/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, February 25, 2012

UPTET : TET Passed Candidates Made Peace March and Begged

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मांगी भीख
(UPTET : TET Passed Candidates Made Peace March and Begged)


इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण एकता संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को आजाद पार्क से शांति मार्च निकाला और भीख मांगी। अभ्यर्थी संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। जेडी कार्यालय में नहीं थे। अभ्यर्थियों ने उनसे फोन पर बात की। जेडी ने आश्वस्त किया कि विभाग अभ्यर्थियों के साथ है तथा न्यायालय के आदेशों का पालन किया जा रहा है।















शांति मार्च आजाद पार्क से आरंभ होकर बालसन, मेडिकल चौराहे होते हुए जेडी कार्यालय तक पहुंचा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी मौजूद थे। अभ्यर्थियों ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, सुरेशमणि त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सुल्तान अहमद, डॉ.आरसी तिवारी, रामपूजन तिवारी, संजय यादव, प्रियंका साहू, राखी, राजेश राव, दीनदयाल कुशवाहा, फरहान अहमद आदि मौजूद रहे।


News : Amar Ujala (25.2.12)

**********

भीख मांग कर जताया विरोध



इलाहाबाद : उप्र टीईटी उत्तीर्ण एकता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को भीख मांग कर अपना विरोध जताया। शांति मार्च निकालते हुए अभ्यर्थी जेडी कार्यालय पहुंचे और जेडी अमरनाथ वर्मा को ज्ञापन सौंपा। अमरनाथ वर्मा ने अभ्यर्थियों को न्यायालय से प्राप्त आदेशों का पालन करने का आश्वासन दिया।
मार्च में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, सुरेशमणि त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सुल्तान अहमद, डा. आरसी तिवारी, रामपूजन तिवारी, संजय यादव आदि लोग शामिल थे।


News : Jagran (24.2.12)




UP-TET 2011, 72825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/
 



5 comments:

  1. hume vaade nahi nateeje chahiye,,,,agar vibhag hamare saath hai to hamari halat ye kyo ho gayi .........

    ReplyDelete
  2. hum saath saath hai, hume vaade nahi natije chahiye,agar vibhag hamare sath hai to hamarii ye halat kaise ho gayi.....clear hai ki vibhag ne khub paisa khaya jab pacha nahi paya to hamare saath chala aaya ..........ab hum koi hajme ki goli nahi dene wale ,,,,ab hum peeche nahi hatne wale

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।