/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, January 24, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी से फूटा अभ्यर्थियाें का गुस्सा

UPTET SARKARI NAUKRI News  - 
शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी से फूटा अभ्यर्थियाें का गुस्सा
ओवरब्रिज पर जाम लगा प्रदर्शन



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  /SARKARI NAUKRI NEWS  

शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी से फूटा अभ्यर्थियाें का गुस्सा
ओवरब्रिज पर जाम लगा प्रदर्शन
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियाें पर आकाश से टपका, खजूर पर अटका वाली कहावत एकदम सटीक बैठ रही है। उन्होंने पिछले तीन वर्ष से शिक्षक बनने के लिए न सिर्फ कड़ी मेहनत की बल्कि भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक मामला ले जाने में संघर्ष भी किया। जब नियुक्ति की नौबत आयी तो अब बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से उन्हें मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने ओवरब्रिज पर जाम भी लगाया। इससे पहले कुछ अभ्यर्थियों ने जिला अस्पताल में डीएम की गाड़ी के सामने लेटकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पहले तो मेरिट लिस्ट बदल दी गई और अब नई सूची सामने लाने में देरी की जा रही है।
शिक्षक बनने का नियुक्ति पत्र पाने से वंचित टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित ओवरब्रिज पर जाम लगा नाराजगी जताई। इस दौरान अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय और डायट के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि डायट व बेसिक शिक्षा विभाग महज 400 शिक्षकों की मेरिट लिस्ट व कट ऑफ ठीक से नहीं तैयार कर पा रहा है। दो दिन बीत गए और अधिकारी व कर्मचारी अभी तक मेरिट लिस्ट व कटऑफ तैयार करने में ही लगे हैं।
नियुक्ति पत्र पाने की आस में भटक रहे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संजय कुमार, राहुल सिंह, मोहित व महेंद्र आदि ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद उन लोगों ने शिक्षक बनने का मार्ग किसी तरह से प्रशस्त किया, तो अब स्थानीय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया में हीलाहवाली शुरू कर दी गई। वहीं, टीईटी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि विभाग की यह लापरवाही शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के हितों से खिलवाड़ है। उधर, जिला अस्पताल का दौरा करने गए डीएम की कार के आगे लेटकर कई अभ्यर्थियों ने कहा कि आरक्षण तय करने से लेकर मेरिट तक में मनमानी की जा रही है। डीएम विवेक ने कहा कि वे कार्रवाई करा रहे हैं।
नहीं जारी हो पाई नई मेरिट लिस्ट
अंबेडकरनगर। प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए शुक्रवार को भी नई मेरिट लिस्ट जारी नहीं हो पायी। पूर्व में डायट ने बेसिक शिक्षा विभाग को जो मेरिट लिस्ट दी थी, उसे 20 जनवरी को तब परिवर्तित कर दिया गया, जब शिक्षक तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू कर दिया गया था। डीएम विवेक ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का निर्देश दिया था। शुक्रवार देर सायं चयन प्रक्रिया में शामिल एसडीएम आलापुर रमापति ने बताया कि डायट प्राचार्य द्वारा सभी दस्तावेज नहीं दिए जा सके हैं। इसलिए व्यवधान आया है। प्रक्रिया चल रही है।



UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com

http://joinuptet.blogspot.com

UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015

2 comments:

  1. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के
    मद्देनज़र जब
    ओबामा का आगरा दौरा रद्द
    हो सकता है तो अब तो सरकार
    को इतना तो समझ जाना चाहिए
    की कोर्ट का आदेश था 105/97
    वालो को नियुक्ति पत्र देना न
    की सरकार का घोषणा पत्र
    की जो चाहा लिख दिया और बाद
    में पलटी मार दिया।।।
    Pl submit Email ID / Don't forget to Verify Email by Click Link in your InboxSubscribe & verify Email ID - for all FREE alerts
    सात और नए अध्यापकों को नियुक्ति पत्र - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    डेढ़ हजार टीईटी आवेदकों ने दर्ज कराई उपस्थिति - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    प्रदेश में 177 केन्द्रों पर आज टीजीटी परीक्षा - 11 मंडल मुख्यालयों में 177 केन्द्रों पर परीक्षा
    गाइड लाइन जारी, निदेशक के दिशा निर्देश की जरूरत नहीं - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    27 के बाद नहीं मिलेगी विद्यालय में नियुक्ति - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    बंद रहा ताला, निराश लौटे नियुक्ति पत्र लेने आए अभ्यर्थी - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    बीईओ करें आैचक निरीक्षण - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    शासन के आदेश पर अवकाश में बंटे नियुक्ति पत्र - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    1398 पुरूषों को मिला नियुक्ति पत्र - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    मखौल बनी बीटीसी परीक्षा - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    नई नियुक्तियों से बदलेगा बुनियादी शिक्षा का ढांचा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    बीटीसी प्रशिक्षुओं ने थामी अनशन की राह - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    सीतापुर 1398 पुरूषों को मिला नियुक्ति पत्र - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015

    ReplyDelete
  2. महाविद्यालय से चलेंगे शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स : नियमावली सत्र 2015-16 से लागू
    Lakhimpur update..72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    टेट मोर्चा की सबसे बडी असफलता : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    सूचना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015:
    3 lakh anar 6 lakh bimar : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    टेट-२०११ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के समायोजन , फरवरी माह में ३० मिनट की हियरिंग
    सप्ताह भर में जारी होगी दूसरी कट ऑफ़ लिस्ट - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    अखिलेश सरकार से फिर जंग लडऩे को तैयार सहायक अध्यापक
    फर्जीवाड़े पर एससीईआरटी का घेराव !!!!!!! 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    बीएड की पढ़ाई होगी महंगी - (News By Dainik Jagran)
    नियुक्ति पत्र पर लगाई रोक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    Lakhimpur me 906 log farzi - प्रशिक्षु-शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सेंधमारी
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार गोण्डा में चार लोग बाहर हुए।।
    सात और नए अध्यापकों को नियुक्ति पत्र - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015
    डेढ़ हजार टीईटी आवेदकों ने दर्ज कराई उपस्थिति - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 25/01/2015

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।