/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, May 21, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - आठवीं चयन सूची को आज अंतिम रूप

UPTET SARKARI NAUKRI   News -

आठवीं चयन सूची को आज अंतिम रूप

Publish Date:Thu, 21 May 2015 07:40 PM (IST) | Updated Date:Thu, 21 May 2015 07:40 PM (IST)

Click Here!

मैनपुरी, भोगांव: निर्धारित पदों की संख्या को भरने के लिए जनपदीय चयन समिति द्वारा एक और कवायद की जा रही है। प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में खाली पदों पर दावेदारों की आठवीं चयन सूची को तैयार करने के लिए गुरुवार को पूरे दिन डायट पर कवायद चलती रही। सूची को अंतिम रूप शुक्रवार को दिया जाएगा और उसके बाद अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेज दिया जाएगा। शनिवार को डीएम का अनुमोदन मिलते ही आठवें चरण में अपेक्षाकृत कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों के नाम सामने आ जाएंगे।

वर्ष 2011 में शुरू हुई प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में जनपद में वर्तमान में सातवें चरण में नियुक्ति पत्र वितरण का काम चल रहा है। सातवें चरण में केवल 6 अभ्यर्थियों द्वारा ही नियुक्ति पत्र हासिल किए गए हैं। जबकि इससे पहले 6 चरणों में 80 अभ्यर्थी इस औपचारिकता को पूरा कर जिले में शिक्षक बनने की कतार में शामिल हो चुके हैं। खाली चल रहे विभिन्न श्रेणियों के 14 पदों को भरने के लिए चार दिन पहले शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनपदीय चयन समिति को आठवें चरण में नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए चयन सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। जनपदीय चयन समिति ने 14 पदों को भरने के लिए दो गुना अभ्यर्थियों के नाम शामिल करने का फैसला लिया है। गुरुवार को डायट पर सूची को तैयार करने के लिए मशक्कत चलती रही। देर शाम तक आठवीं चयन सूची तैयार नहीं हो पाई थी। सूची को फाइनल रूप देकर 28 अभ्यर्थियों के नाम को शामिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की जाएगी। चयन समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य आरएस बघेल ने बताया कि सूची को तैयार करने के बाद सभी सदस्यों की रजामंदी लेकर अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। शनिवार को डीएम का अनुमोदन मिलने की पूरी संभावना है। डीएम की हरी झंडी मिलते ही आठवें चरण में जिले में नियुक्ति पत्र वितरण का काम शुरू करा दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र हासिल करने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय दिया जाएगा।

सीटों का कोटा फुल होने का भेजा ब्योरा

बीटीसी चयन प्रक्रिया 2013 में निजी कॉलेजों के लिए आवंटित सीटों का कोटा इस बार फुल हो जाने के चलते शासन को पत्राचार कर दिया गया है। सभी 10 निजी कॉलेजों में आवंटित 50-50 सीटों का श्रेणीवार फुल होने का ब्योरा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को भेज दिया गया है। अब 2014 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जून में जारी होने का इंतजार जिले में किया जा रहा है।



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET