/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, December 17, 2014

UPTET SARKARI NAUKRI News उत्तर प्रदेश में प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ



UPTET SARKARI NAUKRI News
उत्तर प्रदेश में प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ



News Ke Anusaar :
** 25 February tak GEN TET Marks 105 aur Reserved Cat 65% (98 Marks) Tak Ko Appointment Letter Dena Hai,
Aur Appointment Dene Ke Baad Iskee Report Sarkar Ko Supreme Court Mein Dakhil karnee Hain

नई दिल्ली, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में लंबे समय से लटकी पड़ी प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अंतरिम आदेश में प्रदेश सरकार को छह सप्ताह में प्राइमरी शिक्षकों की नियुक्ति करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सामान्य श्रेणी के जिन अभ्यर्थियों ने टीईटी परीक्षा में 70 फीसद या उससे अधिक तथा आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों ने 65 फीसद या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उनकी नियुक्ति की जाए।


यह अंतरिम आदेश जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्राइमरी शिक्षक भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य पक्षकारों की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान जारी किया। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में 72825 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का मामला 2011 से लटका पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपने 25 मार्च के पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए यह अंतरिम आदेश जारी किया है।

गत 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार की अपील विचारार्थ स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को हाई कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए तीन महीने में भर्ती करने का आदेश दिया था। उस आदेश में टीईटी के अंकों के आधार पर तो भर्ती होनी थी, लेकिन उसके लिए कोई कट आफ अंक तय नहीं थे जो कि आज के आदेश में 70 फीसद और 65 फीसद तय किए गए हैं।

कोर्ट ने राज्य सरकार को छह सप्ताह में आदेश पर अमल करके रिपोर्ट दाखिल करने को कहा हैसरकार 25 फरवरी तक कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करेगी। तभी कोर्ट प्रदेश सरकार व अन्य पक्षकारों की ओर से दाखिल अपीलों पर सुनवाई करेगा। हालांकि कोर्ट ने साफ किया है कि ये नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट के मामले में सुनाए जाने वाले अंतिम फैसले के आधीन होंगी और नियुक्ति पाने वाले लोग बाद में किसी तरह के लाभ की मांग नहीं करेंगे।

यह है मामला

उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 5 तक के प्राइमरी स्कूलों में सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए 2011 में 72825 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए। उस समय टीईटी परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर भर्ती का फैसला किया गया, लेकिन 2012 में प्रदेश में सरकार बदल गई और नई सरकार ने भर्ती के नियमों में बदलाव कर दिया। बदले नियमों में भर्ती का आधार क्वालिटी मार्क्स रखे गए। जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्राप्त अंको को भी टीईटी के साथ भर्ती का आधार माना गया। भर्ती नियमों में बदलाव को टीईटी पास कर चुके अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी। हाई कोर्ट ने भर्ती के नये नियम निरस्त करते हुए प्रदेश सरकार को नये सिरे से टीईटी के आधार पर भर्ती करने का आदेश दिया। इस फैसले को प्रदेश सरकार ने व हाई कोर्ट के आदेश से प्रभावित हो रहे अन्य पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

News Sabhaar : Jagran (Published: Wed, 17 Dec 2014 08:23 PM (IST) | Updated: Wed, 17 Dec 2014 08:24 PM (IST))




UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List

13 comments:

  1. Kya koi ye bta skta h k ye 79/65 ka formulla 72825 vacancy se alag vacancy pr laagu hoga ya inko b include kiya jaega q k counseling to 83 marks tk walo ki ho gyi h

    ReplyDelete
  2. Sunwai isi bharti ki hai toh ispe toh lagu hoga hi..

    ReplyDelete
  3. Bahar honge wo 70/65 KO mauka milega bus ho gayi prob. Solve. Yaha quality treacher ki baat ho rahi hair tum...

    ReplyDelete
  4. Plz bataye mera 95 art obc f h ...koi umeed h ya ni

    ReplyDelete
  5. Good morning all
    Aaj raat dosto need nahi aaya kyoki visas nahi ho raha ki jaj mahoday itana sandaar nirnay denge.
    Jo man me ho raha tha vahi hua.
    Ek baar to umid khatam ho gayi thi.
    Lakin ham logo ki mehanat rang layi
    Ek baar fir se apne bhagwan ko yaad kar lo.
    Jai maata di
    Jai vindhyavasini
    Jai kashivishwanath
    Jai bajrangbali
    Jai supremcourt

    ReplyDelete
  6. WAH WAH MAURYA JI. BDA HI ANAND MNANE KA DIN HAI.

    ReplyDelete
  7. Judge ... ...Kitne pad hai
    Vakil...........sarkar 3 lakh
    Judge........pado k opposition mai kitne aadmi hai
    Vakil..........sarkar. 2.
    Akal less. Or. paglayam
    Judge. .....fir bhe dar gaye
    Jao hamara faisala unhe sunao or maje manao

    ReplyDelete
  8. Bhaiyo pr meri smjh me ek baat nhi aai..
    Jb 16 dec ko sunwai hui tb tet wale court ka rukh apni taraf bata rhe the aur wahi dusri or
    Acd. Wale apni jeet ka jashn mana rhe the
    To acd wale kis baat ka jashn mana rhe the,
    Kya unko itni b smjh nhi h , k court kya kah rha h? Agr unko yeh b nhi smjh me aaya to sach me wo teacher ban ne k haqdaar nhi h.

    ReplyDelete
  9. Nakal mar,mar k merit high kr liye h, aata jata kuchh b nhi

    ReplyDelete
  10. अकेडेमिक सुरु से ही बिना बारात निकले नाचने लगते है

    चिन्ता की बात नहीं है समय है उनके साथ नाचने का
    इलाहाबाद में तैयारी कर रहे दोस्त बखूबी समज गए होंगे शाम को कौन सी शादी में डीनर करना है :)

    ReplyDelete
  11. U.p. me ab quality based education na hokar quantity ( no of marks ) ho rahi hai. Tabhi to good mark hoker bhi tet me lo merit bana paye.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।