/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, February 1, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लेटलतीफी

UPTET SARKARI NAUKRI News  -
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लेटलतीफी

HAR BAAR EN MOMENT PAR CUTOFF NIKALTE HAIN.
BECHARA CANDIDATE DOOR DARAJ KE ILAAKE MEIN KAISE PAHUNCHE

ABHEE TAK 70% DISTRICTS KI 2ND ROUND KI CUTOFF JAAREE NAHIN HUEE


दिनभर होती रहीं कटऑफ जारी होने की चर्चाएं

बीएसए दफ्तर के कर्मचारी करते रहे इंतजार

बदायूं। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की दूसरे चरण की कटऑफ तीन दिन ऊपर निकल जाने के बाद भी शनिवार को जारी नहीं हो सकी। हालांकि दिनभर शाम तक सूची जारी कर बीएसए दफ्तर को सौंपे जाने की जरूर चर्चाएं चलती रहीं। कर्मचारी भी इसी इंतजार में रहे लेकिन शाम ढलने के बाद भी डायट की ओर से किसी भी प्रकार की सूचना नहीं आई। डायट प्रशासन की माने तो सूची को टेक्निकल बारीकी से देखते जारी किया जा रहा है। लिहाजा इस वजह से देर हो रही है।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रथम चरण की नियुक्ति पत्र बांटे जाने के समय सूची अनुमोदन न होने के कारण चयनित अभ्यर्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी। डायट से लेकर डीएम आवास पर धरना प्रदर्शन भी किया था। बाद में कहीं जाकर अनुमोदन मिलने के बाद नियुक्ति पत्र तड़के चार बजे दिए गए थे।

इस बार भी यहीं हालात बनते नजर आ रहे हैं। जिले में निर्धारित पदों के सापेक्ष करीब सात सौ 31 लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। जबकि छह सौ करीब बचे हुए थे। जिनकी दूसरे चरण में कटऑफ जारी होनी थी। शासन की ओर से इसके लिए वैसे तो 29 जनवरी निर्धारित की गई थी लेकिन बावजूद इसके आज सूची जारी कर दी जाएगी करते-करते तीन दिन बीतने के बाद भी सूची जारी नहीं की जा सकी।

डायट प्रवक्ता नवेद खां का कहना है कि सूची को टेक्निकल बारीकी से देखा जा रहा है। इसमें चौथी काउंसिलिंग के काफी अभ्यर्थी शामिल होने की उम्मीद है। लिहाजा दस्तावेजों को चेक किया जा रहा है। जिसमें समय लगा है। बताया कि शनिवार को सूची तैयार कर दी गई है। रविवार को इसे जारी करने की पूरी संभावना है। जबकि बीएसए कृपा शंकर वर्मा का कहना है कि सूची मिलने के बाद ही प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  /SARKARI NAUKRI NEWS  

UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com


UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015