/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, May 22, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - आठवीं चयन सूची को समिति ने किया फाइनल

UPTET SARKARI NAUKRI   News -
आठवीं चयन सूची को समिति ने किया फाइनल

Publish Date:Fri, 22 May 2015 07:28 PM (IST) | Updated Date:Fri, 22 May 2015 07:28 PM (IST)

मैनपुरी (भोगांव) : प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया आठवें चरण में नियुक्ति पत्र निर्गत कराने के लिए जनपदीय चयन समिति ने आठवीं चयन सूची को शुक्रवार को तैयार कर लिया। सूची को शनिवार को समिति के सभी सदस्यों से रजामंदी दिलाकर अनुमोदन के लिए निर्धारित नियम के मुताबिक आलाधिकारियों के पास भेजी जाएगी। इसमें अपेक्षाकृत कम मेरिट वाले 28 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया 2011 में सातवें चरण में अब तक 86 पद जिले में पूरे किए जा चुके हैं। इस प्रक्रिया में पदों के खाली रहने तक लगातार नियमित अंतराल तक शासन ने चयन सूची जारी करने के निर्देश जनपदीय चयन समिति को दे रखे हैं। जिले में सातवें चरण के बाद खाली चल रहे 14 पदों को भरने के लिए बीते दिनों सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग कर निर्देश दिए थे। सचिव के निर्देश के बाद चयन समिति ने 14 पदों को भरने के लिए वरीयताक्रम में मेरिट के आधार पर 28 अभ्यर्थियों के नाम खोजने शुरू किए थे। दो दिनों से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर यह प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। चयन समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य आरएस बघेल के निर्देशन में आठवीं चयन सूची में विभिन्न श्रेणियों के 28 अभ्यर्थियों के नाम को शामिल कर शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। तैयार की गई सूची को शनिवार को सचिव बीएसए प्रदीप वर्मा, सदस्य प्रधानाचार्य जीजीआईसी सुमन यादव, सदस्य सहायक निदेशक मत्स्य बी लाल के पास भेजकर रजामंदी ली जाएगी। इसके बाद सोमवार को सूची को मुख्य विकास अधिकारी के अवलोकन के लिए भेजा जाएगा। सीडीओ के द्वारा ही सूची को देखने के उपरांत अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। मंगलवार को चयन सूची को डीएम के अनुमोदन की संभावना जताई जा रही है। डीएम का अनुमोदन मिलने के एक दिन बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आठवें चरण में नियुक्ति पत्र वितरण का काम शुरू होगा। डायट प्राचार्य ने बताया कि आठवीं चयन सूची को तैयार करने में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने बताया कि सूची का अनुमोदन मंगलवार तक होने की संभावना है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET