/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, December 19, 2014

समूह ‘ग’ / Group C Bumper Recruitment in UP,

समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती की सूचना का प्रारूप जारी
 
 
समूह ‘ग’  / Group C Bumper Recruitment in UP, 
 
लखनऊ (ब्यूरो)। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती की सूचना का प्रारूप गुरुवार को जारी कर दिया। विभागों को इसी प्रारूप पर उनके यहां समूह ‘ग’ के रिक्त पदों की सूचना पांच जनवरी तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देनी है।
प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
अब समूह ‘ग’ की भर्तियां करेगा। प्रदेश में समूह ‘ग’ के दो लाख से अधिक पद खाली हैं। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार ने गुरुवार को भर्ती की सूचना का प्रारूप विभागों को भेज दिया। विभागों को खाली पदों के ब्यौरे के साथ सेवा नियमावली की अंग्रेजी व हिंदी प्रतियां व पदों के आरक्षण की जानकारी देनी होगी। प्रमुख सचिव ने कहा कि विभाग आयोग के सचिवालय से 26 दिसंबर तक इस संबंध में जरूरी जानकारी ले सकते हैं।



1 comment:

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।