/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, January 21, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News सीतापुर में 23 व 24 जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे

UPTET SARKARI NAUKRI News   सीतापुर में 23 व 24 जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे





 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  /SARKARI NAUKRI NEWS  


प्रशिक्षु शिक्षक के पात्रों को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम बड़े जिलों ने भी जारी कर दिया है। सीतापुर में 23 व 24 जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को आश्वासन दिया है कि बुधवार से नियुक्ति पत्र बांटने की तैयारियां चल रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों ने अभी भी स्थिति साफ नहीं की है कि वे कब से नियुक्ति पत्र बांटेंगे। एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सर्वाधिक पद वाले जिलों सीतापुर व लखीमपुर खीरी में डायट प्राचार्यों ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पात्रों को सूची उपलब्ध करा दी है। इन दोनों जिलों में 6000-6000 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। सीतापुर के प्रभारी बीएसए ने पात्रों का कटऑफ जारी कर दिया है और 23 व 24 जनवरी को नियुक्ति पत्र बांटने की जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक सामान्य महिला कला की मेरिट 115, सामान्य महिला विज्ञान 117, सामान्य पुरुष कला 120, सामान्य पुरुष विज्ञान का कटऑफ 120 बताया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर व आजमगढ़ में बुधवार तथा गाजीपुर में बृहस्पतिवार से नियुक्ति पत्र बांटने की जानकारी बीएसए ने दी है। एटा, मथुरा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मेरठ व बदायूं में स्थिति अभी साफ नहीं है कि कब से वहां बांटे जाएंगे। बीएसए को निर्देश दिया गया है कि नियुक्ति पत्र लेने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। नियुक्ति पत्र लेने के बाद पात्रों को स्कूलों में जॉइन कराया जाता रहेगा, जिससे 27 जनवरी के बाद यह पता चल सके कि अभी कितने पद रिक्त बचे हैं। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती





UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com

http://joinuptet.blogspot.com

UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015