/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, June 16, 2013

Maansoon : आया मानसून, बया ने तैयार किए घोंसले

Maansoon : आया मानसून, बया ने तैयार किए घोंसले














एक एक तिनके को बारीकी से चुनकर उससे भी कहीं अधिक कठिन परिश्रम के बाद बहुत ही खूबसूरत घरौंदा बनाने वाली बया ने इन दिनों क्षेत्र के कई गांवों में डेरा डाला है। बारीकी से अपना घोंसला बनाने वाले इस पक्षी को इसी कला के कारण दर्जी पक्षी यानी कि टेलरबर्ड भी कहा जाता है। । इनके घोंसलों की बनावट काफी जटिल होती है

समय की पाबंद : मारवाड़ी में 'सुगरीÓ हिंदी में 'दर्जी चिडिय़ाÓ अथवा 'बयाÓ तथा अंग्रेजी में 'टेलर बर्डÓ के नाम से प्रसिद्घ यह चिडिय़ा समय की पाबंद है।  हर वर्ष नीयत समय पर आती है। समय की पाबंद  सुगरी ने अपने साथी के साथ खेतों में ऊंचे दरख्तों पर घोंसला बनाना शुरू कर दिया है जो देखने में वाकई में बहुत खूबसूरत लगते हैं
 बया गौरय्या जैसी ही एक चिड़िया होती है। जिसको जुलाहा पक्षी भी कहा जाता है। क्योंकि यह दुनिया का सबसे कुशल शिल्पी होता है।बहुत से लोग शायद यह नहीं जानते होंगे कि बया हर मौसम में उसके अनुकूल अपना घोंसला बनाता है। 
बात शुरू करते हैं गर्मियों से। तो यह गर्मियों में अपना घर बहुत हवादार बनाता है। जिसमें कि प्राकृतिक हवा आती-जाती रहे।
जैसे ही इसे बरसात के आगमन का आभास होता है यह बरसात के अनुकूल घोसला बनाने में जुट जाता है। बारिश से बचने के लिए यह विशेष प्रकार का घर बुनता है जो उलटी सुराहीनुमा होता है। अर्थात यह इस घोंसले में आने-जाने के लिए नीचे की ओर द्वार रखता है

जैसे ही बारिश का मौसम समाप्त होता है तो उस समय यह जाड़ें की ऋतु के अनुकूल अपना घोंसला बुनने लगता है। इसकी बनानट ऐसी होती है कि इसमें शीत की हवाएँ घोंसले के भीतर नहीं जा सकती हैं

बया अपनी चोंच में गीली मिट्टी ले जाकर उसको अपने घोंसले की दीवारों में चिपका आता है और शाम होते ही जुगनुओं (खद्योतों) को अपनी चोंच में पकड़कर घोंसले के भीतर ले जाता है और उनको गीली मिट्टी में इस प्रकार लगा देता है कि उसका मुँह मिट्टी में धँस जाए और उसका पीछे का हिस्सा जो प्रकाशित होकर टिमटिमाता है वह बाहर की ओर रहे। इस प्रकार बया का अंधेरा घोंसला प्रकाशमान होता रहता है ( That I don't know earlier)






3 comments:

  1. (SUPER SUNDAY SUPER NEWS.)
    MERE TET SUPPORTER SATHIYO....HUM
    25 JUNE SE ACTIVE HO JAYEGE
    PAHLE AMWANI G KE SIGN KE
    LIYE..FIR SPECIAL APEAL SECTION
    ME JALD DATE LAGWANE KE LIYE..
    1) Acording to navin sharma b.ed
    gunank vivad ki sunwai 1 july ko
    nahi hogi kyuki old add par dczen
    ke bad hi suna jayega..aur old add
    bahal hone par wo suna nahi jayega.
    Matlab vo kharij ho jayegi..kyuki wo
    new add se sambandhit hai.
    3)ku6 log 27june ko azad park me
    tet morcha ki meeting chahte
    hai..jai tet merit,
    jai old add

    ReplyDelete
  2. Hello dosto aur bhailogo . How r u? Kaha ho aapsab ? Pls come and join this blog. Thanks.

    ReplyDelete
  3. Hello dosto aur bhailogo . How r u? Kaha ho aapsab ? Pls come and join this blog. Thanks.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।