/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, January 14, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News शिक्षकों की भर्ती की चौथी काउंसलिंग समाप्त

UPTET SARKARI NAUKRI News


शिक्षकों की भर्ती की चौथी काउंसलिंग समाप्त

उन्होंने 19 जनवरी को चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की बात कही

बदायूं : परिषदीय विद्यालयों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के अन्तर्गत डायट में कराई गई चौथी काउंसलिंग समाप्त हो गई। 6 दिन चली काउंसलिंग में हजारों अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।
बुधवार की काउंसलिंग में 895 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी अभ्यर्थियों को 19 जनवरी को नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार रहेगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रही 6 दिन की काउंसलिंग समाप्त हो गई। महिलाओं की काउंसलिंग के आखिरी दिन सामान्य की 381, ओबीसी की 454, एससी की 57 और 3 स्पेशल अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। इससे पहले तीन दिन 9, 10 व 11 जनवरी को पुरुषों की काउंसलिंग कराई गई थी, जिसके बाद तीन दिन 12, 13 व 14 जनवरी को महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई गई।
काउंसलिंग के लिए रोज की तरह 9 काउंटर बनाए गए थे। जिसपर काउंसलर काउंसलिंग कर रहे थे। काउंसलिंग का आखिरी दिन होने के बावजूद डायट में अभ्यर्थियों के अभिभावकों के जाने की मनाही थी। सभी को बाहर गेट पर ही रोका जा रहा था। काउंसलिंग में डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
काउंसलिंग के बाद मेरिट तैयार की जाएगी, जिसके बाद 19 जनवरी को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हैं।
डायट प्रवक्ता नावेद ने बताया कि काउंसलिंग में आनंद लता, कुसुम कुमारी, संजीव कुमार, रघुपाल सिंह, अरविंद कुमार, मुनेंद्र पाल, डा. राजीव कुमार, नरेश सिंह का सहयोग रहा।
सिस्टम पर दर्ज हो रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति :
परिषदीय विद्यालयों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए डायट में 6 दिन तक चौथी काउंसलिंग कराई गई। जिसकी सिस्टम पर फीडिंग कराई जा रही है। इसके लिए 5 कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं।
जिनपर तीन आपरेटर व दो डायट के ही शिक्षक तेजी से अभ्यर्थियों की काउंसलिंग में उपस्थित दर्ज कर रहे हैं।
प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग में पुरुषों की उपस्थिति दर्ज करा दी गई है।



UPTET  / टीईटी / TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  /SARKARI NAUKRI NEWS  / SARKARI NAUKRI News

UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more:
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment

7 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. i think iski maa ne baap hi nahi rakha,tabhi dusro ko baap banata fir raha hai.

    ReplyDelete
  3. अमित भाई भाग गया वो यहाँ से
    गौर करने वाली बात है ये चुड़ैल और कोई नहीं ब्लॉग एडीटर
    ही था
    पोस्ट डिलीट नहीं गायब ही हो गया
    मैं चला इस चुड़ैल बेताल को ढूंढने

    ReplyDelete
  4. are bhai koi ye to bataye ki sc/st/ph ki khali sito ka kya hoga kya obc ke baraber hi sc/st ki merit hogi ya bhir sp sarkar sc/st ke logo ko samaj se bahar ka maan rahi hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. sc/st ke sabhi dosto ko mera namaskar app sabhi apne adhikaro ke prati sajag rahiye anyatha ye up aur kendr ki sarkar hume apne adhikaro se vanchit kar degi

      Delete
  5. suprim court ne primary teacher ki bharti me obc ke barabar hi sc/st/ph ki cut of marks nirdharit ki hai ye baat sahi hai ya nahi apani ray de please

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।