE MUKAAM PER PAHUCHNA NISCHIT HAI......ISLIYE MERA MAANNA YE HAI KOI EK BHARTI ME APKA HAQ BANTA HAI BHALE HE AAPNE JRT ME COUNSELLING KARA LI HO AUR AAP PRT ME AANA CHAHTE HO TO BESHAK AAIYE PER EK SE TO TYAG PATRA DENA HE HOGA.....AUR YE AAPKA LUCK HOGA KI KAUN SI BHARTI JALDI APNE MUKAAM PER PAHUCH JAYEGI JO AAP CHHOR K AAYE HAI YA JO APNE JOIN KI HAI...... MAIN KHUD ARTS SE HU PER AISA MER SOCHNA HAI....KISI JRT SC. YA PRT SC. WALE MITRO KA DIL DUKHANE KA MERA KOI IRAADA NAHI HAI......AUR AGAR DUKHA HO TO MUJHE MAAF KARIYEGA..... YE MERA NAZARIYA HAI SIRF......JARA EK BAAR APNE DIL PER HAATH RAKH KAR POOCHNA KI DOUBLE SAFE HONA THIK HAI? APNA SOCH KAR DOOSRE SC. WALE MITRO KA HAQ MAARNA THIK HAI? MERE HISAAB SE NAHI.......

    ReplyDelete
  3. शादी हुई ...
    दोनों बहुत खुश थे! स्टेज पर फोटो सेशन शुरू हुआ!
    दूल्हे ने अपने दोस्तों का परिचय साथ खड़ी अपनी साली से करवाया
    " ये है मेरी साली , आधी घरवाली "
    दोस्त ठहाका मारकर हंस दिए !

    दुल्हन मुस्कुराई और अपने देवर का परिचय अपनी सहेलियो से करवाया
    " ये हैं मेरे देवर ..आधे पति परमेश्वर "

    ये क्या हुआ ....?
    अविश्वसनीय ...अकल्पनीय!
    भाई समान देवर के कान सुन्न हो गए!
    पति बेहोश होते होते बचा!
    दूल्हे , दूल्हे के दोस्तों ,रिश्तेदारों सहित सबके चेहरे से मुस्कान गायब हो गयी!
    लक्ष्मन रेखा नाम का एक गमला अचानक स्टेज से नीचे टपक कर फूट गया!
    स्त्री की मर्यादा नाम की हेलोजन लाईट भक्क से फ्यूज़ हो गयी!

    थोड़ी देर बाद एक एम्बुलेंस तेज़ी से सड़कों पर भागती जा रही थी!
    जिसमे दो स्ट्रेचर थे! एक स्ट्रेचर पर भारतीय संस्कृति कोमा में पड़ी थी ...
    शायद उसे अटैक पड़ गया था!
    दुसरे स्ट्रेचर पर पुरुषवाद घायल अवस्था में पड़ा था ..
    उसे किसी ने सर पर गहरी चोट मारी थी!

    आसमान में अचानक एक तेज़ आवाज़ गूंजी ....
    भारत की सारी स्त्रियाँ एक साथठहाका मारकर हंस पड़ी थीं !
    ____________________________
    ये व्यंग ख़ास पुरुष वर्ग के लिए है
    जो खुद तो अश्लील व्यंग करना पसंद करते हैँ
    पर जहाँ महिलाओं कि बात आती हैं
    वहां संस्कृति कि दुहाई देते फिरते हैं

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।