/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, February 23, 2012

UPTET : Prabha Tripathi Removed, Vasudev take charge as a New UP Board Secretary

सचिव पद से हटाई गई प्रभा, वासुदेव ने संभाला चार्ज(UPTET : Prabha Tripathi Removed, Vasudev take charge as a New UP Board Secretary)


वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में घोटाला उजागर होने और निदेशक के गिरफ्तार होने के बाद से दफ्तर नहीं आ रहीं सचिव प्रभा त्रिपाठी को शासन ने हटा दिया है। उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद अपर निदेशक (महिला शिक्षा) वासुदेव यादव को परिषद के नए सचिव के रूप में तैनाती दे दी गई है। गुरुवार को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा सीपी तिवारी ने उन्हें परिषद कार्यालय में सचिव पद का कार्यभार ग्रहण कराया।

नए सचिव वासुदेव यादव को कार्यभार ग्रहण कराने के बाद मीडिया से मुखातिब सीपी तिवारी ने बताया कि पूर्व सचिव प्रभा त्रिपाठी मेडिकल लीव पर हैं। उनकी मेडिकल लीव शुक्रवार को खत्म हो रही है। फिलहाल शासन ने उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया है। जल्द ही प्रभा निदेशालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय 66 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा में कोई व्यवधान न आए इसलिए लिया गया है। जब वह मेडिकल लीव पर थीं और शासन को इस बात की जानकारी थी तो उनको कुछ दिन का और मौका क्यों नहीं दिया गया इस सवाल के जवाब में सीपी तिवारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा सिर पर है और तैयारियों के लिहाज से एक-एक दिन महत्वपूर्ण है ऐसे में सचिव जैसे पद पर और अनुपस्थिति बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर प्रतिकूल असर डालती। यह 66 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य का सवाल है। लिहाजा यह निर्णय लेना पड़ा।
निदेशक सीपी तिवारी ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में हुई धांधली और घोटाले पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद शासन को तय करना है कि टीईटी का क्या किया जाए।

इनसेट
66 लाख बच्चों की परीक्षा कराना पहली प्राथमिकता


पदभार ग्रहण करने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के नए सचिव वासुदेव यादव ने कहा कि 66 लाख परीक्षार्थियों की परीक्षा सकुशल और नकल विहीन कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह लाखों छात्रों के भविष्य का सवाल है। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाएं, डेस्क स्लिप, एडमिटकार्ड व अटेंडेंस स्लिप आदि को समय से पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा की तैयारियां 75 प्रतिशत तक पूरी हो गई हैं। बाकी बचे काम को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

News : Jagran (23.2.12)




UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/
 

10 comments:

  1. Some resources told me that HC judge is waiting for new government..
    This case extended till 01/03/12 and after this it will be extend till 21/03/12.
    At last the decision will be one more exam for 2.7 lacks candidates.
    It may be possible that the Selection process me be change 99% sure.

    ReplyDelete
  2. Ye sab CONGRESS k pressure mein ho raha hei......

    BABA RAMDEV ko SUPREME COURT fatkar laga raha hei.....

    ki aap KAALE DHAN k khilaf awaj kyun utha rahe ho......


    Hum log BHRASHTACHAR k beech buri trah fas gaye hein.....

    Iske jimmedar hum hi hein......

    Hum in CHAUR NETAON ko chunte hein.....

    KRANTI TO HOGI.....

    JALD HOGI.......

    Ye NETA INDIA se peet kar bhagaye jayenge......

    ReplyDelete
  3. Hum hath par hath dhare baithe hai kuch tetpass bhai kafi mehnat kar rahe hai.Jinko bahut-bahut danywad.Aur 1 appeal hai un 270000 logo se jo yah sochkar baithe hai ki sabki bharti hogi to unki bhi hogi.Aap sangathan ki jaha bhi rally hoti pahuchane ka kast kare.

    ReplyDelete
  4. Vigyapti ko lekar jo case file kiya gaya hai usme koi khas fact nahi hai.
    Ye challange sirf bharti postpone karne ke liye hai ya aap kah sakte hai bharti radd karne ke liye..

    ReplyDelete
  5. Wastav me rajniti ke chakkar me hum fans gaye hai.Ab iske liye shanti se kaam nahi niklega.

    ReplyDelete
  6. Kapil Sibbal is also demanding C.B.I. inquiry, Means minimum 2 years for this job.
    In other hand UP needs 3 Lacks PRT.
    Next government will demand filling this post immidiately.
    Then NCTE and Central government order to fill this posts by any rule or regulation.

    ReplyDelete
  7. S.court hi is tanav se chhutkara dila sakta hai .h.court ke pichhe lage rahne par tarikh pe tarikh milti rahengi agar new govt. aayegi to vo ise radd bhi karna chahegi.jo log double bench me jane ki tayyari me hai ve s.court ke advocate se salah le.

    ReplyDelete
  8. NA CONGRESS NA SP SAB EK HI JAISE HAI AB SOCHNA AAP LOGO KO HAI BAKI SAB AAP LOG HOSIYAAR HAI ..

    ReplyDelete
  9. Hum log mil kar 1 Sr. Advocate ke madhyam se court me party bankar bahas karwani padegi jisse opposite party date pe date na le seke. (Because already Rejoinder Affidavit filed on 10.02.2012 phir bhi order me ye show ho raha hai ki rejoinder affidavit file karne ke liye time manga gaya hai) iske liye every district ke TET pass Morcha ke presedent apna Mobile Number, Name is blog par post kare........ or Contact Me 8423487344

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।