/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, November 27, 2011

PGT/ TGT Interview by MSSCB UP

पीजीटी / टीजीटी साक्षात्कार माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड
(PGT/ TGT Interview by MSSCB UP)

इलाहाबाद: माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रशिक्षित स्नातक जीव विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 नवंबर से शुरू किया जाएगा। साक्षात्कार 24, 25 व 26 नवंबर तक चलेगा।
इसी तरह शारीरिक शिक्षा के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 28, 29, 30 नवंबर व एक दिसंबर को होंगे। कला के साक्षात्कार 2, 3, 5 व 7 दिसंबर को होंगे। इसके अलावा सामाजिक विज्ञान के साक्षात्कार 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17 व 19 दिसंबर को होंगे।
पीजीटी के सभी विषयों के साक्षात्कार के लिए दिसंबर में 26, 27, 28, 29 व 30 की तिथि रखी गई है। जनवरी 2012 में 2, 3 व 4 को साक्षात्कार होंगे। संस्था प्रधानों के 939 पदों के लिए साक्षात्कार 15 जनवरी 2012 से शुरू होंगे।