/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, October 24, 2014

DRDO Recruitment Scam :डाआरडीओ में भर्ती का मामला

DRDO Recruitment Scam :डाआरडीओ में भर्ती का मामला
एक और महिला वैज्ञानिक पर गाज
 
 
डीआरडीओ ने की वैज्ञानिक की नियुक्ति समाप्त करने की पुष्टि 
 
 Khulasaa RTI Ke Dwara Huaa Thaa, Sr.  Vegyanik Ne Apnee Pahnunch Ke Dam Par Internal Vigilence se To Clean Chit Paa Lee Thee,

Lekin CVC ( Central Vigilence Corporation) Maamle Ke Prati Ghanbheer Dikhee, Aur Usne Varistha Vegyanik aur Unki Daughter Ke Khilaaf Karyvahee Kee Anusasanshaa Kee

Varsh 2004 Mein Swati Mishra Kee Niyukti Microbiology Scientist B Ke Roop Mein Huee Thee, Jabki Vastav Mein Unke Paas Environmental Science Se Degree Thee.

DRDO Mein Ye Maamle Naye Nahin Hai, DRDO RTI Ke Dayre Se Bahaar Hone Ke Naam Par Farjeevade ko Anjaam De Saka, Aur Detaa Raha Bhee Hogaa
Scientist Entry Test (SET) Pass karne Ke Baad Bhee Written Exam Ke marks Selection Mein Count Nahin Hote Aisa Suna Hai, Aur Sirf Interview Ke Aadhaar Par Selection Hotaa hai.

Jahan Senior Scientist Apnee Phunch Ke Chalte Tamaam Selection Her Fer Karte Rehte hain

Below News is From Amar Ujala news paper 21st October 2014 :
 देहरादून(अरुणेश पठानिया)। नियमों को ताक पर रख डीआरडीओ में हुई भर्ती के मामले में एक और महिला वैज्ञानिक पर गाज गिरी है। महिला वैज्ञानिक स्वाति श्रीवास्तव की दस वर्ष पुरानी नियुक्ति डीआरडीओ ने समाप्त कर दी है। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद यह दूसरी वैज्ञानिक हैं जिसकी सेवाएं समाप्त की गई हैं। इससे पहले जून में एक निदेशक की पत्नी वैज्ञानिक (एफ) टी चंद्रा बानु की जून में सेवाएं समाप्त की थी। डीआरडीओ ने अधिकारिक तौर पर सेवाएं समाप्त करने की पुष्टि की है।
डीआरडीओ में वैज्ञानिकों की नियुक्तियों में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अपनी बेटी, पत्नी और रिश्तेदारों को तरजीह देने और इसके लिए नियमों को दरकिनार करने का खुलासा नवंबर 2013 में सेंट्रल विजलेंस कमीशन ने किया था। सीवीसी की रिपोर्ट में तीन महिला वैज्ञानिकों की नियुक्ति में अपनाई प्रक्रिया की जांच की गई, जिनके रिश्तेदार पहले से डीआरडीओ में वरिष्ठ पदों पर तैनात थे।
 
 जून 2014 में डीआरडीओ ने एक निदेशक स्तर के अधिकारी की पत्नी वैज्ञानिक (एफ) टी चंद्रा बानु की सेवाएं समाप्त की थी। उम्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव के नियमों में रियायत देकर बानु को वर्ष 2008 में साइंटिस्ट एफ पद पर नियुक्ति दी गई थी। अब संस्थान से वरिष्ठ पद से रिटायर हुए वैज्ञानिक की बेटी स्वाति श्रीवास्तव की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। वर्ष 2004 में जिस विषय के वैज्ञानिक की तैनाती होनी थी उसमें हेरफेर कर जो डिग्री स्वाति के पास थी उसी के आधार पर नियुक्ति दी गई। अभी मामले में कुछ और वरिष्ठ वैज्ञानिकों के रिश्तेदारों पर कार्रवाई हो सकती है। डीआरडीओ के प्रवक्ता डा. रवि गुप्ता ने बताया कि वैज्ञानिक स्वाति श्रीवास्तव की नियुक्ति समाप्त कर दी है। हालांकि उन्होंने हटाए जाने के कारण स्पष्ट नहीं किए।