/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, November 2, 2014

UPTET Merit list 3rd Cut off - upbasiceduboard.gov.in - UP 72825 Teacher Merit list Declare Today 2.11.2014

प्रशिक्षु शिक्षकों की मेरिट आज
  • 28,510 पद रिक्त
  • कल से तीसरे चरण की काउंसलिंग
  •   काउंसलिंग की खास बात यह होगी कि इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र नहीं जमा कराए जाएंगे। उन्हें डायटों पर बस इसे दिखाना होगा
  • ऐसे में वे चाहेंगे तो दूसरे जिलों की काउंसलिंग में भी शामिल हो सकेंगे।
 UPTET Merit list 3rd Cut off - upbasiceduboard.gov.in - UP 72825 Teacher Merit list  Declare Today 2.11.2014
 
 
लखनऊ (ब्यूरो)। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों की तीसरे चरण के लिए 3 नवंबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग की मेरिट रविवार को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन देख सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को पूरा ब्यौरा सौंप दिया है। जानकारों की मानें तो प्रशिक्षु शिक्षकों के करीब 28,510 पद खाली हैं।
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए अब तक दो चरणों की काउंसलिंग हो चुकी है। पहले चरण में मात्र सात प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग कराई थी, लेकिन दूसरे चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने के बाद डायटों पर अच्छी-खासी भीड़ जुटी। एससीईआरटी में दूसरे चरण की काउंसलिंग के ब्यौरा का मिलान अंतिम रूप से शनिवार को किया गया।
जानकारों की मानें तो कुल 72,825 पदों में करीब 44,315 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षक बनने के लिए पात्र पाया गया है।
इस हिसाब से तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए लगभग 28,510 पद बच रहे हैं। इसके आधार पर ही मेरिट का निर्धारण करते हुए कटऑफ जारी किया जाएगा। मेरिट में आने वालों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। काउंसलिंग 3 से 12 नवंबर तक चलेगी। तीसरे चरण की काउंसलिंग की खास बात यह होगी कि इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र नहीं जमा कराए जाएंगे। उन्हें डायटों पर बस इसे दिखाना होगा। ऐसे में वे चाहेंगे तो दूसरे जिलों की काउंसलिंग में भी शामिल हो सकेंगे



News Sabhaar : Amar Ujala (2.11.2014)




UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling

16 comments:

  1. Abhi kya avdhesh bhai.abhi to suruwat h.

    ReplyDelete
  2. Seats kbhi 34500 to kbhi 28000 .Mazak bana kar rakha hai.Kuch clear nhi hai

    ReplyDelete
  3. abhi cut-off keval shiv mall ji ke liye hi kuli hai candidate dheere dheere aa rahe hain is liye cut-off bhee dheere dheere hee site per ayegee.

    ReplyDelete
  4. abhi cut-off keval shiv mall ji ke liye hi kuli hai candidate dheere dheere aa rahe hain is liye cut-off bhee dheere dheere hee site per ayegee.

    ReplyDelete

  5. waah re sarkaar aur uske adhikari karmchaari ek site nahi sambhaal sakte kya desh pradesh sambhalenge.

    ReplyDelete
  6. chaccha ka to majaa aa rha h 5lack lekar agar 50 bhi andar karwadiye toh 2-3 crore to andar h hi yahi lagta h bandar baat ho rhi h

    ReplyDelete
  7. 72,825 प्राथमिक शिक्षक भर्ती हेतु तीसरी चयन सूची आज जारी कर दी गयी है।
    न्यूनतम कट ऑफ़ मेरिट
    महिला
    सामान्य आर्ट 103 कुशीनगर
    सामान्य विज्ञानं 101 कुशीनगर
    ओबीसी आर्ट 97 लखीमपुर
    पुरुष
    सामान्य कला 113सीतापुर, लखीमपुर
    सामान्य विज्ञानं 113सीतापुर,लखीमपुर, बहराइच, कुशीनगरं
    एससी आर्ट 100 सीतापुर
    शेष वर्ग की आप जोड़ दीजिये।
    सभी चयनित साथियों को बधाई साथ ही इस बार भी चयन से वंचित रह गये साथियों से फिर कहूँगा कि ये अंतिम नही है इसलिए निराश ना हों।

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।