/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, October 8, 2014

72825 Teacher Recruitment :प्रशिक्षु शिक्षकों के 50 % पद भरे

72825 teacher vacancy in up latest news join blog :72825  Teacher Recruitment :प्रशिक्षु शिक्षकों के 50 % पद भरे


एससीईआरटी को मिला 30 जिलों का ब्यौरा
तीसरी काउंसलिंग में लग सकता है वक्त
 UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI


लखनऊ (ब्यूरो)। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में 50 फीसदी पद भर चुके हैं। यह जानकारी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से दी गई है। हालांकि अभी सभी जिलों का ब्यौरा नहीं आया है
एससीईआरटी के मुताबिक अब तक 30 जिलों ने दूसरी काउंसलिंग में भरे गए पदों का ब्यौरा उपलब्ध करा दिया है। अन्य जिलों को जल्द से जल्द सूचना देने को कहा गया है। जानकारों की मानें तो तीसरी काउंसलिंग में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। सभी जिलों से भरे और रिक्त पदों का ब्यौरा मिलने के बाद ही एससीईआरटी, नेशनल इनफार्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके बाद तीसरे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए अब तक दो चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। पहले चरण में मात्र सात फीसदी अभ्यर्थियों ने ही प्रमाण पत्रों का मिलान कराया था। इसके बाद 22 से 30 सितंबर तक दूसरे चरण की काउंसलिंग कराई गई। इसमें दस गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया। फिर भी रिक्तियां नहीं पूरी हो सकीं। एससीईआरटी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों से दूसरी काउंसलिंग में भरे पदों और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था।

एससीईआरटी को मिला 30 जिलों का ब्यौरा
तीसरी काउंसलिंग में लग सकता है वक्त
संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लेने के लिए 18 नवंबर को होगा फैसला

लखनऊ (ब्यूरो)। संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लेने के लिए राज्य स्तरीय समिति की बैठक 18 नवंबर को होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक इलाहाबाद को निर्देश भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि बैठक से पहले 7 नवंबर तक सभी मंडलों से इस संबंध में सूचना एकत्र करा ली जाए, ताकि बैठक में इस पर निर्णय किया जा सके। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने फरवरी में कैबिनेट की बैठक में 247 संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लेने का फैसला किया था। इसके आधार पर इन स्कूलों को अनुदान पर लिया जाना है।

29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment :शिक्षकों की पांचवीं काउंसलिंग 20-21 को




लखनऊ (ब्यूरो)। उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए 20 व 21 अक्तूबर को पांचवें चरण की काउंसलिंग कराने की तैयारी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। जानकारों की मानें तो जल्द ही इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29,334 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए अब तक चार चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। चौथे चरण की काउंसलिंग 18 व 19 सितंबर को कराई गई थी। इसमें 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस समय करीब 4000 पद खाली हैंइस बार 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा

**
संस्कृत स्कूलों में नहीं चलेगा भर्तियों का खेल
छात्र संख्या कम होने पर फंस सकती है भर्ती, भौतिक सत्यापन कराएगी सरकार


लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त संस्कृत स्कूलों में शिक्षक या शिक्षणेत्तर कर्मियों की भर्ती के नाम पर होने वाले गोरखधंधे पर रोक लगाने की तैयारी है। शासन स्तर पर यह विचार चल रहा है कि भर्ती से पहले इन स्कूलों में छात्र संख्या का सत्यापन करा लिया जाए। अमूमन होता यह है कि स्कूल प्रबंधन कम छात्र संख्या होने के बाद भी भर्तियां कर लेता है, जबकि इन स्कूलों को सहायता देने का मकसद संस्कृत विषय को बढ़ावा देना है।
राज्य सरकार समय-समय पर संस्कृत स्कूलों को अनुदान पर लेती है। इसी साल 247 ऐसे स्कूलों को अनुदान पर लेने का निर्णय किया गया है। पहले ऐसे स्कूलों को अनुदान पर लेने के लिए 100 छात्रों की अनिवार्यता रखी गई थी, लेकिन कॉलेज प्रबंधन के दबाव में यह संख्या घटाकर 50 कर दी गई। प्रदेश में इसके अलावा पूर्व से 836 संस्कृत स्कूल चल रहे हैं। संस्कृत स्कूलों में एक प्रधानाचार्य, पांच अध्यापक, एक लिपिक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद हैं।
अमूमन होता यह है कि कॉलेज प्रबंधन शिक्षा अधिकारियों से मिलकर कम छात्र संख्या होने के बाद भी शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्तियां कर लेता है। शासन स्तर पर इस बारे में कई शिकायतें मिली हैं। इसलिए यह मंथन चल रहा है कि इन स्कूलों में भर्ती की ऐसी व्यवस्था बनाई जाए ताकि गोरखधंधे पर रोक लग सके। इसके लिए भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने का अनुमोदन देने से पहले स्कूलों में छात्र संख्या का सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन रजिस्टर से न कराकर भौतिक रूप से कराया जाएगा ताकि गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो जाए।

News Sabhaar : Amar Ujala (8.10.14)





UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |

UPTET 29334 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news |  29334  Teacher Recruitment Uptet Latest News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Breaking News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet |  29334  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi |  29334  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |


12 comments:

  1. Are jrt low merit wale bhaiyo ab to jag jawo aur avaidh roop se aapke seeto pe kbja krne walo k khilaf lambadh ho kr unhe bahar nikalo vrna n jrt me sthan sunischit kr pavige n hi ort me.
    Apne hq ki ladai swym ladna hoga.in tet bhaiyo ki trh.vrna shoshad k sikar bante rahoge.
    29334 se chali gadi aur aaj 4000 pe smbhavtah antim station pr pahuch jayegi aur aap seet khali hone ka intjar krte rahenge.aur dabng log gntaby tk pahuch jayenge fir hath pe hath rahe rah jawoge.

    ReplyDelete
  2. Jrt se 12-6-3 rule ko hatvana hoga. Or proffeshnial candiate ko bhar carna hoga.

    ReplyDelete
  3. Please muje batay ki Obc female art ki seats abi tak kitne bher chuki hai aur kaha kaha Khali hai please batay

    ReplyDelete
  4. Please muje batay ki Obc female art ki seats abi tak kitne bher chuki hai aur kaha kaha Khali hai please batay

    ReplyDelete
    Replies
    1. Seelu ji aap paresan si lagti h.so plz paresan n ho gr aap ne jyada janpdo se aavedan kiya h.to aap nischint rahe.next ciuns. Me aap ciuns. Kra skti h.pr jis prsn ko aap bar-2 poochh rahi h.uski vastvik jan kari abhi smbhavtah kisi k pass nhi hogi.so pareshan n ho.
      Thoda intjar aur sahi.
      Dhnybad

      Delete
  5. obc science female ki merit kya khi bhi 93se kum ja sakti hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ja sakti h.pr pardrsita bni rhe to km se km 5-6 jnpdo ki female obc sci. Ki 90 tk aana syor h.
      Dhanbad

      Delete
  6. Thank you singham sir per mere 85 hai aur muje nahi lagta ki muje aage chance milga to ager merit etni low jayegi to muje pahle se he seats ki jankari honi chahiy aapko kya lagta hai

    ReplyDelete
  7. Maine 30 jagho se form dala hai apke reply ke liye thanks

    ReplyDelete
  8. koi ye jankari de sakta hai ke koi jrt wala prt mai counsaling kara leta hai aur prt main joining le leta hai aur jrt main joining milne par jrt main chala jata hai tab prt seat ka kya hoga

    ReplyDelete
    Replies
    1. 5-6 lakh me bech di jayengi. Isase jyada kuchh nahi hoga.

      Delete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।